• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    प्रीमियम हैचबैक कार सेल्स रिपोर्ट : अगस्त 2025 में मारुति बलेनो रही सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    इस सेगमेंट की मंथली सेल्स एक जैसी बनी हुई है, जिसमें से सभी गाड़ियों की मासिक सेल्स में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 19, 2025 18:06 ist
    info icon
    published onSep 19, 2025 18:04 IST
    last updated onSep 19, 2025 18:06 IST
    480 Views
    • Write a कमेंट

    Premium hatchback sales in August 2025

    प्रीमियम हैचबैक कारों की सेल्स एक जैसी बनी हुई है, मारुति बलेनो अगस्त 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस गाड़ी की सेल्स मुकाबले में मौजूद सभी कारों की कुल सेल्स के बराबर रही। हुंडई आई20 की मासिक ग्रोथ पॉजिटिव दर्ज की गई, लेकिन इसकी सालाना सेल्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। यहां देखें प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की अगस्त 2025 की सेल्स रिपोर्ट :- 

    मॉडल 

    अगस्त 2025

    जुलाई 2025

    अगस्त 2024

    मासिक सेल्स (%)

    सालाना सेल्स (%)

    मारुति बलेनो

    12,549

    12,503

    12,485

    कोई अंतर नहीं 

    1 

    टोयोटा ग्लैंजा

    5,102

    5,019

    4,624

    2

    10

    टाटा अल्ट्रोज

    3,959

    3,905

    3,031

    1

    31

    हुंडई आई20 (आई20 एन लाइन समेत)  

    3,634

    3,396

    4,913

    7

    -26

    कुल

    25,244

    24,823

    25,053

    2

    1

    Maruti Baleno

    • मारुति बलेनो 12,500 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ अगस्त 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार रही। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में कोई अंतर देखने को नहीं मिला, जबकि इसकी सालाना सेल्स में 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

    Toyota Glanza

    • अगस्त 2025 में टोयोटा ग्लैंजा दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार रही। पिछले महीने इस गाड़ी की 5,100 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। इस हैचबैक कार की मासिक सेल्स में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जबकि इसकी सालाना सेल्स 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है।  

    Tata Altroz front

    • टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर रही। पिछले महीने इस हैचबैक कार की 4,000 से भी कम यूनिट्स बिकीं। इस गाड़ी की मासिक सेल्स 1 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि इसकी सालाना सेल्स में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

    Hyundai i20

    • हुंडई आई20 (आई20 एन लाइन समेत) गाड़ी 3,600 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार रही। इसकी मासिक सेल्स 7 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि सालाना सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    • जुलाई 2025 के मुकाबले अगस्त 2025 में इस सेगमेंट की कुल सेल्स 2 प्रतिशत बढ़ी है।   

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है