• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट मारूति ऑल्टो-800 लॉन्च, मिलेगा पहले से ज्यादा माइलेज़

    मारूति ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो-800 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई कार की कीमत 2.49 लाख से शुरू होकर 3.34 लाख रूपए (एक्स शो-रूम, दिल्ली) तक जाएगी। नई ऑल्टो-800 पहले के मुकाबले नौ फीसदी ज्यादा माइलेज़ देगी। जल्द इस सेगमेंट में डैटसन रेडी-गो भी आने वाली है। लिहाजा मुकाबले में बने रहने के लिए मारूति को इसे अपडेट करना बेहद जरूरी था।

    साइरस
    साइरस
    Published On मई 18, 2016 19:07 ist
    info icon
    published onMay 18, 2016 18:45 IST
    last updated onMay 18, 2016 19:07 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो-800 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई कार की कीमत 2.49 लाख से शुरू होकर 3.34 लाख रूपए (एक्स शो-रूम, दिल्ली) तक जाएगी। नई ऑल्टो-800 पहले के मुकाबले नौ फीसदी ज्यादा माइलेज़ देगी। जल्द इस सेगमेंट में डैटसन रेडी-गो भी आने वाली है। लिहाजा मुकाबले में बने रहने के लिए मारूति को इसे अपडेट करना बेहद जरूरी था।  

    ऑल्टो-800 के फेसलिफ्ट वर्जन में वैसे काफी कम बदलाव हुए हैं, लेकिन जो भी बदलाव हुए हैं वो कार को पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। आगे के बंपर और ग्रिल को नया डिजायन दिया गया है। पहले के मुकाबले ग्रिल को थोड़ा पतला रखा गया है। कंपनी के लोगो की पोजिशन को भी बदला गया है। फेसलिफ्ट मॉडल में बंपर पर फॉगलैंप्स सॉकेट भी मिलेगा। पहले किसी भी वेरिएंट में फॉगलैंप्स की सुविधा नहीं दी गई थी। हैडलैंप्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। नई ऑल्टो-800 में कलर ऑप्शन को बढ़ाया गया है। इसमें अब ब्लू और ग्रीन शेड का विकल्प भी मिलेगा।  

    फेसलिफ्ट ऑल्टो-800 के इंजन में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस वजह से इसमें बेहतर माइलेज़ मिलेगा। नई ऑल्टो-800 का माइलेज़ 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर का है। जो पहले के मुकाबले नौ फीसदी ज्यादा है। सीएनजी वर्जन में 33.44 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज़ मिलेगा, यह पहले की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है। ज्यादा माइलेज़ के बावजूद कार का इंजन पहले की तरह 48 पीएस की ताकत और 69 एनएम का टॉर्क देगा।

    नई ऑल्टो-800 में रिमोट की-लैस एंट्री, बेस वेरिएंट से ही दोनो साइड विंग मिरर और ज्यादा बेहतर इंटीरियर अपहोल्स्ट्री मिलेगी। ड्राइवर साइड एयरबैग का ऑप्शन भी बेस वेरिएंट से ही मिलेगा।   

    फेसलिफ्ट ऑल्टो-800 के वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट कीमत
    एसटीडी 2.49 लाख रूपए
    एसटीडी (ओ) 2.55 लाख रूपए
    एलएक्स 2.83 लाख रूपए
    एलएक्स (ओ) 2.89 लाख रूपए
    एलएक्सआई 3.09 लाख रूपए
    एलएक्सआई (ओ) 3.15 लाख रूपए
    एलएक्सआई सीएनजी 3.70 लाख रूपए
    एलएक्सआई सीएनजी (ओ) 3.76 लाख रूपए
    वीएक्सआई 3.28 लाख रूपए
    वीएक्सआई (ओ) 3.34 लाख रूपए
    was this article helpful ?

    साइरस
    <p>Brought home as an infant in a Group A1A rally car, we think petrol flows through Cyrus' veins and not blood. He heads content for CarDekho and is our in-house classic and vintage car expert. Cyrus has also dipped his toes in amateur motorsport and has been a 2 time Mumbai Autocross champion in the past.&nbsp;</p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है