• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 होंडा अमेज में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

     न्यू जनरेशन होंडा अमेज डिजाइन के मामले में होंडा सिटी से काफी मिलती जुलती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 04, 2024 16:52 ist
    info icon
    published onDec 04, 2024 16:48 IST
    last updated onDec 04, 2024 16:52 IST
    907 Views
    • Write a कमेंट

    New Honda Amaze Explained In 10 Real-life Images

    2024 होंडा अमेज भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी की एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन पहले से एकदम नई है और इसमें कई नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। नई अमेज कार तीन वेरिएंट्स : वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध है। इस गाड़ी की कीमत 8 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। 2024 होंडा अमेज कार में क्या कुछ खास मिलता है, तस्वीरों के जरिए डालेंगे एक नजर:

    आगे की डिजाइन 

    2024 Amaze Front

    2024 Amaze Headlights

    2024 होंडा अमेज लुक्स के मामले में एकदम नई है। आगे की तरफ इसमें होंडा एलिवेट एसयूवी की तरह डीआरएल के साथ ड्यूल-बैरल हेडलाइट दी गई है। फ्रंट पर इसमें अकॉर्ड कार से इंस्पायर्ड रेक्टेंगुलर ग्रिल दी गई है, जबकि इसकी फॉग लाइट हाउसिंग होंडा सिटी से मिलती जुलती है।

    साइड

    2024 Amaze Side

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो यह गाड़ी अपने एक्सटीरियर लेआउट और विंडो लाइन को लेकर पुराने मॉडल जैसी ही लगती है। इसमें टर्न इंडिकेटर के साथ बॉडी कलर्ड ओआरवीएम (आउटसाइड रियरव्यू मिरर) दिए गए हैं और इसमें लेनवॉच कैमरा को बाएं तरफ के ओआरवीएम के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है। प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें क्रोम फिनिश्ड डोर हैंडल्स दिए गए हैं।

    2024 Amaze Alloy Wheels

    राइडिंग के लिए इसमें 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो कि चौथी-जनरेशन होंडा सिटी फेसलिफ्ट मॉडल से काफी इंस्पायर्ड लगते हैं।

    पीछे की डिजाइन 

    2024 Amaze Rear

    2024 Amaze Tail lights

    नई अमेज कार के पीछे की साइड की डिजाइन होंडा सिटी से काफी मिलती जुलती लगती है। इसमें नई रैपअराउंड एलईडी टेललाइट दी गई है जो सिटी सेडान के जैसी है, साथ ही इसमें बंपर पर एकदम क्लीन डिजाइन मिलती है।

    इंटीरियर

    2024 Amaze Dashboard

    2024 Amaze Dashboard

    2024 होंडा अमेज का केबिन पहले से एकदम नया है। इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है, लेकिन इसकी ब्लैक और बेज कलर केबिन थीम पहले जैसी ही है। इसमें ब्रश्ड सिल्वर स्ट्रिप दी गई है जो डैशबोर्ड की पूरी लंबाई तक फैली हुई है। इसके अलावा इसमें डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड पर हनीकॉम्ब पैटर्न भी मिलता है।

    इस सेडान कार में नई 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें ऑटोमेटिक (सीवीटी) वेरिएंट के साथ पैडल शिफ्टर भी मिलते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), नया लेनवॉच कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लेन-कीप असिस्ट और हाई-बीम असिस्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं। 

    2024 Amaze Rear Vents

    रियर पैसेंजर के कंफर्ट के लिए इसमें एसी वेंट्स की सुविधा भी दी गई है।

    इंजन ऑप्शन 

    न्यू होंडा अमेज कार में पुराने मॉडल वाला 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    पावर 

    90 पीएस 

    टॉर्क 

    110 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    सर्टिफाइड माइलेज 

    18.65 किमी/लीटर (एमटी), 19.46 किमी/लीटर (सीवीटी)

    प्राइस व कंपेरिजन 

    होंडा अमेज न्यू मॉडल की कीमत 8 लाख रुपये से 10.90 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला 2024 मारुति डिजायर, टाटा टिगॉर और हुंडई ऑरा से है। 

    यह भी दखें: होंडा अमेज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है