• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट की तस्वीरें इंटरनेट पर हुईं लीक, जानिए कौनसे बदलाव आए नजर

    बता दें कि स्विफ्ट (Maruti Swift) हैचबैक के सेडान वर्जन डिजायर (Maruti Dzire) को हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया है और स्विफ्ट फेसलिफ्ट को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 11, 2020 17:42 ist
    info icon
    published onMay 11, 2020 17:42 IST
    last updated onMay 11, 2020 17:42 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    • इसके जापानी वर्जन की तस्वीरें हुई हैं लीक 
    • स्विफ्ट के जापानी वर्जन के फ्रंट में हुए हैं अहम बदलाव
    • भारतीय वर्जन में भी यही बदलाव आ सकते हैं नजर
    • डिजायर को भी हाल ही में किया गया था अपडेट
    • 1.2 लीटर इंजन, कुछ एक्स्ट्रा कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स से लैस हो सकता है स्विफ्ट फेसलिफ्ट का इंडियन वर्जन

    स्विफ्ट फेसलिफ्ट (Swift Facelift) के जापानी वर्जन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस पॉपुलर हैचबैक का इंडियन वर्जन भी कुछ ऐसा ही होगा। इसमें फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव के साथ नया इंजन भी शामिल किया जा सकता है। बता दें कि स्विफ्ट (Maruti Swift) हैचबैक के सेडान वर्जन डिजायर (Maruti Dzire) को हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया है और स्विफ्ट फेसलिफ्ट को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    लीक हुई तस्वीरों पर गौर करें तो नई स्विफ्ट (New Swift) में हॉरिजॉन्टल स्लैट ग्रिल की जगह हनीकॉम्ब पैटर्न या क्रोम एलिमेंट से डेकोरेट की गई फ्रंट ग्रिल दी गई है। वहीं इस नई डिजाइन की ग्रिल के बीच में हॉरिजॉन्टल स्लैट दी गई है। इसके फ्रंट बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका लुक स्पोर्टी हो गया है। एयरडैम के साथ कनेक्ट होते फॉगलैंप की हाउसिंग पहले वाले मॉडल जैसी ही है। अब ये आगे देखने वाली बात होगी कि इसके भारतीय मॉडल में किस टाइप की ग्रिल दी जाती है। इस कार के रियर प्रोफाइल में भी छोटे-मोटे बदलाव के साथ साइड में नई डिजाइन के अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई ने वीडियो के जरिए दिखाई आई20 के पावरफुल वर्जन की झलक

    2020 डिजायर (2020 Dzire) की तरह नई स्विफ्ट में भी नया 1.2 लीटर ड्यूल जैट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन के साथ आइडल स्टार्ट स्टॉप का फीचर दिया जाता है, जिससे कार में फ्यूल की बचत होती है। डिजायर में इस फीचर के होने से कार के माइलेज में 2 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की बढ़त देखने को मिलती है। यह इंजन 90 पीएस की पावर देने में सक्षम है जो कि स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल से 7 पीएस ज्यादा है। वहीं ये 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में भी सक्षम है जो कि स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल वाला इंजन भी देता है। इस नए इंजन के साथ पहले की तरह 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि नई स्विफ्ट में डीज़ल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: 10 लाख से 15 लाख रुपये के बजट में उपलब्ध हैं ये टर्बो पेट्रोल इंजन वाली कारें

    उम्मीद है कि स्विफ्ट फेसलिफ्ट में नई अपहोल्स्ट्री, ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम, क्रूज़ कंट्रोल और नई 4.2 इंच कलर एमआईडी का फीचर दिया जा सकता है। यही अपडेट डिजायर फेसलिफ्ट में भी देखने को मिले थे। सेफ्टी के लिहाज से इसके एएमटी वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स अपडेट मिल सकते हैं। 

    स्विफ्ट फेसलिफ्ट पहले से 20,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। इसकी मौजूदा कीमत 5.19 लाख रुपये से लेकर 8.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। पहले की तरह इसका मुकाबला फोर्ड फिगो (Ford Figo), हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios) और रेनो ट्राइबर (Renault Triber) से होगा।

    यह भी पढ़ें: लॉकडाउन हटने के तुरंत बाद 38 प्रतिशत भारतीय खरीदेंगे कार: सर्वे

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    2 कमेंट्स
    1
    s
    sami rai
    Oct 17, 2020, 10:47:43 PM

    KAB TAK AAYGI SEP. NIKAL GAYA

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      debanjan bhattacharya
      May 19, 2020, 1:47:24 PM

      good article

      जवाब
      Write a Reply
      2
      D
      debanjan bhattacharya
      May 19, 2020, 4:22:21 PM

      what a comment

      जवाब
      Write a Reply
      3
      D
      debanjan bhattacharya
      May 19, 2020, 4:29:39 PM

      reply to a reply

        जवाब
        Write a Reply
        2
        D
        debanjan bhattacharya
        May 19, 2020, 4:29:27 PM

        another reply

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2014-2021

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है