• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on sep, 2024

    हुंडई अल्कजार 2021-2024

    4.2357 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 16.10 लाख - 21.28 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2024
    पुरानी हुंडई अल्कजार कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in जून 2025
    हुंडई अल्कजार
    14.51 - 21.96 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी हुंडई अल्कजार 2021-2024 कार

    • हुंडई अल्कजार एग्जीक्यूटिव डीजल
      हुंडई अल्कजार एग्जीक्यूटिव डीजल
      Rs16.50 लाख
      202521,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार प्लैटिनम 7-सीटर डीजल
      हुंडई अल्कजार प्लैटिनम 7-सीटर डीजल
      Rs12.98 लाख
      202414,937किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार सिग्नेचर डीसीटी
      हुंडई अल्कजार सिग्नेचर डीसीटी
      Rs16.50 लाख
      202415,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार प्लैटिनम
      हुंडई अल्कजार प्लैटिनम
      Rs16.50 लाख
      20241,200किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार एग्जीक्यूटिव
      हुंडई अल्कजार एग्जीक्यूटिव
      Rs14.50 लाख
      202412,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार प्लैटिनम (ओ) 7-सीटर डीजल एटी
      हुंडई अल्कजार प्लैटिनम (ओ) 7-सीटर डीजल एटी
      Rs19.00 लाख
      202430,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार 1.5 सिग्नेचर (ओ) 7-सीटर डीजल एटी
      हुंडई अल्कजार 1.5 सिग्नेचर (ओ) 7-सीटर डीजल एटी
      Rs12.50 लाख
      2023105,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार प्लैटिनम 7-सीटर डीजल
      हुंडई अल्कजार प्लैटिनम 7-सीटर डीजल
      Rs11.50 लाख
      202343,200किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार 1.5 सिग्नेचर (ओ) 7-सीटर डीजल एटी
      हुंडई अल्कजार 1.5 सिग्नेचर (ओ) 7-सीटर डीजल एटी
      Rs14.00 लाख
      202270,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई अल्कजार प्लेटिनम (ओ) डीजल एटी बीएस6
      हुंडई अल्कजार प्लेटिनम (ओ) डीजल एटी बीएस6
      Rs13.75 लाख
      202252,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    हुंडई अल्कजार 2021-2024 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1482 सीसी - 1999 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस200
    पावर113.42 - 157.57 बीएचपी
    टॉर्क191 एनएम - 253 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    प्रेस्टीज एग्जीक्यूटिव 7-सीटर(बेस मॉडल)1999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल₹16.10 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्रेस्टीज 7-सीटर1999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14.5 किमी/लीटर₹16.44 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्रेस्टीज1999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14.5 किमी/लीटर₹16.45 लाख* 
    प्रेस्टीज एग्जीक्यूटिव 7-सीटर डीजल(बेस मॉडल)1493 सीसी, मैनुअल, डीजल₹16.71 लाख* 
    प्रेस्टीज एग्जीक्यूटिव डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल₹16.71 लाख* 
    प्रेस्टीज टर्बो 7 सीटर1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.8 किमी/लीटर₹16.77 लाख* 
    प्रेस्टीज टर्बो 7 सीटर बीएस61482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल₹16.77 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्रेस्टीज डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.4 किमी/लीटर₹16.85 लाख* 
    प्रेस्टीज 7-सीटर डीजल 2021-20221493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.4 किमी/लीटर₹17.71 लाख* 
    प्रेस्टीज 7-सीटर डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.4 किमी/लीटर₹17.73 लाख* 
    प्रेस्टीज 7-सीटर डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.5 किमी/लीटर₹17.78 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्रेस्टीज एटी1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹17.93 लाख* 
    प्रेस्टीज एग्जीक्यूटिव 7-सीटर डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल₹18.18 लाख* 
    प्रेस्टीज (ओ) 7-सीटर डीजल एटी1498 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹18.22 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्लैटिनम 7-सीटर1999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14.5 किमी/लीटर₹18.60 लाख* 
    प्लैटिनम टर्बो 7 सीटर1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.8 किमी/लीटर₹18.68 लाख* 
    प्लेटिनम टर्बो 7 सीटर बीएस61482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल₹18.68 लाख* 
    प्लैटिनम एडवेंचर एडिशन टर्बो 7 सीटर1482 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.8 किमी/लीटर₹19.04 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 सिग्नेचर1999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14.5 किमी/लीटर₹19.04 लाख* 
    प्रेस्टीज 7-सीटर डीजल एटी 2021-20221493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹19.17 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 सिग्नेचर ड्यूल टोन1999 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 14.5 किमी/लीटर₹19.19 लाख* 
    प्रेस्टीज (ओ) 7-सीटर डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹19.20 लाख* 
    प्रेस्टीज 7-सीटर डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹19.20 लाख* 
    प्रेस्टीज (ओ) 7-सीटर डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 23.8 किमी/लीटर₹19.25 लाख* 
    प्लेटिनम 7-सीटर डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.4 किमी/लीटर₹19.64 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्लेटिनम (ओ) एटी1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹19.64 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 सिग्नेचर (ओ) एटी1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹19.66 लाख* 
    प्लैटिनम 7-सीटर डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.5 किमी/लीटर₹19.69 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्लेटिनम 7-सीटर एटी1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹19.86 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्लेटिनम एटी1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹19.86 लाख* 
    प्लेटिनम (ओ) टर्बो डीसीटी 7 सीटर बीएस61482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹19.99 लाख* 
    प्लेटिनम (ओ) टर्बो डीसीटी बीएस61482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹19.99 लाख* 
    प्लैटिनम (ओ) टर्बो डीसीटी 7 सीटर1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.8 किमी/लीटर₹19.99 लाख* 
    प्लैटिनम (ओ) टर्बो डीसीटी1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.8 किमी/लीटर₹19.99 लाख* 
    1.5 सिग्नेचर (ओ) 7-सीटर डीजल एटी1498 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20 लाख* 
    प्लैटिनम एडवेंचर एडिशन 7 सीटर डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.4 किमी/लीटर₹20.05 लाख* 
    सिग्नेचर डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.4 किमी/लीटर₹20.13 लाख* 
    सिग्नेचर (o) 7-सीटर एटी1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹20.15 लाख* 
    सिग्नेचर 7-सीटर ऑटोमैटिक1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹20.15 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 सिग्नेचर एटी1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹20.15 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 सिग्नेचर डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.5 किमी/लीटर₹20.18 लाख* 
    सिग्नेचर ड्यूल टोन एटी1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹20.20 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) टर्बो डीसीटी 7 सीटर1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹20.28 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) टर्बो डीसीटी 7 सीटर बीएस61482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹20.28 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) टर्बो डीसीटी1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹20.28 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) टर्बो डीसीटी बीएस61482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹20.28 लाख* 
    सिग्नेचर डुअल टोन डीजल बीएस61493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 20.4 किमी/लीटर₹20.28 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) डुअल टोन टर्बो डीसीटी बीएस61482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल₹20.33 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) ड्यूल टोन टर्बो डीसीटी1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 14.2 किमी/लीटर₹20.33 लाख* 
    सिग्नेचर ड्यूल टोन डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.5 किमी/लीटर₹20.33 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) एडवेंचर एडिशन टर्बो 7 सीटर डीसीटी1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.8 किमी/लीटर₹20.64 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) एडवेंचर एडिशन टर्बो 7 सीटर ड्यूल टोन डीसीटी(टॉप मॉडल)1482 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.8 किमी/लीटर₹20.64 लाख* 
    प्लेटिनम (ओ) 7-सीटर डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.76 लाख* 
    प्लैटिनम 7-सीटर डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.76 लाख* 
    प्लेटिनम (ओ) डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.76 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 प्लेटिनम डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.76 लाख* 
    प्लैटिनम (ओ) 7-सीटर डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.81 लाख* 
    प्लैटिनम (ओ) डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 23.8 किमी/लीटर₹20.81 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) 7-सीटर डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.88 लाख* 
    सिग्नेचर 7-सीटर डीजल ऑटोमैटिक1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.88 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.88 लाख* 
    अल्कजार 2021-2024 सिग्नेचर डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹20.88 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) 7-सीटर डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 23.8 किमी/लीटर₹20.93 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 23.8 किमी/लीटर₹20.93 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) डुअल टोन डीजल एटी बीएस61493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹21.13 लाख* 
    सिग्नेचर ड्यूल टोन डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 18.1 किमी/लीटर₹21.13 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) ड्यूल टोन डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 23.8 किमी/लीटर₹21.18 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) एडवेंचर एडिशन 7 सीटर डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 23.8 किमी/लीटर₹21.28 लाख* 
    सिग्नेचर (ओ) एडवेंचर एडिशन 7 सीटर डीजल ड्यूल टोन एटी(टॉप मॉडल)1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 23.8 किमी/लीटर₹21.28 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 रिव्यू

    Overview

    हुंडई मोटर्स ने भारत के 7-सीटर एसयूवी स्पेस में अल्कजार को लॉन्च कर दिया है। ये कार कंपनी की 5 सीटर क्रेटा एसयूवी पर बेस्ड है। हालांकि इसमें क्रेटा से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और ये इससे एक ज्यादा प्रीमियम कार भी है। हम अल्कजार एसयूवी को ड्राइव कर चुके हैं और इससे जुड़ा सारा एक्सपीरियंस इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यु के जरिए आपसे शेयर कर रहे हैं: 

    Exterior

    हुंडई अल्कजार के बेस वेरिएंट प्रेस्टीज से ही कंपनी ने अच्छे फीचर्स रखे हैं। आप यदि इसे खरीदते हैं तो आपको ब्लैक मिरर्स, स्टील व्हील्स और कुछ अन्य एलिमेंट्स के होने ना होने से कोई ​फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

    Exterior

    एलईडी हेडलाइट्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स के डिजाइन को देखें तो इसका फ्रंट प्रोफाइल थोड़ा बहुत क्रेटा जैसा नजर आता है। इसमें कंपनी ने नए डिजाइन के एलईडी फॉगलैंप दिए हैं वहीं इसकी ग्रिल की डिजाइन को भी बदला गया है। अल्कजार एसयूवी ना सिर्फ क्रेटा से लंबी कार है ​बल्कि इसे क्रेटा से अलग दिखाने के लिए डल क्रोम स्ट्डस का भी इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर ये कार हुंडई की ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध पालिसेड से कुछ कुछ इंस्पायर्ड लगती है। 

    नोट: इसके पेट्रोल वेरिएंट के रियर में 2.0’ की बैजिंग दी गई है और केवल टॉप वेरिएंट सिग्नेचर ही ऐसा है जिसके अपने नाम की बैजिंग इस गाड़ी में दी गई है। 

    Exterior

    हुंडई अल्कजार के साइड प्रोफाइल को देखें तो यहां से ये क्रेटा से अलग दिखाई पड़ती है। इसकी रूफलाइन काफी उंची और फ्लैट है वहीं इसमं बड़े साइज के रियर डोर दिए गए हैं। जहां इसके बेस वेरिएंट में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं तो वहीं टॉप वेरिएंट में 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। क्रेटा के मुकाबले ये कार 200 मिलीमीटर लंबी है वहीं इसका व्हीलबेस साइज भी 150 मिलीमीटर ज्यादा है और इसकी उंचाई भी 40 मिलीमीटर तक बढ़ाई गई है। ऐसे में क्रेटा के मुकाबले इसका रोड प्रजेंस थोड़ा अच्छा नजर आता है। 

    Exterior

    नोट: कलर ऑप्शंस: टाइगा ब्राउन,पोलर व्हाइट,फैंटम ब्लैक,टायफून सिल्वर,स्टारी नाइट (ब्लू) और टाइटन ग्रे (ब्लैक रूफ के साथ केवल सिग्नेचर वेरिएंट में उपलब्ध)

    इसके रियर प्रोफाइल में कंपनी ने सबसे ज्यादा बदलाव किए हैं। क्रेटा के मुकाबले अल्कजार का रियर प्रोफाइल ज्यादा सिंपल सोबर रखा गया है। ये काफी हद तक आपको फोर्ड एंडेवर के पिछले हिस्से की याद दिलाएगा। कुल मिलाकर अल्कजार का फ्रंट और रियर प्रोफाइल देखकर आपको समझ आएगा कि ये काफी अलग कार है। 

    साइज अल्कजार क्रेटा सफारी हेक्टर प्लस
    लंबाई (मिलीमीटर) 4500 4300 4661 4720
    चौड़ाई (मिलीमीटर) 1790 1790 1894 1835
    उंचाई (मिलीमीटर) 1675 1635 1786 1760
    व्हीलबेस (मिलीमीटर) 2760 2610 2741 2750

    अल्कजार का सीधा मुकाबला हेक्टर प्लस और सफारी एसयूवी से है और इन दोनों कारों की उंचाई अल्कजार से ज्यादा है। ऐसे में यदि आपको एक दमदार दिखने वाली एसयूवी कार चाहिए तो आपको अल्कजार में वो अपील नजर नहीं आएगी। बल्कि ये एक अच्छी अर्बन एसयूवी दिखाई पड़ती है। 

    Interior
    Interior

    फर्स्ट रो 

    यदि आप कभी क्रेटा में बैठे हैं तो आपको अल्कजार के केबिन में एक फ्रैंडली माहौल ही नजर आने वाला है। क्रेटा के कंपेरिजन में इसके केबिन की क्वालिटी और फिट एवं फिनिशिंग आपको उतनी ही प्रीमियम नजर आएगी। हालांकि यहां कलर थीम थोड़ी अलग रखी गई है। अल्कजार में ब्लैक और ब्राउन ड्युल टोन कलर थीम दी गई है। जबकि दूसरी कारों में आपको बैज/ब्लैक, ग्रे/ब्लैक, और ऑल ब्लैक कलर की इंटीरियर थीम देखने को मिलेगी। इसके सेंटर कंसोल पर ग्लॉस ब्लैक पैनल दिया गया है। जबकि क्रेटा में मैट ग्रे फिनिशिंग का इस्तेमाल किया गया है। 

    Interior

    ड्राइवर की सुविधा के लिए इस 7-सीटर एसयूवी में रेक और रीच एडजस्टमेंट वाले स्टीयरिंग दिए गए हैं जबकि क्रेटा में आपको रीच एडजस्टमेंट का फीचर नहीं मिलेगा। वहीं अल्कजार में 8 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली पावर्ड सीट भी दी गई है। इस कार में बैठने के बाद ओवरऑल विजिबिलिटी काफी अच्छी मिलती है। 

    सेकंड रो 

    Interior

    हुंडई मोटर्स ने अल्कजार एसयूवी की सेकंड रो को काफी ज्यादा कंफर्टेबल और प्रीमियम फिनिशिंग दी है। इसके रियर डोर से कार में एंटर करना और उससे बाहर निकलने के लिए अच्छा खास स्पेस मिलता है। इसके बुजुर्ग पैसेंजर्स के लिए साइड स्टेप भी दी गई है मगर ये फीचर इसके ऑटोमैटिक वर्जन के टॉप 2 वेरिएंट में दिया गया है। 

    Interior
    Interior

    हुंडई अल्कजार में 7-सीटर और 6 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है। इसके 7-सीटर मॉडल सेकंड रो पर बेंच टाइप सीट दी गई है तो वहीं 6 सीटर वर्जन में सेकंड रो पर कैप्टन सीट्स का फीचर दिया गया है। आप इसका कोई भी वर्जन चुनें मगर इतना तय है कि आपको इसमें मिडिल रो पर दोनों साइड में टच टंबल फॉरवर्ड का फीचर मिलेगा। इस फीचर के रहते थर्ड रो पर जाने में आसानी रहती है और स्लाइड और रिक्लाइन भी किया जा सकता है। चूंकि इसका व्हीलबेस साइज 150 मिलीमीटर ज्यादा लंबा है ऐसे में सवाल उठता है कि क्या क्रेटा के मुकाबले में इसकी सेकंड रो में ज्यादा स्पेस दिया गया है? हमारी राय में ऐसा बिल्कुल नहीं है। हालांकि इसमें स्लाइडिंग सीटों के रहते ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है मगर दोनों कारों में एक जैसा ही नीरूम स्पेस मिलता है। 

    Interior

    नोट: अल्कजार की सेकंड रो पर फोल्डेबल टेबल दी गई है जहां आप टैबलेट आई पैड रख सकते है। वहीं इसमें फ्लिप आउट टाइप कपहोल्डर भी दिया गया है। 

    Interior

    दो 6 फुट तक के व्यक्ति इस कार में एक दूसरे के आगे पीछे आराम से बैठ सकते हैं। यदि आप इसकी फ्रंट सीट को थोड़ा और आगे खिसका लें या फिर ​मीडिल रो की सीट को पीछे की ओर खिसका लें तो क्रेटा और अल्कजार में स्पेस लगभग बराबर सा ही नजर आएगा। पैनोरमिक सनरूफ के रहते हुए भी इस कार में आपको हेडरूम स्पेस की कोई कमी नजर नहीं आएगी भले ही आपकी हाइट 6 फीट लंबी ही क्यों ना हो। 

    नोट:हुंडई क्रेटा के मुकाबले अल्कजार की मिडिल रो पर बैक रेस्ट की उंचाई थोड़ी कम है। 

    Interior

    दोनों तरह के सीटिंग ऑप्शंस में सीट सपोर्ट काफी अच्छा मिलता है। मगर कैप्टन सीट्स की कंफर्टनैस की बात ही अलग है। इसके 6 सीटर वर्जन में सेंट्रल कंसोल का फीचर भी दिया गया है जो आर्मरेस्ट के तौर पर भी काम में आता है। इसके साथ ही दो बॉटल होल्डर्स और वायरलैस फोन चार्जर भी दिया गया है। इस प्रीमियम एसयूवी के दोनों ही वर्जन में रियर यूएसबी चार्जर के साथ रिट्रेक्टेबल विंडो ब्लाइंड्स का फीचर भी दिया गया है। 

    थर्ड रो 

    Interior

    6 सीटर अल्कजार की मिडिल सीट्स में सेंटर कंसोल के चलते आपको सेकंड रो से थर्ड रो पर जाने के लिए स्पेस नहीं मिलता है। मगर स्टैंडर्ड टंबल फॉरवर्ड फंक्शन के रहते आप आसानी से थर्ड रो पर जा सकते हैं। 

    Interior
    Interior

    क्या इसकी थर्ड रो का इस्तेमाल एडल्ट पैसेंजर्स कर सकते हैं? जी हां इसकी थर्ड रो पर औसत कद काठी के पैसेंजर्स बैठ सकते हैं 

    हालांकि इसमें फ्रंट सीट्स को थोड़ा एडजस्ट करते हुए बाकी सभी सीटों पर बैठने वाले पैसेंजर्स को थोड़ा और कंफर्ट पहुंचाने की सुविधा मौजूद नहीं है। यदि इसकी आगे की सीटों पर 6 फुट तक लंबे पैसेंजर्स बैठे हों तो इसकी थर्ड रो सीट्स पर बच्चों को बैठाया जा सकता है। दूसरी कारों की तरह ही इसकी थर्ड रो सीट्स का बेस फ्लोर के बेहद करीब है ऐसे में आपको अच्छा अंडरथाई सपोर्ट नहीं मिलेगा। हालांकि कंपनी ने यहां भी कुछ अच्छे फीचर्स दिए हैं जिनमें फैन स्पीड कंट्रोल के साथ एसी वेंट्स,कपहोल्डर्स और यूएसबी चार्जर शामिल है। 

    बूट स्पेस

    Interior
    Interior

    अल्कजार में 180 लीटर का स्टैंडर्ड बूटस्पेस दिया गया है जिसमें दो छोटे ट्रॉली बैग,कुछ डफल बैग रखे जा सकते हैं। यदि इसकी थर्ड रो को पूरी तरह से फोल्ड कर दें तो 579 लीटर का एक्सट्रा बूट स्पेस तैयार किया जा सकता है। 

    टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स

    अल्कजार में अच्छे खासे टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं जो इस प्रकार से हैं:

    Interior

    10.25 इंच टचस्क्रीन: ये फीचर एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है। क्रेटा में भी यहीं फीचर दिया गया है जो इस्तेमाल करने में काफी स्मूद और आसान है। 

    Interior

    10.25 इंच डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर: इसकी कलर क्वालिटी और रेजोल्यूशन काफी अच्छे हैं। स्पोर्ट,ईको या कंफर्ट ड्राइव मोड पर स्विच करने के बाद इसकी थीम बदल जाती है। इन थीम्स को आप इंफोटेमनेंट के जरिए भी बदल सकते हैं। 

    Interior

    पैनोरमिक सनरूफ: क्रेटा के बराबर साइज वाले इस फीचर से केबिन में खुलेपन का अहसास होता है। 

    Interior

    रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी: इसके एसी के परफॉर्मेंस और कूलिंग काफी दमदार है जिसका इफेक्ट तीनों रो में बराबर से पड़ता है। इसमें थर्ड रो के एसी वेंट्स को एक्टिव करने के लिए एसी कंसोल पर एक बटन भी दिया गया है। यदि अल्कजार की मिडिल रो पर ब्लोअर स्पीड कंट्रोल का फीचर दिया गया होता तो यहां बैठने वालों को और भी अच्छा एक्सपीरियंस मिलता। 

    Interior

    बोस 8 स्पीकर साउंड सिस्टम: इस सिस्टम की क्वालिटी काफी अच्छी है। आप आराम से कोई रिलेक्सिंग म्यूजिक प्ले करते हुए सनब्लाइंड्स को लगाकर और सनरूफ बंद कर एक लाउंज में होने का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। 

    अन्य फीचर्स 

    Interior
    Interior

    परफ्यूम डिफ्युजर के साथ एयर प्योरिफायर पुश बटन स्टार्ट और रिमोट इंजन स्टार्ट के साथ स्मार्ट-की
    क्रूज कंट्रोल ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
    64 कलर्स एंबिएंट लाइटिंग ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स ड्राइव मोड्स
    ट्रैक्शन मोड्स (स्नो/मड/सैंड) पैडल-शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स)
    वायरलैस फोन चार्जर कूल्ड ग्लवबॉक्स

    स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स 

    Safety

    ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स ऑल व्हील डिस्क ब्रेक
    ईबीडी के साथ एबीएस इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल एंड व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट
    हिल स्टार्ट असिस्ट ऑटो हेडलैम्प्स
    टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम
    आईएसओफिक्स रियर पार्किंग सेंसर
    डायनैमिक गाइडलाइंस के साथ रियर कैमरा एलईडी फ्रंट फॉग लैंप्स

    एडिशनल सेफ्टी फीचर्स

    Safety

    6 एयरबैग्स फ्रंट पार्किंग सेंसर्स
    360 डिग्री कैमरा ब्लाइंड व्यू मॉनिटर

    नोट्स:

    • इसमें दिया गया ब्लाइंड व्यू मॉनिटर वैसे ही काम करता है जैसा आउटसाइड रियर व्यू मिरर काम करता है। 
    • इसके सभी कैमरे का रेजोल्यूशन और विजिबिलीटी काफी अच्छी है। 

    Safety

    • इसके रियर कैमरा और टॉप व्यू कैमरा में डायनैमिक गाइडलाइंस दी गई हैं। 

    Performance

    डीजल पेट्रोल
    इंजन 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर
    पावर 115पीएस @ 4000 आरपीएम 159पीएस@ 6500 आरपीएम
    टॉर्क 250Nm @ 1750-2500r आरपीएम 191Nm @ 4500 आरपीएम
    गियरबॉक्स 6मैनुअल/6 ऑ टोमैटिक 6मैनुअल/6 ऑटोमैटिक
    ऑटोमैटिक

    ड्राइव एक्सपीरियंस

    Performance

    • ये इंजन हुंडई ट्यूसॉन से लिया गया है जो इसमें ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया गया है। 
    • हमनें इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट ड्राइव करके देखा है जो रूटीन ड्राइविंग के हिसाब से हमें काफी पसंद आया है। इसमें अच्छी पावर मिलने के साथ साथ अच्छी क्रूजिंग क्षमता भी है। 
    • इसका इंजन काफी रिफाइंड महसूस होता है और केबिन एक्सपीरियंस भी काफी स्मूद रहता है। 

    Performance

    • इस कार को आराम आराम से चलाने में ही असली मजा है। आपको जब भी इस कार से किसी को ओवरटेक करना हो या फिर गाड़ी तेज चलानी हो तो इसमें डाउनशिफ्टिंग हो जाएगी। 
    • इसे जल्दबाजी में भी ड्राइव करने पर गियरबॉक्स काफी स्मूद रहता है मगर ये क्रेटा 1.4 लीटर टर्बो डीसीटी जितना तेज नहीं है। 

    माइलेज फिगर: 14.5kmpl (MT) / 14.2kmpl (AT)

    ड्राइविंग एक्सपीरियंस 1.5 लीटर डीजल

    Performance

    • ये इंजन कंपनी ने अपनी क्रेटा एसयूवी से लिया है जो उतना ही पावर और टॉर्क डिलीवर करता है। हालांकि इसमें लोड के अनुसार गियर रेशो बदलते रहते हैं जिससे ड्राइविंग इंप्रूव होती है। 
    • हमनें इसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी टेस्ट किया है और हमें पेट्रोल मॉडल के मुकाबले इसकी लो रेव टॉर्क डिलीवरी ज्यादा अच्छी लगी। इसकी परफॉर्मेंस काफी स्मूद रहती है और 1500 आरपीएम पर इसमें टॉर्क जनरेट होती है। वहीं पावर एकदम से ना बढ़कर जरूरत के हिसाब से जनरेट होती है। 
    • ओवरटेकिंग और फास्ट ड्राइविंग आपको इसमें पेट्रोल मॉडल जितनी रेव्स देने की जरूरत नहीं है। ऐसे में पेट्रोल मॉडल की ही तरह सिटी और हाईवे पर ये ड्राइव करने में काफी आसान है। इसमें पावर परफॉर्मेंस की कोई कमी महसूस नहीं होती है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी भी काफी अच्छी है। वहीं किसी ड्राइविंग कंडीशन में इसका इंजन काफी स्मूद और शांत रहता है। 

    Performance

    • हमनें अल्कजार के इस वेरिएंट को 6 लोगों के साथ बैठाकर भी ड्राइव किया है और ये इस मोर्चे पर रोजाना चलाने के हिसाब से भी हमें काफी अच्छी कार लगी। हालांकि गाड़ी में फुल कैपेसिटी के साथ पैसेंजर्स के होने से ओवरटेकिंग के दौरान थोड़ा एडवांस में प्लानिंग करनी पड़ती है। मगर इंजन में खुली सड़कों,रेगुलर ट्रैफिक और किसी चढ़ाई पर चढ़ने के लिए आवश्यकतानुसार पावर रहती है। 
    • कुल मिलाकर अल्कजार के पेट्रोल और डीजल इंजन के रहते हाई स्पीड क्रूजिंग आसान रहती है। 

    माइलेज:20.4kmpl (MT) / 18.1kmpl (AT)

    राइड और हैंडलिंग 

    Performance

    18 इंच के व्हील्स से इसकी राइड क्वालिटी क्रेटा से थोड़ी बेहतर मालूम पड़ती है। हालांकि धीमी स्पीड के दौरान साइड टू साइड मूवमेंट जरूरत महसूस होता है मगर छोटे मोटे गड्ढों और उछालभरे रास्तों से ये आसानी से गुजर जाती है। यहां तक कि फुल पैसेंजर कैपेसिटी के बाद भी ये कार शार्प स्पीड ब्रेकर्स से भी आराम से गुजर जाती है। 

    Performance

    • हुंडई अल्कजार में 200 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो क्रेटा से 100 मिलीमीटर ज्यादा है। 
    • अल्कजार में पैसेंजर्स की फुल कैपेसिटी के साथ गाड़ी ड्राइव करते वक्त आपको इसमें कर्व्स आने पर  बॉडी रोल जरूर महसूस होगा। ऐसे में ब्रेक लगाने से पहले या गाड़ी टर्न करते वक्त कार को धीमा ही रखें। 
    • इस कार के हर कंट्रोल्स काफी हल्के हैं और ये कार चलाने और पार्क करने में काफी आसान है। 

    Variants

    यह एसयूवी कार आठ वेरिएंटः प्रेस्टीज, प्रेस्टीज (ओ), प्लेटिनम, प्लेटिनम (ओ), सिग्नेचर, सिग्नेचर (ड्यूल-टोन), सिग्नेचर (ओ) और सिग्नेचर (ओ) ड्यूल-टोन में उपलब्ध है।क्वालिटी के मोर्चे पर यदि आपको क्रेटा पसंद आई है तो फिर जरूर अल्कजार भी पसंद आएगी। हमें जानकारी मिली है कि क्रेटा बुक कराने वाले बहुत से ग्राहक अब इसके 7-सीटर वर्जन अल्कजार को बुक करा रहे हैं। गाड़ी में बैठकर सफर का आनंद लेने वालों को अल्कजार में कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिलेगी। 

    यदि आपकी कार में हमेश 6 से 7 एडल्ट साइज के ही पैसेंजर बैठते हैं तो आप टाटा सफारी या इनोवा क्रिस्टा को भी अपनी चॉइस में शामिल कर सकते हैं। हालांकि यदि आपकी फैमिली में बच्चे हैं तो फिर अल्कजार की थर्ड रो को उनके लिए रिजर्व रखें और बिना परेशानी के इसमें सवार हो जाएं। इसमें क्रेटा के मुकाबले ज्यादा फीचर्स भी दिए गए हैं। जहां इसके पेट्रोल मॉडल की प्राइस 16.30 लाख रुपये से लेकर 19.85 लाख रुपये के बीच है तो वहीं डीजल मॉडल की प्राइस 16.53 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के बीच है

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • अर्बन क्रूजिंग के लिहाज से काफी अच्छे हैं इसके 6 और 7 सीटर वर्जन। क्रेटा की तरह ही अच्छे हैं इसके डेली ड्राइविंग डायनैमिक्स
    • फीचर लोडेड: 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बोस म्यूजिक सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 17-इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलैंप्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं इसमें
    • स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स: टीपीएमएस, ईएससी, एबीएस के साथ ईबीडी, आईएसओफिक्स, डुअल फ्रंट एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और रियर कैमरा। टॉप वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • थर्ड रो सीट्स पर एडल्ट पैसेंजर्स को नहीं मिलता ज्यादा कंफर्ट। लंबी यात्राओं के दौरान ये बच्चों के लिए ही रहेगी ज्यादा बेहतर
    • 7 सीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक का ऑप्शन नहीं,7 सीटर डीजल ऑटोमैटिक भी केवल बेस वेरिएंट में उपलब्ध
    • टाटा सफारी,एमजी हेक्टर प्लस और एक्सयूवी500 जैसी दमदार रोड प्रजेंस नहीं

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • Must Read Articles
    • रोड टेस्ट
    • हुंडई अल्कजार 6 और 7 सीटर : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई अल्कजार 6 और 7 सीटर : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      अल्कजार को एक एक्सट्रा सीटों वाली क्रेटा कहा जा सकता है जिसकी प्राइस क्रेटा से 2 लाख रुपये तक ज्यादा है। 

      तुषारon जुलाई 02, 2021
    • हुंडई अल्काजार: प्री लॉन्च रिव्यू
      हुंडई अल्काजार: प्री लॉन्च रिव्यू

      प्री लॉन्च रिव्यू में अल्काजार हमें क्रेटा का ही एक बड़ा वर्जन लगी। ये साइज में बड़ी है, इसमें अच्छा केबिन एक्सपीरियंस मिलता है,ज्यादा सीटें और फीचर्स भी मौजूद हैं, वहीं अलग तर​ह के पावरट्रेन ऑप्शंस भी दिए गए हैं। इसे मई 2021 में लॉन्च किया जाएगा जहां हम ​एक बार फिर से इसका रिव्यू करेंग

      भानुon अप्रैल 20, 2021

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 यूज़र रिव्यू

    4.2/5
    पर बेस्ड357 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (357)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (71)
    • कंफर्ट (143)
    • माइलेज (79)
    • इंजन (75)
    • इंटीरियर (63)
    • स्पेस (51)
    • कीमत (75)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • h
      himanshu maske on नवंबर 30, 2025
      4.2
      Premium SUV, Bold, Reliable And Efficient.
      This car feels like the original Hyundai. It offers great variants in both petrol and diesel engines, petrol has better performance, diesel has great mileage, both manual and automatic. Space in cabin and 2nd row is good, 3rd row is only of kids and short people. Very reliable and affordable with the bold original Hyundai design. Definitely recommended.
      और देखें
      1
    • श
      श्रेयश on सितंबर 11, 2025
      4.7
      Alcazar Has A Great Vibe
      Alcazar give you a good vibe and give you a great comfort while driving the car is 7 seater the seat can be folded. And it has a great display of speedometer and rpm etc and has a great panoramic sunroof and give you a great look it has a great turbo engine and it is smooth to have a ride all feature are great in this car
      और देखें
    • n
      ninad deepak londhe on मई 19, 2024
      4.8
      Best SUV Ever
      1 year of use, I can confidently say that this car is very reliable, comfortable, spacious enough and economical to drive. Running costs are similar to my old i10 at least for now. The best part about the car is, that it is city friendly. I use it as my daily drive to the office. I don't own a two-wheeler, hence using it for all neighbourhood runs such as taking kids to tuitions etc. I find no problems in dealing with heavy traffic, narrow lanes etc. Front parking sensors and 360-degree cameras are really helpful in pune traffic. So, if you are looking for a car with city-friendly dimensions, to be used as an occasional 7-seater, fuel-efficient and super reliable, Alcazar is a good option for you to consider. But if your need is to have a butch SUV with brutal power with bigger space, look elsewhere.
      और देखें
      7 2
    • d
      deepak kisan zurale on मई 06, 2024
      5
      Nice SUV Model For Hundai
      4 Suv The Hyundai Alcazar Is A Good Suv The Hyundai Alcazar is a versatile and stylish SUV that offers a perfect blend of comfort, space, and performance. With its elegant design, spacious interiors, and impressive feature set, it stands out in the competitive SUV market. The Alcazar provides ample room for up to seven passengers, making it an excellent choice for families and those who love road trips. Equipped with Hyundai's reliable and efficient engine options, the Alcazar delivers a smooth and responsive driving experience both in city traffic.
      और देखें
      1 1
    • र
      राहुल thombare on अप्रैल 12, 2024
      4
      The Hyundai Alcazar Is A Good Suv
      The Hyundai Alcazar is a versatile and stylish SUV that offers a perfect blend of comfort, space, and performance. With its elegant design, spacious interiors, and impressive feature set, it stands out in the competitive SUV market. The Alcazar provides ample room for up to seven passengers, making it an excellent choice for families and those who love road trips. Equipped with Hyundai's reliable and efficient engine options, the Alcazar delivers a smooth and responsive driving experience both in city traffic and on highways. Its advanced technology features, including a large touchscreen infotainment system with smartphone connectivity, add convenience and entertainment to every journey. Safety is paramount in the Alcazar, with a host of driver-assist features such as adaptive cruise control, lane-keeping assist, and automatic emergency braking. Overall, the Hyundai Alcazar impresses with its versatility, comfort, and value, making it a compelling option in the midsize SUV segment.
      और देखें
      2
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Atish Agarwal asked on 11 Mar 2026
    Q ) I want to sell this car
    By CarDekho Experts on 11 Mar 2026

    A ) You can choose between a Standard Listing (free for 30 days) or a Premium Listin...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 21 Oct 2023
    Q ) How much is the boot space of the Hyundai Alcazar?
    By CarDekho Experts on 21 Oct 2023

    A ) The Hyundai Alcazar has a boot space of 180L.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 9 Oct 2023
    Q ) What is the price of the Hyundai Alcazar?
    By Dillip on 9 Oct 2023

    A ) The Hyundai Alcazar is priced from ₹ 16.77 - 21.23 Lakh (Ex-showroom Price in Ne...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 24 Sep 2023
    Q ) What is the service cost of the Hyundai Alcazar?
    By CarDekho Experts on 24 Sep 2023

    A ) For this, we'd suggest you please visit the nearest authorized service centr...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 13 Sep 2023
    Q ) What is the price of the Hyundai Alcazar in Jaipur?
    By CarDekho Experts on 13 Sep 2023

    A ) The Hyundai Alcazar is priced from ₹ 16.77 - 21.23 Lakh (Ex-showroom Price in Ja...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग हुंडई कारें

    • अपकमिंग
    get dussehra ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है