हुंडई क्रेटा के सबसे सस्ते ईएक्स (ओ) वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर
क्रेटा ईएक्स (ओ) वेरिएंट में ना केवल पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, बल्कि यह सबसे सस्ता वेरिएंट है जिसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है
- Write a कमेंट

हाल ही में हुंडई क्रेटा को नया अपडेट मिला था जिसके चलते इसमें नया लोअर वेरिएंट ईएक्स (ओ) शामिल हो गया था। यह इस कॉम्पेक्ट एसयूवी के लाइनअप का सबसे सस्ता वेरिएंट है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। हुंडई क्रेटा ईएक्स (ओ) वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास तस्वीरों के जरिए डालेंगे एक नजर :-
आगे की डिजाइन

क्रेटा ईएक्स (ओ) वेरिएंट में आगे की तरफ हॉरिजेंटल डिजाइन एलिमेंट वाली ग्रिल दी गई है जिस पर ग्लॉस ग्रे फिनिशिंग मिलती है। इसमें इन्वर्टेड एलईडी डीआरएल्स और प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलाइट भी दी गई हैं।
फ्रंट पर इसमें ब्लैक बंपर दिया गया है जिस पर सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है।
साइड

साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें सिल्वर कवर के साथ 16-इंच ब्लैक स्टील व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं जो दिखने में अपमार्केट नहीं लगते हैं।
साइड पर इसमें बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल्स और ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग दी गई है, लेकिन इसमें कोई रूफ रेल्स नहीं दिए गए हैं।
पीछे की डिजाइन

क्रेटा ईएक्स (ओ) वेरिएंट में पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट और रूफ माउंटेड स्पॉइलर दिया गया है जो दिखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसमें रियर वाइपर और वॉशर नहीं दिया गया है, जो इससे ऊपर वाले वेरिएंट एस में मिलता है।आगे की तरह इसमें पीछे भी ब्लैक बंपर के साथ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।
यह भी पढ़ें : महिंद्रा बीई 6 पैक वन फोटो गैलरी: जानिए इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल में क्या कुछ मिलता है खास
इंटीरियर

क्रेटा ईएक्स (ओ) वेरिएंट में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड डिजाइन दी गई है जिस पर सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और स्मॉल 8-इंच टचस्क्रीन मिलती है जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है।

इस वेरिएंट में 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिस पर ऑडियो और क्रूज कंट्रोल के लिए बटन मिलते हैं। इसमें एसी वेंट्स पर सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं जो वेंट्स पर दिए गए ब्लैक सराउंड को कॉन्ट्रास्ट देते हैं।

क्रेटा के सबसे सस्ते वेरिएंट ईएक्स (ओ) का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर पैनोरमिक सनरूफ है।


इसमें फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है जिस पर ड्यूल-टोन शेड फिनिशिंग मिलती है जो इसकी केबिन थीम के साथ काफी जचती है। इसमें सभी सीटों पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट की सुविधा दी गई है। इस वेरिएंट में रियर पैसेंजर के लिए ट्विन कपहोल्डर के साथ सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है।
अन्य फीचर व सेफ्टी

हुंडई ईएक्स (ओ) वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ के अलावा रियर वेंट्स के साथ मैनुअल एसी, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम), ऑल फोर पावर विंडो और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), डे/नाइट इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम), और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें रियर पार्किंग कैमरा नहीं दिया गया है, जो इसमें एस वेरिएंट के साथ मिलता है।
इंजन ऑप्शन

क्रेटा ईएक्स (ओ) वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया गया है। यहां देखें इसकी पूरी डिटेल :-
| इंजन |
1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.5-लीटर डीजल |
| पावर |
115 पीएस |
116 पीएस |
| टॉर्क |
144 एनएम |
250 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
6-स्पीड एमटी/सीवीटी^ |
6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी * |
^सीवीटी = कंटीन्यूअसली वेरिएबल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
*एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
हुंडई क्रेटा के बाकी वेरिएंट में भी 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस) दिया गया है।
प्राइस व कंपेरिजन
नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस क्रेटा के ईएक्स (ओ) वेरिएंट की कीमत 12.97 लाख रुपये से 14.37 लाख रुपये के बीच है, जबकि डीजल वेरिएंट की प्राइस 14.56 लाख रुपये से शुरू होकर 15.96 लाख रुपये तक जाती है। क्रेटा एसयूवी के बाकी वेरिएंट की कीमत 11.11 लाख रुपये से 20.50 लाख रुपये के बीच है। हुंडई क्रेटा का मुकाबला फोक्सवैगन टाइगन और होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से है।
सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।














