• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति ऑल्टो के10 हुई लाॅन्च, कीमत 4 लाख रुपये से शुरू

    नई के10 को ऑल्टो 800 से रिप्लेस नहीं किया गया है और इसे इसके स्टाइलिश और ज्यादा फीचर लोडेड एवं बड़े इंजन और ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स वाले माॅडल के तौर पर पेश किया गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 18, 2022 17:19 ist
    info icon
    published onAug 18, 2022 14:10 IST
    last updated onAug 18, 2022 17:19 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    maruti alto k10

    भारत में मारुति ऑल्टो के10 का न्यू जनरेशन अवतार लाॅन्च कर दिया गया है। इस पाॅपुलर एंट्री लेवल हैचबैक की कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 5.84 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच रखी गई है। नई के10 को ऑल्टो 800 से रिप्लेस नहीं किया गया है और इसे इसके स्टाइलिश और ज्यादा फीचर लोडेड एवं बड़े इंजन और ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स वाले माॅडल के तौर पर पेश किया गया है।

    2022 मारुति ऑल्टो के10 प्राइस

    नई ऑल्टो के10 को 4 वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार से हैः

    वेरिएंट्स 

    मैनुअल 

    ऑटोमैटिक

    एसटीडी 

    4 लाख रुपये

    -

    एलएक्सआई 

    4.82 लाख रुपये

    -

    वीएक्सआई 

    5 लाख रुपये

    5.50 लाख रुपये

    वीएक्सआई+

    5.34 लाख रुपये

    5.84 लाख रुपये

    इस कार के केवल वीएक्सआई और वीएक्सआई प्लस वेरिएंट में ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन रखा गया है जिनकी कीमत मैनुअल वेरिएंट्स से 50,000 रुपये ज्यादा तय की गई है।

    2022 मारुति ऑल्टो के10 साइज

    डायमेंशन

    2022 ऑल्टो के10 

    ऑल्टो800

    लंबाई 

    3530मिलीमीटर

    3445मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1490मिलीमीटर

    1515मिलीमीटर

    उंचाई 

    1520मिलीमीटर

    1475मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2380मिलीमीटर

    2360मिलीमीटर

    2022 मारुति ऑल्टो के10 एक्सटीरियर

    फ्रंट में एयर डैम नई ऑल्टो का फ्रंट प्रोफाइल कुछ कुछ ग्रैंड विटारा जैसा नजर आ रहा है। हालांकि, बूट का शेप छोटा होने और सी शेप्ड बंपर एलिमेंट्स की वजह से इसका साइड और रियर लुक सेलेरियो कार जैसा लग रहा है। नई ऑल्टो के10 2022 माॅडल में कवर्स के साथ 13 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं मगर,आप एसेसरीज सेक्शन में जाकर अलाॅय व्हील्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

    2022 ऑल्टो के10 इंटीरियर और फीचर्स 

    maruti alto k10

    सिंपल और बेसिक लुक वाले ऑल्टो के10 के इंटीरियर को ऑल ब्लैक थीम दी गई है। फीचर्स के तौर पर इसमें फाॅगलैंप्स,एंड्राॅयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,4 स्पीकर्स,डिजिटल स्पीडोमीटर,फ्रंट डोर पावर विंडोज़,स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स,मैनुअल एसी,इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओरआरवीएम्स और रिमोट कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    2022 मारुति ऑल्टो के10 सेफ्टी

    न्यू जनरेशन ऑल्टो के10 को सुजुकी के हार्टएक्ट प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया गया है। इसके अलावा इसमें ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स,एबीएस एवं ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स ही दिए गए हैं। 

    2022 मारुति ऑल्टो के10 इंजन स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन 

    1-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल

    पावर

    66.62 पीएस 

    टाॅर्क

    89 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल/5-स्पीड एएमटी

    फ्यूल एफिशिएंसी

    24.39किलोमीटर प्रति लीटर / 24.90किलोमीटर प्रति लीटर*

    ऑल्टो के10 में सेलेरियो वाला 1 लीटर ड्युअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ इंजन आइडल स्टार्ट/स्टाॅप का फीचर स्टैंडर्ड रखा गया है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबाॅक्स की चाॅइस दी गई है। कंपनी जल्द ही इसका सीएनजी माॅडल भी लाॅन्च करेगी।

    2022 मारुति ऑल्टो के10 कलर्स 

    इस हैचबैक में 6 कलर्स के ऑप्शंस दिए गए हैं जो इस प्रकार से हैः

    • मैटेलिक सिजलिंग रेड
    • मैटेलिक सिल्की सिल्वर
    • मैटेलिक ग्रेनाइट ग्रे 
    • पर्ल मैटेलिक अर्थ गोल्ड
    • मैटेलिक स्पीडी ब्लू 
    • सोल्ड व्हाइट

    2022 मारुति ऑल्टो के10 का कंपेरिजन 

    ऑल्टो के10 का पहले की तरह रेनो क्विड से सीधा मुकाबला रहेगा। रेनो क्विड में 0.8 लीटर और 1 लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं जो ऑल्टो कार में भी अब मौजूद हैं।

    यह भी देखें: मारुति ऑल्टो के10 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है