• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एक्सएल6 Vs मारुति अर्टिगा: इंटीरियर स्पेस कम्पेरिज़न

    क्या वास्तव में मारुति एक्सएल6 में अर्टिगा से बेहतर कम्फर्ट और स्पेस मिलता है? जानिए यहां

    निखिल
    निखिल
    Published On दिसंबर 27, 2019 19:47 ist
    info icon
    published onDec 27, 2019 19:47 IST
    last updated onDec 27, 2019 19:47 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति अर्टिगा भारतीय बाजार में एक बेहद पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी है। लेकिन इसी साल कंपनी ने एक्सएल6 के रूप में इसका 6-सीटर मगर पहले से प्रीमियम वर्ज़न लॉन्च किया था। इसकी सेकंड में दो कैप्टन सीट्स दी गई हैं जो बेंच सीट की तुलना में बेहतर कम्फर्ट देने के लिहाज़ से जानी जाती है। लेकिन क्या वास्तव में मारुति एक्सएल6 में अर्टिगा से बेहतर कम्फर्ट और स्पेस मिलता है? यह जानने के लिए हमने दोनों कारों के इंटीरियर स्पेस की तुलना की है:-

    1. साइज/डायमेंशन (Dimensions)

    मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga)

    मारुति एक्सएल6 (Maruti XL6)

    लम्बाई

    4395 मिलीमीटर 

    4445 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1735 मिलीमीटर

    1775 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1690 मिलीमीटर

    1700 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2740 मिलीमीटर

    2740 मिलीमीटर

    बूट स्पेस (लीटर  में)

    209, 550-(थर्ड रो फोल्ड करने पर), 803 (सेकंड और थर्ड रो फोल्ड करने पर)

    209, 550 (थर्ड रो फोल्ड करने पर), 692 (थर्ड रो फोल्ड और सेकंड रो को आगे स्लाइड करने पर)

    • एक्सएल6, अर्टिगा से बड़ी है। लेकिन दोनों कारों का व्हीलबेस एक-समान है। 

    • दोनों कारों में 209 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेकंड रो को फोल्ड करने पर भी इनके बूटस्पेस में कोई अंतर नहीं आता है। 

    • चूँकि एक्सएल6 की सेकंड रो में कैप्टन सीटें मिलती हैं जिन्हें फोल्ड नहीं किया जा सकता है। हालांकि, इन्हे आगे स्लाइड करने पर बूट को 692 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, अर्टिगा में कैप्टन की जगह फोल्डेबल सीट्स मिलती है जिसके चलते कार के लगेज स्पेस को 803 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। 

    2. फ्रंट रो स्पेस (Front Row Space)

    मारुति अर्टिगा

    मारुति एक्सएल6

    लेगरूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    860-1000 मिलीमीटर

    860-100 मिलीमीटर

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    550-770 मिलीमीटर

    550-770 मिलीमीटर

    हेडरूम(न्यूनतम-अधिकतम)

    975-1040 मिलीमीटर

    975-1040 मिलीमीटर

    सीट बेस की लम्बाई

    485 मिलीमीटर

    485 मिलीमीटर

    सीट बेस की चौड़ाई

    495 मिलीमीटर

    495 मिलीमीटर

    सीटबैक की ऊंचाई

    600 मिलीमीटर

    600 मिलीमीटर

    केबिन की चौड़ाई

    1360 मिलीमीटर

    1360 मिलीमीटर

    • टेबल से साफ़ है कि दोनों कारों की फ्रंट रो में बराबर स्पेस मिलता है। 

    Maruti Ertiga
    Maruti Suzuki XL6: First Drive Review

    3. सेकंड रो स्पेस (Second-Row Space)

    मारुति अर्टिगा

    मारुति एक्सएल6

    शोल्डर रूम

    1375 मिलीमीटर

    1375 मिलीमीटर

    हेडरूम

    990 मिलीमीटर

    1000 मिलीमीटर

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    520-850 मिलीमीटर

    550-880 मिलीमीटर

    सीट बेस की चौड़ाई

    1280 मिलीमीटर

    550 (X2)

    सीट बेस की लम्बाई

    500 मिलीमीटर

    500 मिलीमीटर

    सीटबैक की ऊंचाई

    570 मिलीमीटर

    570 मिलीमीटर

    • एक्सएल6 में अर्टिगा से ज्यादा हेडरूम मिलता है। 

    • दोनों कारों की सेकंड रो में सबसे बड़ा अंतर इनमे मिलने वाली सीटों का है। जहां एक्सएल6 में 2 कैप्टन सीट्स मिलती है। वहीं, अर्टिगा में बेंच सीट मिलती है ऐसे में इसके सीट-बेस की चौड़ाई ज्यादा होना स्वाभाविक भी है।

    • दोनों कारों में से एक्सएल6 की सेकंड रो ज्यादा कम्फर्टेबल है। लेकिन यदि आप 7 लोग ट्रेवल कर रहे हैं तो आपको अर्टिगा का ही चुनाव करना होगा।

    Maruti Ertiga
    Maruti Suzuki XL6: First Drive Review

    4. थर्ड रो स्पेस (Third-Row Space)

    मारुति अर्टिगा

    मारुति एक्सएल6

    शोल्डर रूम

    1325 मिलीमीटर

    1325 मिलीमीटर

    हेडरूम

    890 मिलीमीटर

    890 मिलीमीटर

    सीट बेस की चौड़ाई

    1000 मिलीमीटर

    1000 मिलीमीटर

    सीट बेस की लम्बाई

    445 मिलीमीटर

    445 मिलीमीटर

    सीट बेस की ऊंचाई

    540 मिलीमीटर

    540 मिलीमीटर

    नी-रूम (न्यूनतम-अधिकतम)

    580-700 मिलीमीटर

    620-830 मिलीमीटर

    फ्लोर से सीट बेस की ऊंचाई

    320 मिलीमीटर

    320 मिलीमीटर

    • एक्सएल6 की थर्ड रो में अर्टिगा की तुलना में ज्यादा नी-रूम मिलता हैं ऐसे में लम्बी दूरी की यात्राओं में एक्सएल6, अर्टिगा से ज्यादा कम्फर्टेबल साबित होगी। 

    • अन्य सभी फैक्टर्स दोनों कारों में एक समान है।  

    साथ ही पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    ashok
    Jan 9, 2020, 9:39:30 PM

    Xl6 is better than ertiga

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      aravind biradar
      Dec 28, 2019, 8:52:32 PM

      Using new ertiga for last 6months, the concern is not of space but bumpy ride for third row passengers, hope suzuki will fix that.

      जवाब
      Write a Reply
      2
      S
      srinivas bhat
      Dec 29, 2019, 7:09:37 AM

      It has been always like this due to soft suspension at back. You will have to play around with tyre pressure to get some better results

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है