• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ऑरा की बुकिंग हुई शुरू, वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने

    यदि आप हुंडई की इस अपकमिंग सेडान को घर लाने की चाह रखते हैं तो ₹ 10,000 के टोकन अमाउंट पर इसे बुक करवा सकते हैं। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 21, 2020 13:58 ist
    info icon
    published onJan 03, 2020 17:12 IST
    last updated onJan 21, 2020 13:58 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    • ऑरा की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफ इन दोनों माध्यमों पर शुरू हो चुकी है। 

    • यह 6 कलर ऑप्शन में आएगी। 

    • इसके वेरिएंट लाइन-अप में ई, एस, एसएक्स, एसएक्स+ और एसएक्स (ओ) शामिल हैं। 

    • इसमें तीन इंजन विकल्प: 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.2-लीटर डीजल यूनिट शामिल हैं। 

    • ऑरा के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलेगा। 

    • संभावना है कि इसकी कीमत 6-9 लाख रुपये की रेंज में रखी जाएगी। 

    हुंडई इंडिया ने अपनी अपकमिंग सेडान "ऑरा" की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 10,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर हुंडई डीलरशिप या ऑफिशियल वेबसाइट से इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। कार की डिलीवरी 21 जनवरी को इसकी लॉन्च के बाद से शुरू होगी। 

    हुंडई ऑरा में बीएस6 नॉर्म्स वाले कुल तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इनमे दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल हैं। पेट्रोल यूनिट के तौर पर इस सेडान कार में ग्रैंड आई10 निओस वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और हुंडई वेन्यू वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (10 पीएस/172एनएम) मिलेगा। हालांकि, इस टर्बोचार्ज्ड इंजन को वेन्यू की तुलना में कम पावर आउटपुट ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसके 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा, डीजल यूनिट के रूप में भी इसमें निओस वाला 1.2-लीटर इंजन मिलेंगा। तीनो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं, दोनों 1.2-लीटर इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जाएगा।

    Confirmed: Hyundai Aura To Be Launched On January 21

     हुंडई ऑरा पांच वेरिएंट्स: ई, एस, एसएक्स, एसएक्स+ और एसएक्स (ऑप्शनल) में उपलब्ध होगी। जो ग्राहक इसे खरीदने के विचार में हैं वे इन निम्न कलर ऑप्शन में से अपने पसंदीदा रंग का चुनाव कर सकते हैं:- 

    • फिएरी रेड 

    • पोलर व्हाइट

    • टाइफून सिल्वर

    • टाइटन ग्रे

    • अल्फा ब्लू

    • विंटेज ब्राउन

    गौरतलब है कि हुंडई ऑरा के ई वेरिएंट के साथ केवल पोलर व्हाइट और टाइटन ग्रे कलर का ही ऑप्शन मिलेगा व सीएनजी पॉवरट्रेन वाले के एस वेरिएंट के साथ ऊपर बताए गए कलर्स में से अल्फा ब्लू और फिएरी रेड कलर को छोड़कर अन्य सभी कलर ऑप्शन मिलेंगे।

    Hyundai Aura Exterior Detailed

    बात की जाए फीचर्स की तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, प्रोजेक्टर फॉग लैंप, बूमरैंग शेप के ड्यूल एलईडी डीआरएल, 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    अनुमान है कि इस सब-कॉम्पैक्ट सेडान की प्राइस 6 लाख से 9 लाख रुपये के बीच रहेगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति डिजायरहोंडा अमेजटाटा टिगॉरफोर्ड एस्पायर और फोक्सवैगन एमियो से होगा।

    यदि आप ऑरा लेना चाहते हैं तो जरूर पढें: हुंडई ऑरा Vs हुंडई एक्सेंट: जानिए एक-दूसरे से कितनी अलग हैं ये कारें

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है