• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर में किया सोनेट बिकी सबसे ज्यादा, सेल्टोस को पीछे छोड़ कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बनी

    किया सोनेट बिक्री के लिए 18 सितंबर 2020 से उपलब्ध है। सितंबर में वेन्यू के मुकाबले इसकी 797 यूनिट्स ज्यादा बिकी। इस सब-4 मीटर एसयूवी में वेन्यू वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। यह पहली सब-4 मीटर एसयूवी है जिसमें डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है। किया सोनेट की प्राइस 6.71 लाख रुपए से 12.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 03, 2020 13:19 ist
    info icon
    published onOct 03, 2020 13:19 IST
    last updated onOct 03, 2020 13:19 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट
    • किया सोनेट बिक्री के लिए 18 सितंबर 2020 से उपलब्ध है।
    • सितंबर में वेन्यू के मुकाबले इसकी 797 यूनिट्स ज्यादा बिकी।
    • इस सब-4 मीटर एसयूवी में वेन्यू वाले पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं।
    • यह पहली सब-4 मीटर एसयूवी है जिसमें डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है।
    • किया सोनेट की प्राइस 6.71 लाख रुपए से 12.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।  

    किया मोटर्स ने भारत में सेल्टोस एसयूवी के साथ अगस्त 2019 में दस्तक दी थी। अब कंपनी ने अपनी पहली सब-4 मीटर एसयूवी कार सोनेट को लॉन्च कर दिया है। यह दोनों एसयूवी अपने पॉवरट्रेन ऑप्शंस और फीचर लिस्ट को लेकर नए कार खरीददारों के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं। अब कंपनी ने कहा है कि वह सितंबर महीने में सोनेट की 9,266 यूनिट्स और सेल्टोस की 9079 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। कुल मिलाकर, पिछले महीने कंपनी का सेल्स आंकड़ा 18,676 यूनिट्स का रहा। इस प्रकार सोनेट सेगमेंट लीडर कार बन गई है।

    कंपनी ने यह आंकड़े केवल 12 दिनों में हासिल किए हैं। वहीं, हुंडई पिछले माह अपनी वेन्यू एसयूवी की 8,649 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। इस लिहाज से किया की एसयूवी के मुकाबले इसकी करीब 800 यूनिट्स कम बिकीं। बता दें कि इन दोनों सब-4 मीटर एसयूवी में एक जैसे पॉवरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। लेकिन, सोनेट की ज्यादा यूनिट्स बिकने का श्रेय इसके डीजल-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन और दमदार फीचर लिस्ट को दिया जा सकता है। वेन्यू के मुकाबले इसमें कई प्रीमियम फीचर्स एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दिए गए हैं। यहां देखें सोनेट की वेरिएंट वाइज़ फीचर लिस्ट।

    यहां देखें किया सॉनेट के इंजन स्पेसिफिकेशन:-

    इंजन 

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल (एमटी/एटी)

    पावर 

    120 पीएस 

    83 पीएस 

    100 पीएस / 115 पीएस 

    टॉर्क 

    172 एनएम 

    115  एनएम 

    240 एनएम  / 250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी 

    5- स्पीड एमटी  

    6- स्पीड एमटी/ 6- स्पीड एटी

    20 अगस्त से लेकर अब तक कंपनी ने इस सब-4 मीटर एसयूवी की कुल 35,000 से अधिक बुकिंग हासिल कर ली है। भारत में किया सॉनेट की प्राइस 6.71 लाख रुपए से 12.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में किया सॉनेट के अलावा टोयोटा अर्बन क्रूज़र कार को भी हाल ही में लॉन्च किया गया है। 2021 तक सब-4 मीटर सेगमेंट में रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट को भी पेश किया जाने वाला है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किया सोनेट आने वाले महीनों में कैसा परफॉर्म करती है।

    यह भी पढ़ें : किया सोनेट जीटीएक्स+ टॉप मॉडल खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले जान लें क्या है इसकी खूबियां और खामियां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सोनेट 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है