• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी मारुति एस-प्रेसो सीएनजी

    मारुति सुजुकी इन दिनों एस-प्रेसो के सीएनजी अवतार पर काम कर रही है। भारत में इसे 2020 की शुरूआत में पेश किया जा सकता है। यह रेग्यूलर एस-प्रेसो से करीब 50-60 हजार रुपये तक महंगी हो सकती है।

    सोनू
    सोनू
    published on नवंबर 13, 2019 16:05 ist
    info icon
    published onNov 13, 2019 16:05 IST
    last updated onNov 13, 2019 16:05 IST
    963 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने हाल ही में एंट्री-लेवल क्रॉस-हैचबैक एस-प्रेसो को लॉन्च किया है। अब कंपनी इसके सीएनजी वर्जन पर काम कर रही है। भारत की सड़कों पर इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    मारुति एस-प्रेसो में बीएस6 नॉर्म्स वाला 1.0 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सीएनजी वेरिएंट में इसके पावर आउपुट थोड़े कम हो सकते हैं। कुछ ऐसा ही ऑल्टो के10 सीनएजी के साथ भी है। ऑल्टो के10 सीनएजी में 1.0 लीटर बीएस4 इंजन लगा है, जिसकी पावर 60 पीएस और टॉर्क 78 एनएम है। 

    Maruti S-Presso Detailed In Pics

    मारुति ऑल्टो के10 के पेट्रोल-सीनएजी वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एस-प्रेसो सीएनजी में भी यही ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। इसमें एएमटी गियरबॉक्स मिलने की संभावनाएं कम ही हैं। ऑल्टो के10 सीएनजी के माइलेज का दावा 32.96 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। चर्चाएं हैं कि एस-प्रेसो सीएनजी भी करीब इतना ही माइलेज देगी। 

    Maruti S-Presso Detailed In Pics

    मारुति एस-प्रेसो सीएनजी में पीछे की तरफ सीएनजी किट लगेगी, जिसके चलते इसका बूट स्पेस रेग्यूलर मॉडल से कम हो सकता है। रेग्यूलर एस-प्रेसो का बूट स्पेस 270 लीटर है। 

    मारुति एस-प्रेसो सीएनजी की लॉन्च तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में यह फोर-व्हीलर गाड़ी 2020 की शुरूआत में आ सकती है। यह रेग्यूलर एस-प्रेसो से करीब 50,000 से 60,000 रुपये तक महंगी हो सकती है।

    यह भी पढें : मारुति एस-प्रेसो Vs रेनो क्विड Vs ऑल्टो के10: जानिए किस कार में मिलेगा ज्यादा केबिन स्पेस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    7 कमेंट्स
    1
    A
    anuj pratap singh
    Jun 21, 2020, 9:05:20 PM

    Pls launching cng s presso

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      jai singh
      Mar 8, 2020, 9:50:13 PM

      S presso car 1000cc in cng required

        जवाब
        Write a Reply
        1
        N
        neeraj chauhan
        Feb 17, 2020, 6:26:27 PM

        please launching fast cng spresso

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है