• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अकॉर्ड 25 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    होंडा की नई अकॉर्ड सेडान लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसे 25 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला टोयोटा कैमरी हाइब्रिड और स्कोडा सुपर्ब से होगा। इसकी संभावित कीमत 25 लाख रूपए से 30 लाख रूपए रहने की संभावना है।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on अक्टूबर 05, 2016 18:19 ist
    info icon
    published onOct 05, 2016 18:19 IST
    last updated onOct 05, 2016 18:19 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा की नई अकॉर्ड सेडान लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसे 25 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला टोयोटा कैमरी हाइब्रिड और स्कोडा सुपर्ब से होगा। इसकी संभावित कीमत 25 लाख रूपए से 30 लाख रूपए रहने की संभावना है। भारत में इसे सीधे इंपोर्ट कर बेचा जाएगा। अटकलें हैं कि नई अकॉर्ड में हाइब्रिड विकल्प भी मिल सकता है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई अकॉर्ड में 2.0 लीटर का आई-वीटेक इंजन मिलेगा, चर्चाएं हैं कि यह इंजन दो इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होगा। इसकी पावर 198 पीएस और टॉर्क 300 एनएम का होगा। आने वाले समय में इसमें 2.4 लीटर का पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। यह इंजन 176 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होगा। वजन के मामले में यह पुरानी अकॉर्ड से भारी होगी लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह पहले से काफी बेहतर होगी।

    फीचर्स की बात करें तो 9वीं जनरेशन की अकॉर्ड सेडान में सभी जगह एलईडी लाइटें मिलेंगी। इस में आगे की तरफ एलईडी हैडलैंप्स के साथ डेटाइम रनिंग लाइट और फॉग लैंप्स मिलेगा। वहीं पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स के साथ नई ग्राफिक्स देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा भी मिलेगी।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है