• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्काजार एसयूवी से कल उठेगा पर्दा

    हुंडई अपनी नई एसयूवी अल्काजार से कल पर्दा उठाएगी। भारत में यह कार अप्रैल महीने के अंत तक लॉन्च होगी। इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इसके डिज़ाइन स्केच भी सामने आ चुके हैं, साथ ही इसके एक्सटीरियर की तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। यह अपकमिंग कार कंपनी की पहली थ्री-रो एसयूवी कार होगी।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 05, 2021 11:40 ist
    info icon
    published onApr 05, 2021 11:40 IST
    last updated onApr 05, 2021 11:40 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट
    • यह कार क्रेटा पर बेस्ड है।
    • इसकी फ्रंट और रियर साइड की स्टाइलिंग क्रेटा से थोड़ी अलग है।
    • यह थ्री-रो एसयूवी कार 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में आएगी।
    • इसमें क्रेटा की तरह पावर्ड टेलगेट और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिल सकते हैं।
    • इस एसयूवी कार में क्रेटा वाले ही 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

    हुंडई अपनी नई एसयूवी अल्काजार से कल पर्दा उठाएगी। भारत में यह कार अप्रैल महीने के अंत तक लॉन्च होगी। इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इसके डिज़ाइन स्केच भी सामने आ चुके हैं, साथ ही इसके एक्सटीरियर की तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। यह अपकमिंग कार कंपनी की पहली थ्री-रो एसयूवी कार होगी।

    अल्काजार कार सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा पर बेस्ड है, लेकिन इसका एक्सटीरियर इससे थोड़ा अलग होगा। इस कार की डिज़ाइनिंग में सबसे बड़ा बदलाव रियर साइड पर देखने को मिलेगा। इसके टेलगेट और टेललैंप्स का लुक क्रेटा से काफी अलग है। फ्रंट पर इसमें नई डिज़ाइन की ग्रिल और स्किड प्लेट दी गई है। लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे जिनका साइज़ क्रेटा के 17-इंच व्हील्स से ज्यादा हो सकता है।

    Here’s Your First Look At The Hyundai Alcazar’s Interior And Rear Profile

    डिज़ाइन स्केच के मुताबिक, इस एसयूवी कार के डैशबोर्ड की डिज़ाइन क्रेटा वाली ही होगी। साथ ही इसमें क्रेटा वाले ही कई सारे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसके 6-सीटर वर्जन में मिडल रो पर यूनीक फ्लोर माउंटेड आर्मरेस्ट के साथ कैप्टेन सीटें मिलेंगी और तीसरी रो की सीटों पर अलग से वेंट्स और यूएसबी पोर्ट की सुविधा दी जाएगी। इसकी फीचर लिस्ट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर शामिल होंगे। अनुमान है कि हुंडई अल्काजार में अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर पावर्ड टेलगेट, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और 360 डिग्री पार्किंग कैमरा दिए जा सकते हैं।

    इस अपकमिंग कार में क्रेटा वाले ही 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल (140 पीएस/242 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115पीएस /250 एनएम) दिए जा सकते हैं। इस एसयूवी कार के 7-सीटर वर्जन में 5-सीटर क्रेटा वाला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावनाएं काफी कम हैं।  इसमें डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए जा सकते हैं।  वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकता है।

    भारत में हुंडई की इस थ्री-एसयूवी कार की प्राइस क्रेटा बेस्ड वेरिएंट से एक लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में क्रेटा की कीमत 10.31 लाख से 17.53 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी500 से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है