• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी जिम्नी किस शहर में कब की जाएगी डिस्प्ले, जानिए यहां

    ऑटो एक्सपो 2023 में ग्लोबल डेब्यू करने के साथ ही अब मारुति जिम्नी को काफी पॉपुलैरिटी मिलने लगी है। बस अब इस लाइफस्टाइल एसयूवी का इंतजार किया जा रहा है और जानकारी मिली है कि जल्द ही पूरे देश में नेक्सा डीलरशिप पर ये कार डिस्प्ले के लिए रखी जाएगी। कुछ लोगों के लिए ये पहली बार होगा कि वो इस कार को देख पाएंगे और ये उन लोगों के लिए भी जरूरी है जिन्होंने इसे पहले से ही बुक करा लिया है।

    भानु
    भानु
    published on मार्च 27, 2023 17:48 ist
    info icon
    published onMar 27, 2023 17:48 IST
    last updated onMar 27, 2023 17:48 IST
    520 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny

    ऑटो एक्सपो 2023 में ग्लोबल डेब्यू करने के साथ ही अब मारुति जिम्नी को काफी पॉपुलैरिटी मिलने लगी है। बस अब इस लाइफस्टाइल एसयूवी का इंतजार किया जा रहा है और जानकारी मिली है कि जल्द ही पूरे देश में नेक्सा डीलरशिप पर ये कार डिस्प्ले के लिए रखी जाएगी। कुछ लोगों के लिए ये पहली बार होगा कि वो इस कार को देख पाएंगे और ये उन लोगों के लिए भी जरूरी है जिन्होंने इसे पहले से ही बुक करा लिया है।

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by NEXA (@nexaexperience)

    देश के इन 9 शहरों में मारुति सुजुकी जिम्नी सबसे पहले डिस्प्ले की जाएगी:

    दिल्ली एनसीआर

    मार्च 26 - 27

    नेक्सा वजीरपुर 

    मार्च 28 - 29

    नेक्सा द्वारका सेक्टर 9

    मार्च 30 - 31

    नेक्सा राजौरी गार्डन

    अप्रैल 1 - 2

    नेक्सा ईस्ट ऑफ कैलाश

    अप्रैल 3 - 4

    नेक्सा पंजाबी बाग

    अप्रैल 5 - 6

    नेक्सा मोती नगर

    अहमदाबाद

    मार्च 26 - 27

    अमराईवाड़ी लिंक

    मार्च 28 - 29

    नेक्सा आश्रम रोड

    31 मार्च - 2 अप्रैल

    नेक्सा इन्फोसिटी

    अप्रैल 3 - 5

    नेक्सा नरोदा

    चंडीगढ़/मोहाली/लुधियाना

    मार्च 27 - 29

    नेक्सा 27/1 इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2

    30 मार्च - 1 अप्रैल

    नेक्सा फेज 7

    अप्रैल 2 - 4

    नेक्सा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2

    अप्रैल 5 - 7

    नेक्सा मॉडल टाउन

    रायपुर/भुवनेश्वर

    मार्च 26 - 27

    ऑटो एक्सपो

    मार्च 28 - 29

    नेक्सा सुपेला

    मार्च 30 - 31

    नेक्सा दुर्ग बाईपास

    अप्रैल 1 - 2

    नेक्सा वन रिंग रोड

    अप्रैल 3 - 4

    नेक्सा मैग्नेटो 

    अप्रैल 5 - 6

    नेक्सा विधानसभा रोड

    मुंबई

    मार्च 27 - 28

    नेक्सा अंधेरी ईस्ट

    मार्च 29 - 30

    नेक्सा ठाणे साउथ

    31 मार्च - 1 अप्रैल

    नेक्सा खारघर

    अप्रैल 2 - 3

    नेक्सा नेरुल

    अप्रैल 4 - 5

    नेक्सा कांदिवली एस.वी. रोड

    बैंगलोर

    मार्च 26 - 28

    नेक्सा आ.आर नगर

    मार्च 29 - 30

    नेक्सा जेपी नगर

    31 मार्च - 1 अप्रैल

    नेक्सा सरजापुर रोड

    अप्रैल 2 - 3

    नेक्सा इलेक्ट्रॉनिक सिटी

    अप्रैल 4 - 5

    नेक्सा राजाजी नगर

    26 मार्च से 7 अप्रैल के बीच इन शहरों में इस अपकमिंग लाइफस्टाइल एसयूवी को शोकेस किया जाएगा। इस कार को केवल डेमोंस्ट्रेशन के लिए ही डिस्प्ले किया जाएगा और इसकी टेस्ट ड्राइव नहीं ली जा सकेगी। आने वाले समय में इस लिस्ट में कुछ और शहरों को भी शामिल किया जाएगा।

    पावरट्रेन

    Maruti Jimny Engine

    5 डोर जिम्नी में 1.5 लीटर इंजन दिया गया है जो 105 पीएस की पावर और 134 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। जिम्नी में 4 व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है।

    फीचर्स और सेफ्टी

    Maruti Jimny Cabin

    इस ऑफ रोड केपेबल एसयूवी कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और चार स्पीकर वाला साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रियर डोर और इस्तेमाल किया जा सकने वाला बूट स्पेस दिया गया है, मगर ये एक 4 सीटर कार है।

    यह भी पढ़ेंः अप्रैल 2023 से बढ़ेंगे मारुति और होंडा की कारों के दाम

    पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इस कार में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, एक रियरव्यू कैमरा और आईएसओफिक्स एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    कीमत और कंपेरिजन

    Maruti Jimny Rear

    मारुति जिम्नी कार को मई 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है