• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सोनेट जीटीएक्स+ टॉप मॉडल खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले जान लें क्या है इसकी खूबियां और खामियां

    अपनी लंबी फीचर लिस्ट की बदौलत किया सोनेट (Kia Sonet) अभी से ही काफी पॉपुलर हो चली है। इसके एचटी लाइन वेरिएंट्स में काफी आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं वहीं जीटीएक्स प्लस एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 30, 2020 11:05 ist
    info icon
    published onSep 28, 2020 14:15 IST
    last updated onSep 30, 2020 11:05 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    अपनी लंबी फीचर लिस्ट की बदौलत किया सोनेट (Kia Sonet) अभी से ही काफी पॉपुलर हो चली है। इसके एचटी लाइन वेरिएंट्स में काफी आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं वहीं जीटीएक्स प्लस एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स से लैस है। तो सोनेट के ​इस टॉप वेरिएंट में आपको कौनसे पावरट्रेन  ऑप्शंस मिलने जा रहे हैं और इसके लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी ये हम जानेंगे आगे:

    पावरट्रेन

    1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल/आईएमटी

    1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल/ ऑटोमैटिक

    1.5-लीटर डीजल मैनुअल

    1.5-लीटर डीजल/ ऑटोमैटिक

    अधिकतम पावर

    120पीएस

    120पीएस

    100पीएस

    115पीएस

    पीक टॉर्क

    172एनएम

    172एनएम

    240एनएम

    250एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड आईएमटी

    7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड  ऑटो

    कीमत(जीटीएक्स प्लस)

    11.99 लाख रुपये*

    12.89 लाख रुपये*

    11.99 लाख रुपये*

    12.89 लाख रुपये*

    एचटीएक्स प्लस के मुकाबले कीमत में अंतर

    34,000 रुपये

    -

    34,000 रुपये

    -

    एचटीके प्लस के मुकाबले कीमत में अंतर

    2.50 लाख रुपये

    2.40 लाख रुपये

    2.50 लाख रुपये

    2.50 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्सशोरूम नई दिल्ली के अनुसार.

    यह भी पढ़ें: किया सोनेट के ड्यूल-टोन वेरिएंट्स मोनोटोन कलर ऑप्शंस से 10,000 रुपए तक होंगे महंगे

    चलिए अब नजर डालते हैं सोनेट के जीटीएक्स प्लस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स पर:

    सारांश: इस वेरिएंट में तमाम फीचर्स मौजूद हैं और फीचर्स के मोर्चे पर सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सोनेट के इस वेरिएंट के आगे और कोई दूसरी कार नहीं टिकती है। 

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    सेफ्टी

    कंफर्ट फीचर्स

    हाइलाइट्स फीचर्स

    फ्रंट ग्रिल,बंपर,साइड ​स्कर्ट्स,अलॉय व्हील हब और ब्रेक कैलिपर्स पर रेड एसेंट्स

    फ्रंट सीट और स्टीयरिंग व्हील पर सोनेट के नाम के साथ  ऑल ब्लैक इंटीरियर अपहोल्स्ट्री

    छह एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, ब्रेक असिस्ट

    वायरलैस फोन चार्जिंग

    अन्य फीचर्स

    रिवाइज्ड एयरडैम,ब्लैक कलर की स्किड प्लेट

    पैडल्स पर मैटल की फिनिशिंग

    ट्रैैक्शन कंट्रोल मोड्स और ड्राइव मोड्स (केवल  ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में) 

     

    एचटीएक्स प्लस वेरिएंट से लिए गए फीचर्स

    सिल्वर व्हील कैप्स के साथ 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स

    लैदर सीट्स,एलईडी साउंड मूड लाइट्स और लैदर रैप्ड डोर ट्रिम्स

     

     

    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर वाइपर और वॉश, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरस प्रोटेक्शन के साथ एयर प्यूरीफायर और 4.2 इंच कलर एमआईडी

    यह भी पढ़ें: क्या किया सोनेट एचटीके+ वेरिएंट को खरीदना होगा सही? डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    निष्कर्ष

    सोनेट के जीटीएक्स प्लस वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए गए हैं जो ज्यादा सेफ्टी की गारंटी देता है। इसके मैनुअल और  ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में काफी सारे ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं और ये बाकी वेरिएंट्स से ज्यादा स्पोर्टी भी दिखाई देते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि एचटीएक्स प्लस के मुकाबले जीटीएक्स प्लस की कीमत में ज्यादा अंतर भी नहीं है। जीटीएक्स प्लस वेरिएंट ना सिर्फ अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों के टॉप वेरिएंट से ज्यादा अच्छा है। बल्कि आप चाहें तो सेल्टोस और क्रेटा के इसकी प्राइज के बराबर वाले वेरिएंट्स के उपर इस ज्यादा फीचर लोडेड वेरिएंट को  चुन सकते हैं। 


    यह भी पढ़ें: किया सोनेट एचटीएक्स प्लस 2020 : इस वेरिएंट की क्या है खूबियां और खामियां, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    shantanu singh
    May 11, 2021, 1:29:31 PM

    The one thing that is not said is the fact that these companies have cleverly changed be the budget segment due to lowed excise duty on sub 4 meter vehicles into luxury vehicles, not justified.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ahsaas lone
      Apr 2, 2021, 7:32:07 AM

      Impressed with write up and reviews planing to have one

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on किया सोनेट 2020-2024

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है