• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति की कारें 1 अप्रैल से होंगी महंगी

    मारुति सुजुकी ने सभी कारों की प्राइस में 1 अप्रैल 2021 से इज़ाफा करने की घोषणा की है। कंपनी ने फिलहाल नई प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह जरूर तय है कि सभी कीमतें मॉडल अनुसार अलग-अलग बढ़ेंगी। मारुति कारों की प्राइस बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट में वृद्धि बताई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 24, 2021 18:08 ist
    info icon
    published onMar 24, 2021 18:08 IST
    last updated onMar 24, 2021 18:08 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट
    • मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की प्राइस में 1 अप्रैल से इज़ाफा करने की घोषणा की है।
    • इन कारों की प्राइस में बढ़ोतरी का कारण ऑटो पार्ट्स की कीमतों में वृद्धि बताई गई है।
    • वर्तमान में भारत में मारुति की 14 कार उपलब्ध हैं जिनमें ऑल्टो 800, वैगनआर, स्विफ्ट, सियाज़, अर्टिगा और एस-क्रॉस शामिल आदि हैं। 

    Facelifted Maruti Swift Launched At Rs 5.73 lakh, Now More Efficient Than Before

    वर्तमान में मारुति सुजुकी के 14 मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिनमें से 5 मॉडल्स नेक्सा शोरूम के जरिये बेचे जाते हैं।

    मॉडल्स 

    प्राइस 

    ऑल्टो 800

    2.99 लाख रुपये से 4.48 लाख रुपये 

    एस-प्रेसो 

    3.70 लाख रुपये से 5.18 लाख रुपये

    ईको

    3.97 लाख रुपये से 5.18 लाख रुपये

    सिलेरियो 

    4.53 लाख रुपये से 5.78 लाख रुपये 

    वैगनआर 

    4.65 लाख रुपये से 6.53 लाख रुपये

    इग्निस 

    4.89 लाख रुपये से 7.30 लाख रुपये 

    स्विफ्ट 

    5.73 लाख रुपये से 8.41 लाख रुपये 

    बलेनो 

    5.90 लाख रुपये से 9.10 लाख रुपये

    डिज़ायर 

    5.94 लाख रुपये से 8.90  लाख रुपये 

    विटारा ब्रेज़ा 

    7.39 लाख रुपये से 11.20 लाख रुपये

    अर्टिगा 

    7.69 लाख रुपये से 10.47  लाख रुपये 

    एस-क्रॉस 

    8.39 लाख रुपये से 12.39  लाख रुपये 

    सियाज़ 

    8.42 लाख रुपये से 11.33 लाख रुपये

    एक्सएल6

    9.84 लाख रुपये से 11.61 लाख रुपये 

    Maruti Suzuki Ertiga

    मार्च में मारुति कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश भी कर रही है जिसके चलते इन पर 67,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस माह एस-क्रॉस पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। इसके बाद एस-प्रेसो, सेलेरियो और इको जैसी कारों पर सबसे ज्यादा सेविंग की जा सकती है।

    मारुति ने हाल ही में फेसलिफ्ट मारुति स्विफ्ट को कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें ज्यादा पावरफुल 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। कंपनी अब जल्द नई जनरेशन की सेलेरियो को भी लॉन्च करने वाली है। इस अपडेटेड हैचबैक का लुक पहले से एकदम नया होगा। इसमें नए फीचर्स व नया इंजन ऑप्शन भी शामिल किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है