• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंटरनेशनल इग्निस से इन मामलों में अलग होगी इंडियन इग्निस

    इग्निस के इंटरनेशनल मॉडल में माइल्ड हाइब्रिड समेत ऑल व्हील ड्राइव और साइड एयरबैग्स दिए गए हैं

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on दिसंबर 21, 2016 14:50 ist
    info icon
    published onDec 21, 2016 14:20 IST
    last updated onDec 21, 2016 14:50 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी की इग्निस अगले साल जनवरी में भारत और यूरोप में लॉन्च होगी। भारत में इसे 13 जनवरी 2017 को लॉन्च किया जाना है। जापान में इग्निस पहले से मौजूद है। यहां हम चर्चा करेंगे भारत आने वाली इग्निस और इंटरनेशनल इग्निस के बीच के अंतर की।

    1. ड्यूलजेट टेक्नोलॉजी

    भारत में इग्निस को बलेनो और स्विफ्ट वाला 1.2 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे ड्यूलजेट टेक्नोलॉजी से लैस 1.25 लीटर के इंजन में उतारा जाएगा। ड्यूलजेट इंजन में दो फ्यूल इंजेक्टर होते हैं, यह इंजन ज्यादा पावर के साथ अच्छा माइलेज भी देता है।

    2. एसएचवीएस

    इग्निस का इंटरनेशनल मॉडल सुज़ुकी की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी (एसएचवीएस) के साथ आएगा। इंडियन मॉडल में यह टेक्नोलॉज़ी नहीं मिलेगी। माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी वाली इग्निस में स्टार्ट/स्टॉप की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 1.3 लीटर डीडीआईएस इंजन वाली अर्टिगा और सियाज़ में दी गई है। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल इंजन वाली इग्निस में भी फ्यूल सेवर टेक्नोलॉज़ी मिलेगी।    

    3. सीवीटी गियरबॉक्स

    स्विफ्ट डिजायर और मारूति सेलेरियो की तरह भारत में सुज़ुकी इग्निस को ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) गियरबॉक्स मिलेगा। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमैटिक की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुज़ुकी इग्निस को सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। सीवीटी ट्रांसमिशन इस्तेमाल में काफी स्मूद होता है।  

    4. ऑलग्रिप ऑल-व्हील-ड्राइव

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुज़ुकी इग्निस ऑल-व्हील ड्राइव में आएगी। भारत में इग्निस में ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा नहीं मिलेगी। इस फीचर के जुड़ने से कार का वज़न बढ़ जाएगा और इसका माइलेज घट जाएगा। भारत में छोटी कारों के मामले में ग्राहक माइलेज़ को अहमियत देते हैं।

    5. साइड और कर्टन एयरबैग

    भारत आने वाली सुज़ुकी इग्निस में ड्यूल एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध इग्निस में ड्यूल एयरबैग के अलावा साइड और कर्टन एयरबैग भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं। फोर्ड ने फीगो के टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए हैं, ऐसे में मारूति भी इग्निस के टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग दे सकती है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    28 कमेंट्स
    1
    D
    dr jatinder bali
    Jan 2, 2017, 9:45:18 PM

    May turn out to be a little bit of a damp squib. Feels a bit like the Wagon R on the inside and has some really decent body roll to boot. After the gypsy this is the first real body roll in the suzuki cars. Not very spacious I'm afraid. However, at this price point a very good vehicle. Cons: Styling and fuel efficiency.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      k s rama murthy
      Jan 2, 2017, 3:28:21 PM

      I am waiting for launch and to purchase.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        a.b.jagnade
        Dec 28, 2016, 2:40:09 PM

        I am intersting to purchase the car

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है