• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस का नया स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 7.16 लाख रुपये से शुरू

    ग्रैंड आई10 निओस के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने के बाद अब हुंडई ने इसके वेरिएंट लाइनअप में एक बदलाव किया है। कंपनी ने 'स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव' नाम से इसका एक नया मिड वेरिएंट लॉन्च किया है जिसे मैग्ना और स्पोर्टज वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 09, 2023 20:56 ist
    info icon
    published onMar 09, 2023 20:54 IST
    last updated onMar 09, 2023 20:56 IST
    942 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Grand i10 Nios

    ग्रैंड आई10 निओस के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने के बाद अब हुंडई ने इसके वेरिएंट लाइनअप में एक बदलाव किया है। कंपनी ने 'स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव' नाम से इसका एक नया मिड वेरिएंट लॉन्च किया है जिसे मैग्ना और स्पोर्टज वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है।

    कीमत

    Hyundai Grand i10 Nios Side

    वेरिएंट

    स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव

    स्पोर्ट्ज 

    कीमत में अंतर

    मैनुअल 

    7.16 लाख रुपये

    7.20 लाख रुपये

    - 3,500 रुपये

    एएमटी

    7.70 लाख रुपये

    7.74 लाख रुपये

    - 3,500 रुपये

    स्पोर्टज मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स के मुकाबले नया स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव वेरिएंट 3500 रुपये सस्ता है। इसमें सीएनजी और ड्युअल टोन के ऑप्शंस नहीं दिए गए हैं जो स्पोर्ट्ज वेरिएंट में दिए गए हैं।

    फीचर्स में अंतर

    Hyundai Grand i10 Nios Automatic Climate Control

    नए स्पोर्टज एग्जीक्यूटिव वेरिएंट में केवल ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर नहीं दिया गया है, क्योंकि इसमें मैनुअल एसी दिया गया है। बाकी इसमें सभी फीचर्स मौजूद हैं जिनमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट, क्रूज़ कंट्रोल, चार एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) शामिल है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई अल्कजार 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स लॉन्च, कीमत 16.75 लाख रुपये से शुरू

    इंजन

    Hyundai Grand i10 Nios

    ग्रैंड आई10 निओस में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83पीएस की पावर और 114एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स में भी यही इंजन लगा है लेकिन सीएनजी मोड में इसका पावर आउटपुट 69पीएस/95.2एनएम है। इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसके नए स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव वेरिएंट में सीएनजी का ऑप्शन नहीं दिया गया है।

    कंपेरिजन

    Hyundai Grand i10 Nios Rear

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 5.69 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति स्विफ्ट और रेनो ट्राइबर से है।

    यह भी पढ़ें: सेकंड जनरेशन हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 490 किलोमीटर तक की देगी रेंज, जानिए क्या कुछ मिलेगा इसमें ख़ास

    यह भी देखेंः हुंडई ग्रैंड आई10 निओस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है