टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella कीमत एन्ड& वेरिएंट
Urban Cruiser EBella की फिलहाल 1 इफेक्टिव वेरिएंट है, E3 (₹23.60L), जो Toyota की हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक SUV है (rebadged Maruti eVitara)। अभी ये सिर्फ एक लॉन्च्ड ट्रिम में मिलती है और आगे और वेरिएंट आने वाली हैं। E3 में 49 kWh LFP बैटरी है जो ~543 km MIDC रेंज देती है, front-axle इलेक्ट्रिक मोटर (106 kW / 189 Nm) और 7 kW AC होम चार्जिंग है जो 70 kW DC fast charge के साथ कम्पैटिबल है (10-80% करीब ~50 minutes में)। स्टैंडर्ड किट में मिलते हैं 7 airbags, ESC, hill descent control, चारों disc brakes, wireless Android Auto + CarPlay वाली 22.86cm Smart Playcast टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक climate, push start, leatherette सीट्स, LED projector headlamps, V2L (vehicle-to-load) जिससे रोड ट्रिप पर डिवाइस चार्ज कर सकते हैं, और 60+ कनेक्टेड फीचर्स वाला Toyota i-Connect। अभी कोई ट्रिम चुनने की झंझट नहीं: ₹23.60L में आपको एक सिटी-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक SUV मिलती है जिसकी रेंज ठीक-ठाक है और साथ में Toyota की after-sales पहुँच भी। ये उन डेली कम्यूटर्स के लिए है जो सही सर्विस बैकबोन वाली EV चाहते हैं।
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| रेंज | 543 किमी |
| पावर | 171.65 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 61 केडब्ल्यूएच |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5 |
| एयरबैग की संख्या | 7 |
अर्बन क्रूजर ebella 2026: लेटेस्ट updates
-
29 मई 2026: टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट ई3 की कीमत 23.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक कार के लोअर वेरिएंट ई1 और ई2 वेरिएंट की कीमत फिलहाल सामने आनी बाकी है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella रिव्यू
ओवरव्यू
Toyota Ebella भारत में Toyota की पहली इलेक्ट्रिक कार है। असल में यह Maruti e Vitara का ही रीबैज्ड वर्जन है। कुछ कॉस्मेटिक बदलावों को छोड़कर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में यह दोनों कारें लगभग एक जैसी हैं। सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta EV, MG Windsor, Tata Curvv EV and Mahindra BE 6 जैसी गाड़ियों से है। अब सवाल यह उठता है कि आपको Toyota Ebella क्यों खरीदनी चाहिए और क्यों नहीं? आइए इसके बारे में आगे बात करते हैं :-
एक्सटीरियर
Toyota Ebella की एक्सटीरियर डिजाइन कंपनी की ग्लोबल 'hammerhead' डिजाइन फिलॉसफी से प्रेरित है, जो इसे एक बेहद शार्प, मॉडर्न और आकर्षक लुक देती है।
फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो यह कार अग्रेसिव दिखती है। इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स दी गई हैं जो पतली और चौड़ी ग्रिल के पास में लगी हुई हैं। सबसे बड़ा हाइलाइट डॉटेड LED DRL (डे-टाइम रनिंग लैंप) पैटर्न है, जो ना केवल कार को एक अलग पहचान देता है, बल्कि टर्न इंडिकेटर के रूप में भी काम करता है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो, Ebella का लुक बॉक्सी और रग्ड है, जो इसे प्रॉपर SUV लुक देता है। फ्लेयर्ड व्हील आर्क और फेंडर्स इसे एक मस्कुलर लुक देते हैं, जिससे सड़क पर इसकी उपस्थिति और भी मजबूत दिखती है। राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जिनका डिज़ाइन भी काफी आकर्षक है और यह कार के ओवरऑल लुक को कॉम्प्लिमेंट भी करते हैं। इसमें रियर डोर हैंडल्स C-पिलर पर लगे हैं, जो कार को कूपे SUV जैसा लुक देते हैं।


हालांकि, कार का रियर हिस्सा काफी सिंपल और फ्लैट दिखता है और इसमें एक जुड़ा हुआ पैनल है जिस पर LED टेललाइट्स लगी हैं, लेकिन इसके बीच का हिस्सा इल्युमिनेट नहीं होता है। यह डिजाइन कुछ लोगों को पसंद आ सकती है और कुछ लोगों को नहीं भी। आप यहां टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला vs मारुति ई विटारा के बीच समानताएं और अंतर देख सकते हैं।


कलर ऑप्शंस की बात करें तो Toyota Ebella में 5 सिंपल एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें Bluish Black, Sportin Red, Cafe White, Enticing Silver और Gaming Grey शामिल है। यह गाड़ी Landbreeze Green डुअल टोन शेड में भी आती है। यहां देखें Toyota Ebella के कलर ऑप्शंस की जानकारी।
इंटीरियर
Toyota Ebella के केबिन के अंदर कदम रखते ही शानदार एहसास होता है। यह Camry के बाद Toyota का अब तक का सबसे बेहतरीन डिज़ाइन और क्वालिटी वाला केबिन है। इंटीरियर में स्क्वायर शेप के एलिमेंट्स का काफी उपयोग किया गया है, जो डैशबोर्ड से लेकर AC वेंट्स तक हर जगह दिखाई देता है। इसका डुअल-टोन डैशबोर्ड लेआउट ना केवल दिखने में आकर्षक लगता है, बल्कि केबिन को बड़ा होने का एहसास भी देता है।

मटीरियल क्वालिटी की बात करें तो, यह सेगमेंट में सबसे बेहतरीन तो नहीं है, लेकिन इसमें एक सॉलिड और टिकाऊ फील है। इसमें डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर प्लास्टिक को काफी अच्छी तरह से फिट किया गया है, और इसमें कहीं भी कोई ढीलापन महसूस नहीं होता है। इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट और स्टीयरिंग व्हील पर लेदरेट मिलता है।
हालांकि, इंटीरियर में पियानो ब्लैक पैनल्स का काफी इस्तेमाल किया गया है, खासकर सेंटर कंसोल और डोर ट्रिम्स पर। यह देखने में बहुत प्रीमियम लगता है, मगर इस पर धूल, उंगलियों के निशान और खरोंच बहुत जल्दी से दिखाई देने लगते हैं, जिससे केबिन को साफ-सुथरा रखना एक चुनौती बन सकता है। एक और छोटी बात जो ध्यान खींचती है, वह है टॉप वेरिएंट में कुछ खाली बटन (ब्लैंक स्विच) की मौजूदगी। ऐसा लगता है कि इसमें कुछ कमी है।


आगे वाली सीट
Toyota Ebella में फ्रंट सीटों पर लेदरेट और फैब्रिक का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। इसकी सीटें ना केवल दिखने में अच्छी लगती है, बल्कि कंफर्ट के लिहाज से भी काफी अच्छी है। सीटों की कुशनिंग ना तो बहुत सॉफ्ट है और ना ही बहुत कड़ी, जो शहर के ट्रैफिक और लंबी हाइवे ड्राइव दोनों के लिए उपयुक्त है। इसके साइड कंटूर भी बहुत सपोर्टिव हैं। यह सीटें हर कद-काठी के लोगों (लंबी हाइट वाले लोग भी) के बैठने के लिए आरामदायक हैं।

ड्राइवर के लिए सही ड्राइविंग पोजिशन खोजना बेहद आसान है। इसमें 10-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है, जिससे ड्राइवर अपनी पहुंच और ऊंचाई के हिसाब से सीट को सेट कर सकता है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील में टिल्ट (ऊपर-नीचे) और टेलिस्कोपिक (आगे-पीछे) दोनों तरह का एडजस्टमेंट स्टैंडर्ड मिलता है। चाहे ड्राइवर की हाइट कुछ भी हो, वह एक आरामदायक और सुरक्षित ड्राइविंग पॉश्चर पा सकता है, जिससे लंबे सफर पर थकान कम महसूस होती है।

पीछे वाली सीट
जब रियर सीटों की बात आती है, तो Toyota Ebella का एक्सपीरिएंस मिला-जुला लगता है। इलेक्ट्रिक कार होने के कारण, इसके बैटरी पैक को कार के फ्लोर पर रखा गया है जिससे पीछे की सीटों की ऊंचाई भी बढ़ जाती है। ऐसे में बुजुर्ग लोगों को कार के अंदर चढ़ने और बाहर निकलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अंदर बैठने पर Ebella में काफी जगह मिलती है, लेकिन कंफर्ट के मामले में इसमें सुधार की गुंजाइश है। इसकी सीटें स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं, लेकिन ऐसा ज़्यादातर बूट में जगह बनाने के लिए ही किया जाता है। इसमें इतना नीरूम है कि 6 फीट लंबे दो लोग आराम से बैठ सकते हैं। लंबे व्यक्ति के लिए हेडरूम स्पेस तो ठीक-ठाक मिलता है, लेकिन इन सीटों में अंडर-थाई सपोर्ट की कमी है। औसत हाइट वाले व्यक्ति के लिए भी यह अंडरथाई सपोर्ट कम लगता है और इसमें ज्यादा फुटरूम भी नहीं मिलता। कंफर्ट फीचर्स में रियर AC वेंट्स और आर्मरेस्ट शामिल है। अगर आप पीछे वाली सीट पर बैठना पसंद करते हैं तो Ebella सबसे अच्छा ऑप्शन नहीं है।


प्रेक्टिकेलिटी और चार्जिंग ऑप्शन
Toyota Ebella एक प्रैक्टिकल कार है, क्योंकि यह खासतौर पर EV के लिए बने प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड है। इसमें सभी दरवाज़ों पर 1-लीटर की बोतल रखने की जगह है, आगे और पीछे बैठने वालों के लिए दो-दो कपहोल्डर हैं, एक छोटा ग्लवबॉक्स है और सेंट्रल कंसोल के नीचे एक छोटी जगह है। आगे वाले आर्मरेस्ट के नीचे काफी गहरी जगह है जहां आप कई कैन रख सकते हैं। फ्रंट पैसेंजर सीट के पीछे एक सीटबैक पॉकेट है, और रियर AC वेंट्स के नीचे भी थोड़ी जगह है।


चार्जिंग की बात करें तो, आगे और पीछे बैठने वालों को USB टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट का एक-एक सेट मिलता है। फ्रंट पैसेंजर्स के लिए वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है।
फीचर्स
Toyota Ebella में वो सभी फीचर्स दिए गए हैं जो आजकल ग्राहक एक मॉडर्न गाड़ी में चाहते हैं। इसमें कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो AC, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं। यदि Toyota इसमें सभी पैसेंजर्स के लिए वन टच अप/डाउन पावर विंडो देती तो ज्यादा बेहतर रहता। यहां देखें इसके फीचर हाइलाइट्स :-
-
10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम: आसान यूजर इंटरफेस, अच्छा रिज़ॉल्यूशन और वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay। रिस्पॉन्स टाइम ठीक-ठाक है, लेकिन थीम थोड़ी फीकी लगती है।

-
10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले: पढ़ने में आसान और कई लेआउट के साथ आता है। यह Android Auto और Apple CarPlay के जरिए नेविगेशन भी दिखाता है।

-
JBL साउंड सिस्टम: अच्छी ऑडियो क्वालिटी और दमदार बेस। आगे बैठे पैसेंजर्स को शानदार अनुभव देता है।

-
360-डिग्री कैमरा: कई व्यूइंग एंगल हैं, लेकिन कैमरे की क्वालिटी खराब है। यह बहुत धुंधला है, जिससे रात में इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है।

-
वेंटिलेटेड सीटें: थ्री-लेवल कूलिंग अच्छा कंफर्ट देती है, लेकिन इसमें फिजिकल बटन की कमी है।

-
ग्लास रूफ : मैनुअल कवर और फिक्स्ड ग्लास। यह पैनोरमिक रूफ नहीं है, लेकिन रेगुलर सिंगल-पेन सनरूफ से बड़ा है।

सुरक्षा
टोयोटा ने Ebella की सेफ्टी पर खास ध्यान दिया है। स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 7 एयरबैग (फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग समेत), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, एक रियर डीफॉगर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) शामिल हैं। यह सेफ्टी पैकेज गाड़ी के सभी वेरिएंट्स में मिलता है। हालांकि, बेस वेरिएंट में रियर-व्यू कैमरा नहीं दिया गया है, जो आज के समय में एक बेसिक जरूरत बन गया है। वहीं, 360-डिग्री कैमरा केवल टॉप वेरिएंट में ही दिया गया है।

टॉप वेरिएंट में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) सूट भी मिलता है जिसके तहत लेन-कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, रियर-क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल है। इसमें ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और व्हीकल डिपार्चर वार्निंग जैसे कुछ ऑटोनॉमस फीचर्स की कमी है, जो कि इसकी प्रतिद्व्न्दी गाड़ियों में मिलते हैं। ADAS सिस्टम एक्सप्रेसवे पर बेहतर तरीके से काम करता है, जहां यह सतर्क रहते हुए एक सुरक्षित गैप बनाए रखता है।

Toyota Ebella का अभी तक किसी भी एजेंसी द्वारा टेस्ट नहीं किया गया है। जबकि, Maruti e विटारा को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
बूट स्पेस
प्रैक्टिकैलिटी के मामले में किसी भी SUV के लिए बूट स्पेस बहुत मायने रखता है, खासकर उन परिवारों के लिए जो वीकेंड ट्रिप्स पर जाना पसंद करते हैं। इसमें 310 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह आंकड़ा इसके साइज को देखते हुए इतना ज्यादा नहीं लगता है और आप इसमें कई छोटे और मीडियम साइज के ट्रॉली बैग्स ही फिट कर सकते हैं।

परफॉरमेंस
Toyota Ebella में केवल दो बैटरी पैक ऑप्शन : 49kWh और 61kWh दिए गए हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| बैटरी | 49 kWh | 61 kWh |
| पावर | 144 PS | 174 PS |
| टॉर्क | 193 Nm | 193 Nm |
| सर्टिफाइड रेंज | 440 किलोमीटर | 543 किलोमीटर |
शहर में परफॉरमेंस
शहर के भीड़-भाड़ और रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में एक इलेक्ट्रिक कार का सबसे बड़ा फायदा स्मूद और शांत ड्राइविंग एक्सपीरिएंस होता है, और Toyota Ebella इस मामले में बिलकुल भी निराश नहीं करती। इसका थ्रॉटल कैलिब्रेशन बहुत ही शानदार तरीके से ट्यून किया गया है। इसका मतलब है कि जब आप एसेलरेटर पर पैर रखते हैं, तो पावर डिलीवरी बहुत आराम से और लीनियर तरीके से होती है। यह स्मूदनेस बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में ड्राइविंग को बहुत आरामदायक बना देती है।

Ebella में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है, जो गाड़ी के धीमा होने पर बैटरी को चार्ज करती है। कई EVs में यह सिस्टम थोड़ा आर्टिफिशियल या अचानक से काम करने वाला महसूस होता है, लेकिन Ebella में इसे बहुत नैचुरल फील देने के लिए ट्यून किया गया है। जब आप एसेलरेटर से पैर हटाते हैं, तो गाड़ी एक सामान्य पेट्रोल कार की तरह ही धीरे-धीरे अपनी स्पीड कम करती है, जिससे पैसेंजर्स को कोई असुविधा नहीं होती।

सिटी में रोज़मर्रा की ड्राइविंग और कम्यूटिंग के लिए इसकी परफॉर्मेंस पर्याप्त लगती है। हालांकि, अगर आप इसकी तुलना सेगमेंट की दूसरी स्पोर्टी EVs से करें, तो शायद आपको यह उतनी तेज ना लगे। इसमें तीन ड्राइव मोड मिलते हैं - Eco, City और Sport। शहर में ज्यादातर समय Eco मोड ही काफी रहता है। यह पावर डिलीवरी को थोड़ा कम कर देता है जिससे रेंज बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आपको ट्रैफिक में तेजी से निकलना है या किसी को ओवरटेक करना है, तो City या Sport मोड ज़्यादा बेहतर रिस्पॉन्स देते हैं।
हाइवे पर परफॉरमेंस
हाईवे पर Toyota Ebella का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहता है। 100 km/h से ऊपर की रफ्तार पकड़ना इसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। आप आसानी से हाइवे पर क्रूज कर सकते हैं और गाड़ी पूरी तरह स्थिर महसूस होती है। ओवरटेकिंग के लिए भी आपको ज़्यादा प्लानिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे ही आप एसेलरेटर दबाते हैं, इलेक्ट्रिक मोटर का इंस्टेंट टॉर्क तुरंत पावर देता है और आप आसानी से आगे निकल जाते हैं।

एक दिलचस्प बात यह है कि फुल थ्रॉटल पर भी इसका एसेलेरेशन इंस्टेंट तो है, लेकिन बहुत ज़्यादा शार्प नहीं लगता है। यह उन ड्राइवर्स के लिए एक बहुत अच्छी बात है जो पेट्रोल/डीजल कारों से EV पर शिफ्ट हो रहे हैं। तेज रफ्तार में भी गाड़ी का कंट्रोल हाथ से बाहर जाता हुआ महसूस नहीं होता, जो पैसेंजर्स के कंफर्ट के लिए भी अच्छा है।
हालांकि, हाइवे ड्राइविंग के दौरान एक बड़ी कमी सामने आती है, और वो है रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के लेवल्स को एडजस्ट करने का तरीका। ज़्यादातर मॉडर्न EVs में स्टीयरिंग व्हील के पीछे पैडल शिफ्टर्स या बटन्स दिए जाते हैं, जिससे आप ड्राइविंग के दौरान ही रीजेन लेवल को कम या ज़्यादा कर सकते हैं। लेकिन Ebella में ऐसा करने के लिए आपको गाड़ी को पूरी तरह से रोकना पड़ता है और फिर सेटिंग्स में जाकर बदलाव करना होता है। यह एक बहुत बड़ी कमी है। हैरानी की बात यह है कि वन-पेडल ड्राइविंग मोड को एक्टिवेट करने के लिए इसमें एक अलग फिजिकल बटन दिया गया है, लेकिन यह रीजेन लेवल्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
नोट : Toyota Ebella रियल वर्ल्ड रेंज
सामान्य और संयमित ड्राइविंग स्टाइल में Ebella लगभग 6 से 7 किलोमीटर प्रति kWh (km/kWh) का माइलेज देती है। इस हिसाब से:
-
61kWh बैटरी पैक: आपको असल दुनिया में लगभग 400-440 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
-
49kWh बैटरी पैक: आप लगभग 320-350 किलोमीटर की रेंज की उम्मीद कर सकते हैं।
यह रेंज शहर और हाइवे की मिली-जुली ड्राइविंग के लिए काफी अच्छी है और ज़्यादातर लोगों की हफ़्ते भर की ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर सकती है।
राइड और हैंडलिंग
राइड क्वालिटी
Ebella की राइड क्वालिटी आरामदायक है, लेकिन यह अपने सेगमेंट में सबसे बेस्ट नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण भारी वजन है, जो कि Toyota Hyryder Hybrid के मुकाबले 500 किलोग्राम से भी ज्यादा है। ऐसे में इसे संभालने में सस्पेंशन को काफी मेहनत करनी पड़ती है।
कम स्पीड पर खासकर शहर के अंदर, इसका सस्पेंशन बहुत अच्छा काम करता है। छोटे-मोटे गड्ढे, टूटी-फूटी सड़कें और स्पीड ब्रेकर्स को यह आसानी से सोख लेता है और केबिन के अंदर ज़्यादा झटके महसूस नहीं होने देता। यह सिटी ड्राइविंग के लिए इसे एक बहुत आरामदायक कार बनाता है।

लेकिन, जैसे ही आप हाइवे पर तेज रफ्तार में चलते हैं, इसका कंफर्ट लेवल थोड़ा कम हो जाता है। तेज़ गति पर सस्पेंशन को भारी बॉडी को कंट्रोल करने में थोड़ी मुश्किल होती है, जिससे गाड़ी में हल्का उछाल महसूस हो सकता है। पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स को यह झटके थोड़े ज़्यादा महसूस होते हैं। खासकर कंक्रीट से बनी सड़कों पर, जहां छोटे-छोटे एक्सपेंशन जॉइंट्स होते हैं, लंबी यात्रा के दौरान यह थोड़ा थकाने वाला अनुभव हो सकता है। इसे खासकर शहर के कंफर्ट को ध्यान में रखकर ट्यून किया गया है।

हैंडलिंग
हैंडलिंग के मामले में Toyota Ebella एक सुरक्षित और स्थिर कार की तरह महसूस होती है। हाइवे पर तेज रफ़्तार में लेन बदलते समय यह पूरा कॉन्फिडेंस देती है और बॉडी रोल भी कंट्रोल में रहता है। शहर के अंदर इसे चलाना और मोड़ना काफी आसान है। इसका स्टीयरिंग व्हील काफी हल्का है, जिससे पार्किंग या तंग जगहों से निकलने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। हालांकि, इसकी एक कमी इसका टर्निंग रेडियस है, जो सेगमेंट के हिसाब से थोड़ा ज़्यादा है।

कुल मिलाकर, Ebella एक ऐसी कार नहीं है जिसे चलाने में बहुत मजा आए या जो बहुत स्पोर्टी हो। इसका फोकस ड्राइवर को एक आसान, प्रेडिक्टेबल और सुरक्षित हैंडलिंग एक्सपीरियंस देने पर है, जो कि एक फैमिली SUV के लिए ज्यादा जरूरी है।
वेरिएंट
Toyota Urban Cruiser Ebella केवल एक E3 वेरिएंट में उपलब्ध है।
निष्कर्ष
अगर आप स्पोर्टी EV या लंबी रेंज वाली EV चाहते हैं, तो इस सेगमेंट में कई बेहतर ऑप्शन मौजूद हैं। Ebella एक सिंपल गाड़ी है, जो हर किसी के लिए इस्तेमाल करने और चलाने में आसान लगती है। आकर्षक लुक, मजबूत इंटीरियर, अच्छे फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज को लेकर हम आपको इसे लेने की सलाह देंगे। लेकिन, सबसे जरूरी बात यह है कि टोयोटा बैजिंग, उसकी भरोसेमंदता और स्ट्रेस-फ्री ओनरशिप का वादा उन लोगों का भरोसा जीतने में मदद करेगा जो EV टेक्नोलॉजी को लेकर शक में हैं।
आप यह कारें भी चुन सकते हैं
Hyundai Creta EV
क्यों खरीदें
-
ज्यादा आरामदायक रियर सीट एक्सपीरिएंस
-
ADAS फीचर्स, रियर वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मौजूद
-
ज्यादा आरामदायक राइड क्वालिटी
क्यों नापसंद करें
-
छोटा बैटरी पैक ऑप्शन मतलब कम रेंज
MG Windsor EV
क्यों खरीदें
-
बेहतर रियर सीट स्पेस और कंफर्ट
-
बेहतर बूट स्पेस
-
अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस के साथ अच्छी प्रेक्टिकेलिटी
क्यों नापसंद करें
छोटा बैटरी पैक ऑप्शन मतलब कम रेंज
रोजाना काम आने वाले फीचर्स इस्तेमाल करने में मुश्किल हैं
Tata Curvv EV
क्यों खरीदें
-
बेहतर राइड कंफर्ट
-
500-लीटर का बड़ा बूट
क्यों नापसंद करें
-
इतनी प्रेक्टिकल नहीं
-
छोटा बैटरी पैक ऑप्शन मतलब कम रेंज
Mahindra BE6
क्यों पसंद करें
-
स्पोर्ट्स कार जैसी दिखती है
-
बेहरत परफॉर्मेंस देने वाली ज्यादा फन-2-ड्राइव कार
-
ज्यादा आरामदायक राइड क्वालिटी
-
ज्यादा प्रीमियम केबिन और बेहतर फीचर्स
-
बड़ी बैटरी जो 500 किलोमीटर के आसपास की रियल-वर्ल्ड रेंज देती है
क्यों नापसंद करें
-
डिजाइन इतनी खास नहीं है
-
रियर सीट कम चौड़ी लगती है
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella कलर
भारत में टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
एनटाइसिंग सिल्वर
cafe-white-dual-tone
land-breeze-green-dual-tone
गेमिंग ग्रे
enticing-silver-dual-tone
sportin-red-dual-tone
ब्लूइश ब्लैक
स्पोर्टिन रेड
कैफ़े व्हाइट
comparing टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella rivals
Rs.23.60 लाख* | Rs.14.85 - 19.15 लाख* | Rs.18.03 - 25.22 लाख* | Rs.16.19 - 20.21 लाख* | Rs.19.50 - 23.50 लाख* | Rs.20.65 - 30.15 लाख* | Rs.19.45 - 26.95 लाख* | Rs.13.50 - 20 लाख* |
| रेटिंगUser Review (1) | User Review (122) | User Review (30) | User Review (23) | User Review (4) | User Review (38) | User Review (532) | User Review (6) |
| फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक | इलेक्ट्रिक |
| बैटरी कैपेसिटी61 केडब्ल्यूएच | 38 - 52.9 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच | 49 - 61 केडब्ल्यूएच | 69.2 केडब्ल्यूएच | 59 - 79 केडब्ल्यूएच | 59 - 79 केडब्ल्यूएच | 42 - 51.4 केडब्ल्यूएच |
| रेंज543 किमी | 332 - 449 किमी | 390 - 510 किमी | 440 - 543 किमी | 517 किमी | 521 - 679 किमी | 573 - 708 किमी | 443 - 526 किमी |
| चार्जिंग टाइम- | 45 किलोवाट चार्जर के साथ 45 मिनट (20-80%) | 100 किलोवाट चार्जर के साथ 39 मिनट (10-80%) | - | 7.4 किलोवाट चार्जर के साथ 12.5 घंटे (10-100%) | 2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटे | 11.2 किलोवाट चार्जर के साथ 8.7 घंटे | 11 किलोवाट चार्जर के साथ 4 घंटे (10-100%) |
| पावर171.65 बीएचपी | 134 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी | 142 - 172 बीएचपी | 201 बीएचपी | 228 - 282 बीएचपी | 228 - 282 बीएचपी | 133 - 169 बीएचपी |
| एयरबैग7 | 6 | 6 | 7 | 6 | 6-7 | 6-7 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | अर्बन क्रूजर ebella बनाम एमजी विंडसर ईवी | अर्बन क्रूजर ebella बनाम क्रेटा इलेक्ट्रिक | अर्बन क्रूजर ebella बनाम ई विटारा | अर्बन क्रूजर ebella बनाम एमजी हेक्टर tomahawk ईवी | अर्बन क्रूजर ebella बनाम एक्सईवी 9एस | अर्बन क्रूजर ebella बनाम बीई 6 sporteq | अर्बन क्रूजर ebella बनाम सिरोस ईवी |
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella वीडियो
- शॉर्ट्स
- पूर्ण वीडियो

Toyota Ebella 10-way powered driver seat ⚡️

India Mein Toyota ki Pehli EV 🇮🇳 🤩

Toyota Ebella Interior check ✅

Toyota Ebella 40:20:40 rear seat split Feature ⚡️

Gangadhar Hi Shaktimaan Hai!

टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella space test!

Toyota goes electric!

टोयोटा अर्बन क्रूजर EV Auto Expo 2025
Toyota Ebella Review: A Simple, No-nonsense EV8 महीने पहले23.8K व्यूज
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella दूसरा hand कारें
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella यूज़र रिव्यू
- सभी (1)
- नई
- उपयोगी
- Super FantasticVery good & excellent. No doubt, It is very unique, fabulous, extraordinary, fantastic, supreme personality and most importantly durable and economic. No words it's justified and describe not only good but also better than good and finally best.और देखें6 3
- सभी रिव्यूज देखें
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella रेंज
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella की रेंज 543 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।
| मोटर और ट्रांसमिशन | एआरएआई रेंज |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक | 543 किमी |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella के बारे में अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न

टोयोटा अर्बन क्रूजर ebella में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग टोयोटा कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडरRs.12.82 - 20.31 लाख*
टोयोटा इनोवा क्रिस्टाRs.19.95 - 27.10 लाख*
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉसRs.18.70 - 31.84 लाख*
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.35.11 - 50.97 लाख*
टोयोटा कैमरीRs.48.69 लाख*
पॉपुलर एसयूवी कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
- अपकमिंग
हुंडई बेयोनRs.10 - 18.15 लाख*
टाटा सिएराRs.11.49 - 21.59 लाख*
महिंद्रा थार ओजीRs.10.32 - 18.99 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियो एनRs.13.69 - 25.49 लाख*
महिंद्रा स्कॉर्पियोRs.13.43 - 17.48 लाख*
- न्यू वैरिएंट
जीप कंपासRs.18.29 - 30.95 लाख* - न्यू वैरिएंट
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख* - न्यू वैरिएंट
एमजी हेक्टरRs.12.14 - 20 लाख*
होंडा एलिवेटRs.11.80 - 18.40 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा हैरियरRs.13 - 26.11 लाख*

