असल में कितना माइलेज देती है मारुति एस-प्रेसो मैनुअल, जानिए यहां
मारुति का दावा है कि एस-प्रेसो मैनुअल 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। हमारे टेस्ट में इस कार ने कितना माइलेज दिया, ये जानेंगे यहां
- Write a कमेंट

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी क्रॉसओवर कार एस-प्रेसो (S-Presso) को सितंबर 2019 में लॉन्च किया था। इसमें बीएस6 नॉर्म्स से लैस 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन के साथ इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। हम इसके एएमटी वर्जन के माइलेज टेस्ट की जानकारी पहले ही साझा कर चुके हैं, अब हमने मैनुअल वर्जन को चलाकर दखा है। इसका मैनुअल वर्जन हकीकत में कितना माइलेज देता है, ये जानेंगे यहां:-
| इंजन |
1.0-लीटर |
| पावर |
68 पीएस |
| टॉर्क |
90 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
5-स्पीड एमटी |
| एआरएआई माइलेज |
21.7 किलोमीटर/लीटर |
| टेस्टेड माइलेज (शहर) |
19.33 किलोमीटर/लीटर |
| टेस्टेड माइलेज (हाइवे) |
21.88 किलोमीटर/लीटर |

हमारे टेस्ट में मारुति एस-प्रेसो मैनुअल का माइलेज फिगर सिटी में कंपनी के बताए गए आंकड़ों से कम रहा। वहीं, हाइवे पर कार का माइलेज कंपनी के आंकड़ों की तुलना में 0.18 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा रहा।
यह भी पढ़ें : 2020 मारुति इग्निस फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, प्राइस 4.89 लाख रुपये से शुरू
एस-प्रेसो के माइलेज फिगर को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग परिस्थितियों में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:-
| माइलेज |
सिटी: हाइवे (50:50) |
सिटी: हाइवे (25:75) |
सिटी: हाइवे (75:25) |
| 20.52 किमी प्रति लीटर |
21.18 किमी प्रति लीटर |
19.91 किमी प्रति लीटर |
यदि आप एस-प्रेसो को सिटी ड्राइविंग के हिसाब से चुनते हैं तो यह गाड़ी औसतन 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, अगर आप इसे हाइवे ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको करीब 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगी। यदि एस-प्रेसो को आप सिटी और हाइवे दोनों जगह बराबर चलाते हैं तो यह कार करीब 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम होगी।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि गाड़ी का माइलेज सड़क की स्थिति, गाड़ी की कंडीशन और कार चलाने के तौर-तरीके पर निर्भर कर सकता है। ऐसे में आपकी कार का माइलेज फिगर हमारे आंकड़ों से कम-ज्यादा हो सकता है।
यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट, बेस वेरिएंट की प्राइस हुई पहले से कम!














