2026 स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट चलाने के बाद पता चली ये 5 बातें, खरीदने से पहले आप भी डालें एक नजर
स्लाविया का यह अपडेट बहुत ज्यादा बदलाव करने के बजाय, छोटे लेकिन काम के तरीकों से इस पैकेज को बेहतर बनाने की कोशिश करता है।
- Write a कमेंट

स्कोडा ने करीब दो महीने पहले अपनी लोकप्रिय सेडान स्लाविया के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया था। इस अपडेट में कार की स्टाइल, फीचर लिस्ट और कलर ऑप्शंस में कई बदलाव किए गए हैं, ताकि यह उस कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में फ्रेश और आकर्षक बनी रहे, जहां लगभग सभी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी या तो नए हैं या हाल ही में अपडेट हुए हैं। उस समय यह सवाल था कि ये बदलाव ड्राइविंग एक्सपीरियंस को कितना बेहतर बनाते हैं। अब, हमें इस सेडान कार को चलाने का अवसर मिला है, जिससे इन सभी सवालों के जवाब मिल गए हैं। ड्राइव के बाद सामने आई 5 मुख्य बातें यहां बताई गई हैं।
ग्रेसफुल और एलिगेंट

स्कोडा स्लाविया की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हमेशा इसकी मैच्योर, क्लासी और सोबर स्टाइल रही है। अच्छी खबर यह है कि फेसलिफ्ट के साथ भी स्कोडा ने इस पहचान को बरकरार रखा है। चाहे आप इसे पास से देखें या सड़क पर चलते हुए, इसका ग्रेसफुल अंदाज कायम है।
इस अपडेट में किए गए कॉस्मेटिक बदलाव इसे पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक देते हैं। नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, अपडेटेड फ्रंट फेस और पहले से स्लीक लाइटिंग एलिमेंट्स कार में एक ताजगी भरते हैं, लेकिन वे स्कोडा की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज से बिल्कुल भी भटकते नहीं हैं। जो लोग और भी स्पोर्टी लुक चाहते हैं, उनके लिए 'मोंटे कार्लो' वेरिएंट्स का ऑप्शन भी है। मोंटे कार्लो वेरिएंट में दिए गए ब्लैक-आउट एलिमेंट्स, रेड कॉन्ट्रास्ट एक्सेंट और ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम इसे एक बेहद आकर्षक और स्पोर्टी कैरेक्टर देते हैं।
ड्राइवर फोकस कार

इस फेसलिफ्ट में सबसे महत्वपूर्ण मैकेनिकल बदलाव इसके बोनट के नीचे हुआ है। स्कोडा ने 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पहले आने वाले 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स को अब एक नए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से बदल दिया है। यह नया गियरबॉक्स स्मूद और स्पोर्टी है। ड्राइविंग के दौरान गियर शिफ्ट्स बेहद सहज महसूस होते हैं और जब भी आपको पावर की जरूरत होती है, यह तुरंत रिस्पॉन्स करता है।
इंटीरियर क्वालिटी में सुधार की गुंजाइश

पुरानी स्लाविया की तरह ही, फेसलिफ्ट मॉडल में भी एक पहलू ऐसा है जहां यह अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रह जाती है, और वह है इंटीरियर की क्वालिटी। हालांकि केबिन में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और कई जगहों पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश जैसे अच्छे मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम फील देते हैं। लेकिन, डैशबोर्ड और कुछ अन्य जगहों पर इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक की क्वालिटी सेगमेंट के मानकों पर खरी नहीं उतरती। जब आप इसकी तुलना हुंडई वरना जैसी कार से करते हैं, तो स्लाविया में सुधार की गुंजाइश साफ नजर आती है।
स्पोर्टी स्टीयरिंग

एक अच्छी ड्राइवर-सेंट्रिक कार सिर्फ दमदार इंजन और स्मूद गियरबॉक्स से नहीं बनती, उसका स्टीयरिंग और हैंडलिंग भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। स्कोडा स्लाविया इस मामले में निराश नहीं करती। इसका स्टीयरिंग व्हील बेहद सहज और अच्छा है, जो ड्राइवर को कार पर पूरा कंट्रोल महसूस कराता है। चाहे आप शहर की भीड़-भाड़ में चल रहे हों या घुमावदार सड़कों पर, स्टीयरिंग का रिस्पॉन्स सटीक रहता है।
कुछ फीचर का कमी

*संदर्भ के लिए हुंडई वरना की फोटो का इस्तेमाल
सेडान का यह अपडेट काफी छोटा है, और हम चाहते हैं कि स्कोडा ने कुछ मॉडर्न टेक्नोलॉजी जोड़ी होती जो इसे नए कॉम्पिटिटर के बराबर लाने में मदद करती। उदाहरण के लिए, एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और रियर सनशेड नहीं दिए गए हैं, जो पैकेज में काफी सुरक्षा और आराम जोड़ते। फिर भी, रियर मसाजिंग सीट, 360-डिग्री कैमरा और बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कुछ फीचर अच्छे हैं।
कारदेखो का क्या है कहना
नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट एक इवोल्यूशनरी अपग्रेड है। यह कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में कोई उथल-पुथल मचाने वाली कार नहीं है, बल्कि यह अपनी मौजूदा खूबियों को और बेहतर बनाती है। इसकी स्लीकर स्टाइल निश्चित रूप से इसकी अपील को बढ़ाती है और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इसे चलाने में पहले से ज्यादा स्मूद और मजेदार बनाता है। रियर सीट मसाजर जैसे अतिरिक्त फीचर्स इसे परिवार-केंद्रित और शॉफर-ड्रिवन दोनों तरह के खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। हालांकि, इंटीरियर की फिट और फिनिश में सुधार की गुंजाइश बनी हुई है, और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स की कमी एक बड़ा माइनस पॉइंट है।
कुल मिलाकर, अपने मौजूदा रूप में, स्कोडा स्लाविया उन ड्राइविंग के शौकीन लोगों के लिए एक शानदार ऑल-राउंडर बनी हुई है, जिन्हें अपनी फैमिली के लिए एक प्रैक्टिकल और स्टाइलिश सेडान की जरूरत है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन कार है जो ड्राइविंग के मजे से समझौता नहीं करना चाहते। नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट्स में बताएं।














