• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति नेक्सा कार डिस्काउंट ऑफर अपडेट: अप्रैल में बलेनो, इग्निस, फ्रॉन्क्स, सियाज, एक्सएल6, जिम्नी और ग्रैंड विटारा पर पाएं 87,000 रुपये तक की छूट

    मारुति ने अपने नेक्सा लाइनअप की कारों पर इस महीने दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर्स को अपडेट किया है जो कि अप्रैल 2024 के आखिर तक मान्य रहेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 19, 2024 14:02 ist
    info icon
    published onApr 19, 2024 14:02 IST
    last updated onApr 19, 2024 14:02 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Offers on Nexa cars valid till the end of April 2024

    • ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर कंपनी दे रही 87,000 रुपये तक की छूट
    • बलेनो पर इस महीने दिया जा रहा है 54,000 रुपये तक का डिस्काउंट
    • मारुति फ्रॉन्क्स पर 32,000 रुपये तक की बचत का मौका
    • जिम्नी पर 57,000 रुपये तक की छूट

    मारुति ने अपने नेक्सा लाइनअप की कारों पर इस महीने दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर्स को अपडेट किया है जो कि अप्रैल 2024 के आखिर तक मान्य रहेंगे। पहले की तरह नए ऑफर्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। 30 अप्रैल तक दिए जा रहे ये ऑफर्स इस प्रकार से है:

    बलेनो

    Maruti Baleno
     

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    32,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल बचत

    54,000 रुपये

    • ये डिस्काउंट मारुति बलेनो के एएमटी वेरिएंट्स पर ही दिए जा रहे हैं। 
    • यदि आप इस हैचबैक का मैनुअल मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको उसके साथ 27000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ही मिलेगा बाकी दूसरे डिस्काउंट्स समान ही रहेंगे। 
    • इसके अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस के बजाए 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस भी दिया जा रहा है। 
    • जो ग्राहक बलेनो सीएनजी वेरिएंट खरीदना चाहते हैं उन्हें 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और साथ ही एक्सचेंज बोनस या फिर स्क्रैपेज बोनस की चॉइस दी जाएगी। 
    • मारुति बलेनो प्रीमियम हैचबैक की कीमत 6.66 लाख रुपये से लेकर 9.88 लाख रुपये के बीच है। 

    ग्रैंड विटारा

    Maruti Grand Vitara

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    30,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    50,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल बचत

    87,000 रुपये

    • 18.43 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ आने वाले मारुति ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • मारुति अपनी इस एसयूवी के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स के साथ 55,000 के स्क्रैपेज बोनस की पेशकश भी कर रही है। 
    • यदि ग्राहक इसका जेटा या अल्फा वेरिएंट्स लेते हैं तो उनको केवल 5000 का ही कैश डिस्काउंट मिलेगा तो वहीं इनपर केवल 20,000 रुपये का एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस ही दिया जा रहा है। 
    • इस कार के मिड वेरिएंट डेल्टा पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट,30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 7000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इस एसयूवी के बेस वेरिएंट सिग्मा पर केवल 7000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही दिया जा रहा है। 
    • ग्रैंड विटारा एसयूवी की कीमत 11 लाख रुपये से लेकर 20.9 लाख रुपये के बीच है। 

    जिम्नी

    Maruti Jimny

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    50,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल बचत

    57,000 रुपये

    • बताए गए डिस्काउंट्स मारुति जिम्नी के हर वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 
    • इस कार पर कोई एक्सचेंज बोनस या स्क्रैप बोनस नहीं दिया जाएगा। 
    • मारुति जिम्नी कार की कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.95 लाख रुपये के बीच है। 

    फ्रॉन्क्स

    Maruti Fronx
     

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल बचत

    32,000 रुपये

    • यदि आप मारुति फ्रॉन्कस के टर्बो वेरिएंट्स लेते हैं तो आपको कैश डिस्काउंट के साथ 43,000 रुपये का वेलोसिटी एडिशन एसेसरीज किट दिया जाएगा। 
    • आप एक्सचेंज बोनस के बजाए 15,000 रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस का लाभ भी उठा सकते हैं। 
    • मारुति अपनी इस क्रॉसओवर कार के रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ​दे रही है तो वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट्स के साथ एक्सचेंज बोनस या फिर स्क्रैपेज बोनस का ही फायदा दिया जा रहा है। 
    • मारुति फ्रॉन्कस कार की कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 13.04 लाख रुपये के बीच है। 

    एक्सएल6

    Maruti XL6
     

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कुल बचत

    20,000 रुपये

    • मारुति एक्सएल6 के पेट्रोल वेरिएंट्स पर ही 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 
    • यहां बताए गए दूसरे मॉडल्स की तरह एक्सएल6 के साथ भी एक्सचेंज बोनस के बजाए 25,000 रुपये तक के ऑप्शनल स्क्रैपेज बोनस की पेशकश की जा रही है। 
    • एक्सएल6 के सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 
    • मारुति की इस 6 सीटर एमपीवी कार की कीमत 11.61 लाख रुपये से लेकर 14.77 लाख रुपये के बीच है।

    सियाज

    Maruti Ciaz

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    55,000 रुपये

    • मारुति सियाज के हर वेरिएंट्स पर उपर बताए गए ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है। 
    • ग्राहक चाहें तो एक्सचेंज बोनस के बजाए 30,000 रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस का फायदा उठा सकते हैं। 
    • मारुति की इस कॉम्पैक्ट सेडान कार की कीमत 9.40 लाख रुपये से लेकर 12.29 लाख रुपये के बीच है। 

    इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    40,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल बचत

    62,000 रुपये

    • बताए गए ऑफर्स मारुति इग्निस के हर एएमटी वेरिएंट्स पर लागू हैं। 
    • जो ग्राहक इस कार का मैनुअल वेरिएंट लेना चाहते हैं तो उन्हें 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा जबकि दूसरे डिस्काउंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
    • आप चाहें तो 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस या फिर 20,000 रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। 
    • मारुति इग्निस कार की कीमत 5.84 लाख रुपये से लेकर 8.11 लाख रुपये के बीच है। 

    नोट:

    • कॉर्पोरेट ऑफर अलग-अलग ग्राहक के लिए अलग-अलग हो सकते हैं।

    • आपके राज्य और शहर में डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति नेक्सा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है