• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    मॉडल ईयर 2025 (एमवाय25) अपडेट मिलने के साथ एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट को क्रेटा के लाइनअप में टॉप से नीचे पोजिशन किया गया था

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 03, 2025 10:38 ist
    info icon
    published onApr 03, 2025 10:38 IST
    last updated onApr 03, 2025 10:38 IST
    207 Views
    • Write a कमेंट

    नया मॉडल ईयर 2025 अपडेट मिलने के साथ हुंडई क्रेटा एसयूवी के लाइनअप में दो नए वेरिएंट ईएक्स (ओ) और एसएक्स प्रीमियम भी शामिल हुए थे। हम क्रेटा के ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस सबसे सस्ते ईएक्स (ओ) वेरिएंट की जानकारी आपको दे चुके हैं, अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्रेटा के टॉप से नीचे वाले एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है तो चलिए इस पर तस्वीरों के जरिए डालते हैं एक नजर :-

    आगे की डिजाइन 

    Hyundai Creta SX Premium front

    हुंडई क्रेटा के एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट की आगे की डिजाइन टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) के जैसी है। इसमें मल्टी-रिफ्लेक्टर ड्यूल पॉड हेडलाइट, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और सिक्वेंशियल एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं। 

    आगे की तरफ इसमें ग्रिल पर हॉरिजोंटल एलिमेंट दिए गए हैं और इसका लोअर बंपर ब्लैक कलर का है जो इस कॉम्पेक्ट एसयूवी को दमदार लुक देता है। इसमें फ्रंट बंपर पर सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट भी दी गई है।

    साइड 

    Hyundai Creta SX Premium side profile

    राइडिंग के लिए इसमें टॉप वेरिएंट की तरह 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स) माउंटेड टर्न इंडिकेटर्स और ब्लैक क्लैडिंग दी गई है जो गाड़ी की पूरी लंबाई तक फैली हुई है।

    इसमें डोर हैंडल्स पर क्रोम फिनिश दी गई है, जबकि रूफ रेल्स पर इसमें सिल्वर थीम मिलती है। इसमें सी-पिलर, ए-पिलर और बी-पिलर के ऊपरी हिस्से पर सिल्वर फिनिश भी दी गई है।

    पीछे की डिजाइन

    Hyundai Creta SX Premium rear

    इसमें फ्रंट एलईडी डीआरएल्स की तरह टेललाइट पर कनेक्टेड एलईडी डिजाइन मिलती है। इसमें रियर बंपर को भी ब्लैक कलर में दिया गया है और इस पर फ्रंट बंपर की तरह सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। इसमें रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर व वॉशर भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : टाटा सिएरा की पेटेंट डैशबोर्ड डिजाइन की फोटो हुई लीक

    इंटीरियर 

    Hyundai Creta SX Premium dashboard

    क्रेटा एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट में केबिन के अंदर कॉपर कलर एक्सेंट के साथ सिल्वर और ग्रे कलर थीम दी गई है जो इसे अपमार्केट अहसास देती है। 

    Hyundai Creta SX Premium

    इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड पर ड्यूल-स्क्रीन सेटअप और ऑडियो व क्रूज कंट्रोल बटन के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। 

    Hyundai Creta SX Premium centre console

    इसमें ग्लॉस ब्लैक कलर थीम वाला सेंटर कंसोल दिया गया है जिस पर सीट वेंटिलेशन, गियर लीवर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और दो कपहोल्डर के लिए बटन मिलते हैं।  मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस क्रेटा एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट में मैनुअल पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं। 

    Hyundai Creta SX Premium front seats

    Hyundai Creta SX Premium rear seats

    इसमें सीटों पर भी केबिन जैसी थीम मिलती है और इसमें लैदर अपहोल्स्ट्री कॉन्ट्रास्ट ऑरेंज स्टिचिंग के साथ दी गई है। रियर सेंटर सीट को छोड़कर बाकि सभी सीटों पर इसमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट की सुविधा दी गई है। इसमें रियर पैसेंजर के लिए कपहोल्डर के साथ सेंटर आर्मरेस्ट भी दिया गया है।

    फीचर व सेफ्टी 

    Hyundai Creta SX Premium features

    हुंडई क्रेटा एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन और कलर्ड मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें रियर वेंट्स के साथ ड्यूल जोन ऑटो एसी, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइव सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। टॉप एसएक्स (ओ) वेरिएंट के मुकाबले इसमें ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360 डिग्री कैमरा, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। हालांकि, इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम नहीं दिया गया है, यह दोनों फीचर एसएक्स (ओ) वेरिएंट में दिए गए हैं।

    इंजन ऑप्शन

    क्रेटा एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और डीजल ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है :- 

    इंजन  

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    1.5-लीटर डीजल इंजन 

    पावर 

    115 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी 

    6-स्पीड एमटी 


    हुंडई क्रेटा एसयूवी के बाकी वेरिएंट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एटी का ऑप्शन दिया गया है। इसमें बाकी वेरिएंट्स के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस) का ऑप्शन भी मिलता है।

    प्राइस व कंपेरिजन

    हुंडई क्रेटा कार के एसएक्स प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 16.18 लाख रुपये से 17.92 लाख रुपये के बीच है, जबकि क्रेटा के बाकी वेरिएंट की कीमत 11.11 लाख रुपये से 20.50 लाख रुपये के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कायलाक और टाटा कर्व एसयूवी-कूपे से है। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है