• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो और स्कॉर्पियो पर अब 7 साल तक मिलेगा शील्ड वॉरन्टी प्रोग्राम

    इस प्रोग्राम के तहत फैक्ट्री फिटेड इंजन पार्ट्स,ट्रांसमिशन,कूलिंग,स्टीयरिंग,फ्यूल,सस्पेंशन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कोई खराबी आने पर उसे कववर दिया जाता है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 04, 2021 18:18 ist
    info icon
    published onAug 04, 2021 18:18 IST
    last updated onAug 04, 2021 18:18 IST
    5.3K Views
    • Write a कमेंट

    • शील्ड प्रोग्राम के तहत अब आपको स्कॉर्पियो और बोलेरो एसयूवी पर 7 साल तक की मिलेगी वारन्टी
    • इंजन,ट्रांसमिशन,स्टीयरिंग सिस्टम और सस्पेंशन से संबंधी खराबियां कवर की जाती हैं इस शील्ड प्रोग्राम में 

    महिंद्रा ने अपनी दो पॉपुलर एसयूवी बोलेरो और स्कॉर्पियो पर दी जाने वाली वारन्टी पीरियड को दो साल के लिए और बढ़ा दिया है। कंपनी ये वॉरन्टी पैकेज अपने 'शील्ड प्रोग्राम' के तहत देती है। इस तरह से अब इन दोनों एसयूवी पर कस्टमर्स को 7 साल तक की वॉरन्टी दी जाएगी। 

    यदि आप बोलेरो कार खरीदते हैं तो आपको 7 साल या फिर 1.5 लाख किलोमीटर जो भी पहले हो तक के लिए वॉरन्टी पीरियड का लाभ उठा सकेंगे। इसी तरह स्कॉर्पियो के लिए 7 साल या 1.7 लाख किलोमीटर तक का वारन्टी पीरियड रखा गया है। 

    यह भी पढ़ें:महिंद्रा एक्सयूवी700 के बिना कवर वाली फोटोज़ हुई लीक,दिखा इसका साफ लुक

    महिंद्रा शील्ड प्रोग्राम के तहत मैकेनिकल और इलेक्ट्रिक फेल्यर को कवर किया जाता है जिससे ओनरशिप ट्रांसफर के दौरान फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है और गाड़ी अच्छी खासी रीसेल वेल्यु मिलती है।

    आप इस प्रोग्राम को चुनने के लिए एकमुश्त राशि भी दे सकते हैं यहां फिर ईएमआई के जरिए भी इसका भुगतान कर सकते हैं। शील्ड प्रोग्राम लेने से आपको जब भी कार बेचना चाहें तो आपको उसके अच्छे खासे दाम मिल सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉर्पियो के इंटीरियर की कुछ फोटोज हुई लीक,रूफ माउंटेड स्पीकर्स की दिखी झलक

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है