तस्वीरों में देखें कैसी है नई हुंडई वरना
स्टेप-टू-स्पेस जानिये नई वरना के बारे में
- Write a कमेंट

हुंडई की नई वरना सेडान लॉन्च हो चुकी है, इसका मुकाबला होंडा सिटी और मारूति सियाज़ से है। नई वरना के फीचर और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी हम पहले दे चुके हैं, आज यहां हम तस्वीरों के जरिये देखेंगे कि कैसी है नई वरना सेडान...

इस में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, कॉर्नरिंग लैंप्स और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ दिए गए हैं। आगे की तरफ हुंडई की नई कास्केडिग ग्रिल लगी है।

बोनट थोड़ा लंबा नज़र आता है। पुराने मॉडल की तरह नई वरना में भी कूपे मॉडल जैसी रूफलाइन दी गई है।

16 इंच के नए 5-स्पॉक डायमंड-कट अलॉय व्हील लगे हैं।

हुंडई एलांट्रा से मिलते-जुलते प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स दिए गए हैं।

नई वरना पहले से 65 एमएम ज्यादा लंबी और 29 एमएम ज्यादा चौड़ी है। इसका व्हीलबेस भी पहले से 30 एमएम बड़ा है।

एलीट आई-20 और एलांट्रा से मिलते-जुलते नए स्लीक और रैपराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

पीछे की तरफ स्पोर्टी डिजायन वाला ड्यूल-टोन बंपर दिया गया है, जो सबका ध्यान खींचता है।

सेगमेंट-फर्स्ट वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई है, लंबी राइडिंग के दौरान ये पैसेंजर को थकने नहीं देती।

हुंडई का नया 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इस में 6-स्पीकर्स वाला आर्कामिस साउंड सिस्टम दिया गया है।

केबिन में पहले की तरह ब्लैक और बैज कलर का कोम्बिनेशन देखा जा सकता है। इस में सनरूफ भी दिया गया है।

ड्यूल एयरबैग को सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड रखा गया है, जबकि टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग दिए गए हैं।














