• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति नेक्सा कार डिस्काउंट ऑफर: मई 2025 में मारुति बलेनो, ग्रैंड विटारा, फ्रॉन्क्स, जिम्नी और इनविक्टो जैसी गाड़ियों पर पाएं 1.25 लाख रुपये तक की छूट

    मई 2025 में मारुति जिम्नी पर अच्छा नकद डिस्काउंट मिल रहा है जबकि इनविक्टो पर अधिकतम बचत की जा सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 12, 2025 17:55 ist
    info icon
    published onMay 12, 2025 17:55 IST
    last updated onMay 12, 2025 17:55 IST
    665 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने मई 2025 में नेक्सा कारों पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं। ऑफर के तहत नेक्सा कार पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रेपेज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कई अन्य बेनेफिट दिए जा रहे हैं। मारुति सियाज की बची हुई यूनिट पर 45,000 रुपये तक की छूट को छोड़कर, यहां हमनें नेक्सा लाइनअप की सभी कारों के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताया है:

    मारुति बलेनो

    Maruti Baleno

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    -

    रूरल ऑफर

    2,100 रुपये

    कुल बचत

    47,100 रुपये तक

    • बेस मॉडल सिग्मा पेट्रोल मैनुअल और सभी ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • अन्य पेट्रोल मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये है और इन पर कुल 42,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बेनेफिट के साथ रूरल ऑफर भी दिया जा रहा है।

    • मरुति बलेनो कार की कीमत 6.70 लाख रुपये से 9.92 लाख रुपये के बीच है।

    2025 मारुति ग्रैंड विटारा

    Maruti Grand Vitara driving

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    50,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस

    65,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    -

    रूरल ऑफर

    3,100 रुपये

    कुल बचत

    78,100 रुपये तक

    • ग्रैंड विटारा गाड़ी के सभी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर के साथ एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है।

    • बेस मॉडल सिग्मा और सीएनजी पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, और इन पर क्रमश: 33,100 रुपये और 23,100 रुपये तक की अधिकतम बचत की जा सकती है।

    • सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज और स्क्रेपेज डिस्काउंट अलग-अलग है, जबकि रूरल डिस्काउंट एक समान 3100 रुपये है।

    • डेल्टा, जेटा और अल्फा पेट्रोल वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये है और इन पर कुल 48,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • ग्रैंड विटारा कार की प्राइस 11.42 लाख रुपये से 20.52 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति फ्रॉन्क्स

    Maruti Fronx

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    -

    रूरल ऑफर

    -

    कुल बचत

    45,000 रुपये तक

    • फ्रॉन्क्स टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें 43,000 रुपये का स्पेशल ‘वेलोसिटी किट’ एसेसरीज पैकेज भी दिया जा रहा है।

    • बेस मॉडल सिग्मा और सीएनजी वेरिएंट पर केवल एक्सचेंज बोनस या स्क्रेपेज बोनस के रूप में कुल 10,000 रुपये की बचत की जा सकती है।

    • पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये दिया जा रहा है और इन पर कुल 30,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • डेल्टा, डेल्टा प्लस और डेल्टा प्लस (ओ) वेरिएंट्स पर 17,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है जिसमें 7,000 रुपये का नकद डिस्काउंट शामिल है।

    • फ्रॉन्क्स कार पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट या रूरल ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    • पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है और इन पर कुल 30,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • डेल्टा, डेल्टा प्लस और डेल्टा प्लस (ओ) वेरिएंट्स पर 17,000 रुपये तक की छूट मिल रही है जिसमें 7,000 रुपये का नकद डिस्काउंट शामिल है।

    • फ्रॉन्क्स पर कॉर्पोरेट या रूरल ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    • फ्रॉन्क्स कार की प्राइस 7.54 लाख रुपये से 12.90 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस

    30,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये

    रूरल ऑफर

    3,100 रुपये

    कुल बचत

    48,100 रुपये तक

    • मारुति इग्निस के एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • मैनुअल वेरिएंट पर पर कुल 43,100 रुपये की बचत की जा सकती है जिसमें नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये शामिल है।

    • इग्निस पर कॉर्पोरेट और रूरल डिस्काउंट दोनों दिए जा रहे हैं, लेकिन ग्राहक केवल एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    • मारुति इग्निस की कीमत 5.85 लाख रुपये से 8.12 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति एक्सएल6

    Maruti XL6

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    -

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    -

    रूरल ऑफर

    -

    कुल बचत

    20,000 रुपये तक

    • जैसा कि ऊपर बताया गया है नेक्सा लाइनअप में एक्सएल6 पर सबसे कम डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • ग्राहक इस पर एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बोनस में से कोई एक फायदा ले सकते हैं।

    • मारुति एक्सएल6 कार की प्राइस 11.83 लाख रुपये से 14.83 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति इनविक्टो

    Maruti Invicto

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    1,00,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस

    1,15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    -

    रूरल ऑफर

    -

    कुल बचत

    1,25,000 रुपये तक

    • मारुति इनिवक्टो के अल्फा प्लस वेरिएंट पर ऊपर बताए सभी ऑफर मान्य है।

    • जेटा प्लस वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते इस वेरिएंट पर एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • इनविक्टो के अन्य सभी वेरिएंट पर इस महीने कोई छूट नहीं दी जा रही है।

    • मारुति इनविक्टो कार की कीमत 25.51 लाख रुपये से 29.22 लाख रुपये के बीच है।

    मारुति जिम्नी

    Maruti Jimny

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    1,00,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    -

    स्क्रेपेज बोनस

    -

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    -

    रूरल ऑफर

    -

    कुल बचत

    1,00,000 रुपये

    • जिम्नी एसयूवी कार के केवल अल्फा वेरिएंट पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • जिम्नी गाड़ी पर नकद डिस्काउंट के अलावा अन्य कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    • मारुति सुजुकी जिम्नी की कीमत 12.75 लाख रुपये से 14.80 लाख रुपये के बीच है।

    नोट

    • ऊपर बताए सभी कार डिस्काउंट ऑफर केवल 31 मई 2025 तक गाड़ी बुक कराने पर मान्य है।

    • ग्राहक एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बेनेफिट में से एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं, दोनों ऑफर का फायदा एक साथ नहीं लिया जा सकता है।

    • इन बेनेफिट का फायदा कॉर्पोरेट या रूरल डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है।

    • आपके राज्य और शहर के अनुसार डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में सही जानकारी के लिए कृपया नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है