• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिलाया हाथ, कस्टमर्स को नज़दीकी फ्यूल स्टेशन खोजने में मिलेगी मदद

    मारुति सुजुकी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे कस्टमर्स को मारुति सुजुकी रिवार्ड्स प्रोग्राम ऐप के जरिए कई बेनेफिट मिलेंगे।

    सोनू
    सोनू
    published on सितंबर 14, 2022 18:53 ist
    info icon
    published onSep 14, 2022 18:53 IST
    last updated onSep 14, 2022 18:53 IST
    666 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे कस्टमर्स को मारुति सुजुकी रिवार्ड्स प्रोग्राम ऐप के जरिए कई बेनेफिट मिलेंगे।

    मारुति सुजुकी रिवॉर्ड प्रोग्राम के सदस्य आईओसीएल के साथ इस साझेदारी के माध्यम से आज से ही 'कन्वीनिएंस बेनिफिट' का फायदा उठा सकते हैं। कस्मटर्स अब पूरे भारत में आसपास के फ्यूल/सीएनजी स्टेशंस को आसानी से ढूंढने और नेविगेट करने के लिए मारुति सुजुकी रिवार्ड्स ऐप का उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान में इंडियन ऑयल के देश भर में लगभग 35,000 फ्यूल पंप मौजूद हैं। इस स्ट्रेटजिक अलायंस से कस्टमर्स को एक्स्ट्रा वैल्यू बेस्ड रिवॉर्ड मिलेंगे। इस ऐप पर सभी मेंबर्स को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (सीजीडी) के सीएनजी फ्यूल पंप नेटवर्क से जुड़े लेटेस्ट अपडेट भी प्राप्त होंगे।

    मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्ज़िक्युटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एन्ड सेल्स) शशांक श्रीवास्त ने कहा कि, “हमारा ध्यान हमेशा अपने ग्राहकों को अच्छी सर्विस प्रदान करने पर रहा है। हमारी इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी मारुति सुजुकी रिवार्ड्स प्रोग्राम को और मजबूत बनाएगी और हमारे 7 मिलियन से ज्यादा मारुति सुजुकी रिवॉर्ड कस्टमर्स को अच्छे फायदे देगी। पूरे भारत में इंडियन ऑयल के 35,000 से ज्यादा फ्यूल स्टेशन मौजूद हैं जिसमें अब मारुति सुजुकी रिवॉर्ड कस्टमर्स को और बेहतर इंटीग्रेटेड री-फ्यूलिंग एक्सपीरिएंस मिल सकेगा।”

    यह भी पढ़ें : मारुति ने फ्लैक्स-फ्यूल इंजन पर काम किया शुरू

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है