• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन का टीजर हुआ जारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

    क्या आप ज्यादा शानदार लुक और कंफर्ट वाली विंडसर ईवी चाहते हैं?

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 08, 2026 19:04 ist
    info icon
    published onOct 08, 2026 19:04 IST
    last updated onOct 08, 2026 19:04 IST
    16 Views
    • Write a कमेंट

    2026 MG Windsor EV

    फेस्टिव सीजन नजदीक है और इसी मौके पर जेएसडब्लू एमजी मोटर ने विंडसर ईवी के एक नए लिमिटेड-एडिशन वेरिएंट इंडल्ज की झलक दिखाई है। विंडसर ईवी को भारत में दो साल पूरे होने जा रहे हैं और यह नया लिमिटेड-एडिशन मॉडल इसी अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए लाया जा रहा है। विंडसर ईवी पिछले साल देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक थी और इस साल भी यह एक मजबूत दावेदार रही है। आइए जानते हैं कि विंडसर ईवी के इस स्पेशल एडिशन मॉडल में क्या-कुछ खास मिलेगा :- 

    2026 एमजी विंडसर ईवी : इंडल्ज एडिशन की झलक आई सामने

    एमजी अपने अलग-अलग मॉडल्स के लिए समय-समय पर नए एडिशन लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। हाल ही में हेक्टर स्टॉर्म सीरीज का 2026 वर्जन लॉन्च करने के बाद, अब एमजी ने जल्द ही विंडसर ईवी का एक प्रीमियम वेरिएंट लॉन्च करने का फैसला किया है।

    चूंकि पिछले साल इसी समय विंडसर ईवी को ऐसा ही अपडेट मिला था, इसलिए हम अंदाजा लगा सकते हैं कि नया इंडल्ज एडिशन भी उसी तरह की प्रीमियम थीम पर आधारित होगा। ऐसा टीजर को देखकर भी लगता है, जिसमें गोल्ड थीम और प्रीमियम लुक है।

    विंडसर ईवी के इंडल्ज एडिशन में दरवाज़ों पर गोल्ड-फिनिश वाले हैंडल और डैशबोर्ड पर गोल्ड एक्सेंट जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, पिछले साल विंडसर ईवी के इंस्पायर एडिशन में रेड लेदरेट सीटें दी गई थीं, लेकिन उम्मीद है कि इस साल लॉन्च होने वाले इंडल्ज एडिशन में ज़्यादातर ब्लैक इंटीरियर थीम ही मिलेगी। 

    रेगुलर वेरिएंट्स से अलग दिखाने के लिए इसमें एक्सटीरियर पर इंडल्ज बैजिंग, ब्लैक एक्सेंट और ब्लैक एक्सेसरी ट्रिम्स दिए जा सकते हैं। 

    2026 एमजी विंडसर ईवी से जुड़ी जानकारी

    एमजी विंडसर ईवी अपने सेगमेंट की एक यूनीक कार है। इसका मैच्योर डिज़ाइन इसे सड़क पर एक दमदार लुक देता है और केबिन के अंदर इसमें काफी जगह भी मिलती है। 

    2026 MG Windsor EV

    आगे की तरफ इसमें स्प्लिट हेडलैंप्स सेटअप मिलता है, जिसमें बड़ी कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और बंपर पर लगे एलईडी हेडलैंप्स शामिल है। 

    2026 MG Windsor EV

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें बड़ी रेकेड विंडस्क्रीन और बड़ी खिड़कियां दी गई है जो इसे एक बड़ी कार जैसा लुक देती हैं। इसके बड़े 18-इंच डुअल-टोन व्हील्स, पॉप-आउट डोर हैंडल और रूफ रेल्स इसे मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देते हैं।

    2026 MG Windsor EV

    पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप का डिज़ाइन कुछ लोगों को शायद पसंद ना आए, लेकिन डिजाइन के मामले में यह ज़्यादातर लोगों को अच्छी लगती है। इसमें बूटलिड पर विंडसर बैजिंग दी गई है जो इसे एक प्रीमियम टच देती है।

    2026 MG Windsor EV

    2026 MG Windsor EV

    केबिन के अंदर इसमें ब्लैक कलर थीम मिलती है, लेकिन फिर भी इसका इंटीरियर काफी खुला-खुला लगता है और इसमें बड़ी जगह का एहसास भी होता है। इसकी सीटों का डिज़ाइन सोफे जैसा है, जो केबिन को लाउंज जैसा फील देता है।

    2026 एमजी विंडसर ईवी :फीचर, सेफ्टी और ड्राइवट्रेन 

    विंडसर ईवी की फीचर लिस्ट काफी लंबी है। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो 9-स्पीकर इंफिनिटी साउंड सिस्टम से जुड़ा है। ड्राइवर के लिए 8.8-इंच का इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें पावर्ड टेलगेट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और पावर्ड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई हैं।

    2026 MG Windsor EV

    सुरक्षा के लिए इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर, आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    2026 MG Windsor EV

    विंडसर ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन : 38 केडब्ल्यूएच और 52.9 केडब्लूएच बैटरी पैक दिए गए हैं। यहां देखें इसके ड्राइवट्रेन स्पेसिफिकेशन :- 

    बैटरी पैक 

    38 केडब्ल्यूएच

    52.9 केडब्ल्यूएच

    पावर

    136 पीएस

    136 पीएस

    टॉर्क 

    200 एनएम

    200 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2)

    332 किलोमीटर 

    449 किलोमीटर 

    मोटर की संख्या

    1

    1

    विंडसर ईवी को 60किलोवाट के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसकी बड़ी 52 केडब्ल्यूएच बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 50 मिनट का समय लगता है। 

    एमजी विंडसर ईवी : कीमत और मुकाबला 

    एमजी विंडसर ईवी की कीमत 14.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह गाड़ी बैटरी-एज-ए-सर्विस स्कीम के साथ भी उपलब्ध है, जिसके साथ इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

    इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी, सिएरा ईवी, महिंद्रा बीई 6, मारुति ई विटारा, टोयोटा एबेला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से है। 

    कारदेखो का क्या है कहना…

    एमजी विंडसर ईवी अपने सेगमेंट की एक अनोखी इलेक्ट्रिक कार है। बड़े साइज़ की वजह से केबिन के अंदर इसमें काफी स्पेस मिलती है, जिससे यह एक बेहतरीन फैमिली कार बन जाती है। इसमें वो सभी मॉडर्न फीचर्स, कंफर्ट और सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है जिनकी आप इस सेगमेंट में उम्मीद करते हैं।

    नए इंडल्ज वेरिएंट के आने से विंडसर ईवी की अपील और बढ़ जाएगी, जिससे यह उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प बन जाएगी जो अपनी कार में कुछ खास और शानदार डिजाइन टच पसंद करते हैं। 

    आपकी एमजी विंडसर ईवी इंडल्ज एडिशन को लेकर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    alok bage
    Oct 8, 2026, 4:49:39 PM

    Redmi 15 phone tab turn off

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है