देखिए टाटा हैरियर का ये एयरबैग सस्पेंशन वाला डिजिटल मॉडिफिकेशन, रेसिंग एसयूवी के रूप में किया गया है इमेजिन
Zephyr Designz नाम के इंस्टाग्राम पेज पर विष्णु सुरेश नाम के आर्टिस्ट टाटा की इस एसयूवी को एक कम ग्राउंड क्लीयरेंस वाली वाइडबॉडी एसयूवी में इमेजिन किया है।
- Write a कमेंट

टाटा हैरियर अपने उंची ड्राइविंग पोजिशन और सॉफ्ट सस्पेंशन के चलते मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से आगे रहती है। मगर नीचे हमनें इसका एक वीडियो भी दिया है जहां आप इसे एक्शन करते हुए देख सकते हैं।
https://www.instagram.com/reel/CaKafKRFWQL/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
इस वाइड बॉडी हैरियर को नए 'एयरबैग' एयर सस्पेंशन देकर मॉडिफाय किया गया है जो एक बटन दबाने पर डाउन या रेज हो सकते हैं। इसमें बड़े से रेसिंग टायरों के साथ ब्लैक कलर के रोटीफॉर्म अलॉय व्हील और बड़े डिस्क और कैलिपर्स भी दिए गए हैं। इस तरह के मॉडिफिकेशन के लिए भारी भरकम फेंडर फ्लेयर्स के साथ एयर वेंट्स भी जरूरी होते हैं जो इसमें दिए गए हैं और ग्लॉसी नार्डो ग्रे बॉडी रैप इस पूरे मॉडिफिकेशन में का लुक एकदम ऐसा लग रहा है जैसे इसे फैक्ट्री में ही तैयार किया गया हो।

इसके फ्रंट ब्लैक कलर के हेडलैंप्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं और ऑफ रोडिंग में मदद के लिए इसकी रूफ रेक पर एलईडी लाइट्स भी दी गई है। इसके फ्रंट बंपर को बेहतर एयरो डायनैमिक्स के लिए नए एयर डैम और स्पिलटर देकर मॉडिफाय किया गया है। इसके अलावा इसके रियर में भी एक फंक्शनल डिफ्यूजर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: रतन टाटा ने अपने कार कलेक्शन में शामिल की नैनो इलेक्ट्रिक, जानिए इसके बारे में

हैरियर के इस रैली कार बेस्ड मॉडिफायड वर्जन में टेललाइट्स में एल शेप्ड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं जिन्हें एक नई एलईडी लाइट स्ट्रिप आपस में कनेक्ट कर रही है। इस वीडियो की शुरूआत में आपको इन लाइट्स में एक शानदार एलिमिनेशन भी नजर आएगा।
यह भी पढ़ें: अंबानी परिवार के गैराज की शान हैं ये 6 इंपोर्टेड लग्जरी कारें, जानिए इनके बारे में
हमें नहीं लगता कि इसके मैकेनिकल पार्ट पर कोई बदलाव किया गया हो। बता दें कि टाटा हैरियर में इसमें 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-डीज़ल इंजन मिलता है, जो 170 पीएस की पावर और 350एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

टाटा हैरियर का इस तरह का मेकओवर रियल लाइफ में तो प्रैक्टिकल साबित नहीं होगा और इसे इस तरह मॉडिफाय कराने पर मोटा खर्च भी आएगा। मगर हमें ये डिजिटल आर्टवर्क काफी अच्छा लगा और आपको कैसा लगा ये कॉन्सेप्ट कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।














