• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी जिम्नी ने 15,000 बुकिंग का आंकड़ा किया पार

    मारुति जिम्नी की प्राइस 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    सोनू
    सोनू
    published on फरवरी 03, 2023 10:11 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2023 10:11 IST
    last updated onFeb 03, 2023 10:11 IST
    531 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny

    • मारुति ने 5-डोर जिम्नी को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था।
    • इस एसयूवी में दो अतिरिक्त दरवाजे दिए गए हैं और इसका व्हीलबेस थ्री-डोर वर्जन से ज्यादा लंबा है।
    • कंपनी ने यह जानकारी साझा नहीं की है कि इसके किस वेरिएंट और ट्रांसमिशन ऑप्शन को ज्यादा बुकिंग मिली है।
    • जिम्नी को नेक्सा आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा और यह दो वेरिएंट्सः जेटा और अल्फा में मिलेगी।
    • इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स, और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम (स्टैंडर्ड) मिलेगा।
    • इसमें टचस्क्रीन, छह एयरबैग, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) से भारत में पर्दा उठ चुका है। इस ऑफ रोडिंग कार को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इस एसयूवी कार को अब तक 15,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

    Maruti Jimny side

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जिम्नी को 3-डोर अवतार में पेश किया गया है, जबकि भारत में पांच दरवाजों वाली जिम्नी पेश की जा रही है। मारुति इसे अपने नेक्सा आउटलेट के जरिए बेचेगी। दो अतिरिक्त दरवाजे शामिल करने के बाद भी इसका साइज सब-4 मीटर है और इस पर टैक्स में भी कई फायदे मिलेंगे। इसका व्हीलबेस थोड़ा बढ़ाया गया है जिससे पीछे वाली सीटों पर बैठे पैसेंजर को ज्यादा लेगरूम स्पेस मिलता है और इसका बूट स्पेस भी काफी अच्छा है। कुल मिलाकर अब थार भारतीय ग्राहकों के हिसाब से ज्यादा प्रैक्टिकल कार बन गई है।

    Maruti Jimny cabin

    महिंद्रा थार दो वेरिएंटसः जेटा और अल्फा में मिलेगी। इसमें टचस्क्रीन सिस्टम (जेटा में 7-इंच यूनिट), वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम (आउटसाइड रियर व्यू मिरर), छह एयरबैग, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके टॉप मॉडल अल्फा में कुछ एक्सक्लूसिव फीचर मिलते हैं जिनमें 9-इंच इंफोटेनमेंट, ऑटो एसी, वाशर के साथ ऑटो एलईडी हेडलाइट, और क्रूज कंट्रोल शमिल है।

    यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी जिम्नी को देना चाहते हैं मिनी जी-वैगन जैसा लुक तो ये टॉप 5 किट आपका काम कर देगी आसान

    भारत में जिम्नी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 105पीएस की पावर और 134एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। कंपनी ने फिलहाल यह जानकारी साझा नहीं की है कि इसके किस वेरिएंट और ट्रांसमिशन ऑप्शन को ज्यादा बुकिंग मिली है।

    Maruti Jimny rear

    भारत में मारुति सुजुकी जिम्नी को मई 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस ऑफ रोडिंग कार का मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा, ये दोनों ही कारें जल्द 5-डोर वर्जन में आएंगी।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी जिम्नी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है