मारुति ग्रैंड विटारा के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में मिलेगी 'ऑलग्रिप' बैजिंग
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से भारत में 20 जुलाई को पर्दा उठेगा। टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर वाले प्लेटफार्म पर तैयार की जाने वाली यह एसयूवी सेगमेंट की दूसरी कार होगी जिसके साथ ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन (एडब्ल्यूडी) ऑप्शनल मिलेगी। इसके नज़र टीज़र से इस बात का भी पता चला है कि ग्रैंड विटारा के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में सुजुकी की 'ऑलग्रिप' बैजिंग दी जाएगी।
- Write a कमेंट

- मारुति अपनी ग्रैंड विटारा से 20 जुलाई को पर्दा उठाएगी।
- यह टोयोटा हाइराइडर का सुजुकी वर्जन होगा।
- इस एसयूवी कार में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दी जाएंगी।
- नई बलेनो की तरह ही इसमें एलईडी लाइटिंग के साथ ट्राई-पीस एलिमेंट दिए जायेंगे।
- इसकी फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, 9 इंच का टचस्क्रीन और 360 डिग्री कैमरा शामिल होगा।
- भारत में मारुति ग्रैंड विटारा को अगस्त के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 9.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से भारत में 20 जुलाई को पर्दा उठेगा। टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर वाले प्लेटफार्म पर तैयार की जाने वाली यह एसयूवी सेगमेंट की दूसरी कार होगी जिसके साथ ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन (एडब्ल्यूडी) ऑप्शनल मिलेगी। इसके नज़र टीज़र से इस बात का भी पता चला है कि ग्रैंड विटारा के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में सुजुकी की 'ऑलग्रिप' बैजिंग दी जाएगी।
टोयोटा और मारुति की कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दी जाएगी। यहां देखें इसमें मिलने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस:-
| इंजन |
1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन |
1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग -हाइब्रिड पावरट्रेन |
| पावर |
102 पीएस |
116 पीएस (संयुक्त) |
| टॉर्क |
135 एनएम |
– |
| ट्रांसमिशन |
5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी |
ई-सीवीटी |
| ड्राइवट्रेन |
फोर-व्हील-ड्राइव, ऑल-व्हील-ड्राइव (केवल एमटी) |
फोर-व्हील-ड्राइव |
टोयोटा हाइराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा दोनों ही एसयूवी में इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 80.2 पीएस की पावर और 141 एनएम का टॉर्क जनरेट करेंगी।
मारुति ने शोकेस से पहले इस एसयूवी कार को टीज़ करना शुरू कर दिया है। हाल ही में जारी हुए लेटेस्ट वीडियो में इस कार में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स देखी गई थीं जिसमें थ्री-पीस एलिमेंट (किआ सोनेट और मारुति बलेनो की तरह) नज़र आए थे। वहीं, दूसरे टीज़र में ग्रैंड विटारा की फ्रंट प्रोफाइल (ट्राई-एलईडी डीआरएल्स के साथ) की झलक देखने को मिली थी।

चूंकि यह टोयोटा के साथ एक शेयर्ड मॉडल होगा, ऐसे में मारुति की इस एसयूवी कार में अर्बन क्रूज़र हाइराइडर वाले फीचर्स पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच टचस्क्रीन और छह एयरबैग्स दिए जाएंगे।

अनुमान है कि ग्रैंड विटारा की प्राइस 9.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। भारत में इसे अगस्त के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक और किआ सेल्टोस से होगा।














