• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: जगुआर टाइप 01 इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च होगी, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    यह किसी पारंपरिक सुपरकार जैसी नहीं दिखती है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 08, 2026 13:50 ist
    info icon
    published onOct 08, 2026 13:50 IST
    last updated onOct 08, 2026 13:50 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar Type 01 Breaks Cover

    जगुआर अपनी सबसे चर्चित कार को भारत ला रही है। कंपनी ने अगले साल नई टाइप 01 इलेक्ट्रिक जीटी की कुछ यूनिट आने की पुष्टि की है। इसका कॉन्सेप्ट 2024 में दिखाया गया था और तब से दुनियाभर में इसके डिजाइन को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है।

    भारत आने वाली जगुआर टाइप 01 इलेक्ट्रिक कार के बारे में आपको जो कुछ जानना है, वो सब जानकारी यहां दी गई है:

    जगुआर टाइप 01 डिजाइन

    जगुआर टाइप 01 के डिजाइन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

    यह टाइप 00 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे 2024 में दिखाया गया था और इस पर तुरंत लोगों की राय बंट गई थी। जगुआर ने प्रोडक्शन कार को कॉन्सेप्ट के काफी करीब रखा है।

    Jaguar Type 01 Front Quarter

    इसमें लंबा बोनट, एक नीची रूफलाइन, अपराइट फ्रंट, पीछे बड़ा हंच और बड़े पहिये दिए गए हैं। पारंपरिक जगुआर ग्रिल इसमें नहीं है, इसकी जगह एक नई स्ट्राइकथ्रू डिजाइन एलिमेंट ने ले ली है। अगर आप जगुआर कार के फैन हैं तो आपने यह भी देख लिया होगा कि पारंपरिक जगुआर लोगो की जगह आगे और पीछे जगुआर नाम की ब्रांडिंग दी गई है।

    Jaguar Type 01 Front Bonnet

    जगुआर टाइप 01 की लंबाई 5235 मिलीमीटर, व्हीलबेस 3200 मिलीमीटर और ऊंचाई 1400 मिलीमीटर है। वहीं, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास की लंबाई 5294 मिलीमीटर है, जिससे टाइप 01 महज 59 मिलीमीटर छोटी है, जबकि इसका स्टांस नीचा और स्पोर्टी है।

    Jagura Type 01 Rear Quarter

    इसमें एक चीज ऐजी है जिसने शायद इस जगुआर कार के बारे में किसी दूसरी चीज से ज्यादा सवाल खड़े किए हैं।

    इसमें पीछे विंडस्क्रीन नहीं है!

    जगुआर टाइप 01 में पारंपरिक रियर विंडस्क्रीन नहीं है। इसके बजाय, जगुआर ने एक रियर-फेसिंग कैमरा का इस्तेमाल किया है जिसकी फीड ड्राइवर को एक डिजिटल डिस्प्ले पर मिलती है।

    Jagura Type 01 Rear

    ऐसा कार के रेडिकल डिजाइन की वजह से किया गया है। टाइप 01 में काफी नीची रूफलाइन और लंबी व पीछे का हिस्सा काफी स्लोपी है, जिससे पारंपरिक रियर विंडस्क्रीन कम उपयोगी हो जाती है। इसलिए, जगुआर ने इसे हटा दिया है, जिससे डिजाइन को साफ रखने में मदद मिली है, जो टाइप 00 कॉन्सेप्ट के खास एलिमेंट्स में से एक था।

    Jagura Type 01 Side

    पीछे का व्यू देखने के लिए डिजिटल आईआरवीएम है! हालांकि, डिजिटल आईआरवीएम कोई बिलकुल नया आइडिया नहीं है। हम कुछ रेंज रोवर मॉडल में ऐसा फीचर पहले देख चुके हैं, और यह कॉन्सेप्ट अब हैरियर ईवी और सफारी ईवी जैसी नई टाटा कार में भी आ गया है। इन गाड़ियों में भी एक डिजिटल रियर-व्यू सिस्टम है।

    तो भले ही जगुआर टाइप 01 पीछे से अलग दिखे, जगुआर यहां कुछ नया नहीं कर रही है, बल्कि एक जानी-पहचानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है और इसका उपयोग इस सबसे ज्यादा चर्चा वाले डिजाइन को और खास बनाने के लिए किया जा रहा है।

    केबिन भी उतना ही शानदार

    टाइप 01 का केबिन इसके एक्सटीरियर की तरह अलग है। जाने-पहचाने लग्जरी सेडान लेआउट के बजाय, जगुआर ने इसमें 4 सीट वाला केबिन दिया है, जिसमें आगे और पीछे की सीटों के बीच में एक बड़ा सेंट्रल टनल है, जिससे हर बैठने वाले को ज्यादा लाउंज जैसा फील मिलता है।

    Jagura Type 01 Interior

    डैशबोर्ड पर एक बड़ी 24-इंच ओएलईडी डिस्प्ले है, जबकि अतिरिक्त कंट्रोल्स के लिए नीचे की तरफ एक अलग 7-इंच टचस्क्रीन है। केबिन में एक पैनोरमिक रूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 5जी कनेक्टिविटी और मेरिडियन ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है।

    Jagura Type 01 Center Screen

    यह सुविधा और लग्जरी में भी पीछे नहीं है। सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन दिया गया है। जगुआर ने अलग-अलग केबिन एम्बिएंस सेटिंग भी दी है, जो लाइटिंग, रूफ ब्लाइंड और केबिन के अन्य एलिमेंट्स को बदल सकती है।

    टाइप 01 के केबिन में जानने के लिए सबसे दिलचस्प चीज ये है कि इसका केबिन पारंपरिक लग्जरी कार से कितना अलग है। इसमें बटन, स्विच और पारंपरिक वुड और लेदर टच पर कम ध्यान दिया गया है, और अंदर सिंपल, टेक्नोलॉजी और फ्यूचरिस्टिक अहसास देने पर जोर दिया गया है।

    Jagura Type 01 Storage Option

    हालांकि, इस शानदार डिजाइन में कुछ समझौते भी हैं। नीची छत और पीछे का ग्लास छोटा होने का मतलब है कि पीछे की सीट पर जाने और हेडरूम के लिए उतनी जगह नहीं मिलेगी जितनी आम लग्जरी सेडान में मिलती है। टाइप 01 को 4 सीटर ग्रैंड टूरर के तौर पर डिजाइन किया गया है, न कि ड्राइवर के साथ सफर करने वाली लिमोजिन के तौर पर।

    जगुआर टाइप 01ः फीचर और सेफ्टी

    जगुआर टाइप 01 में इंफोटेनमेंट और ड्राइवर इंफोर्मेशन के लिए 24-इंच ओएलईडी डिस्प्ले, एसी के लिए 7-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, हीटेड, वेंटिलेटेड और मसाजिंग सीटें, मेरिडियन साउंड सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 5जी कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Jagura Type 01 Panoramic Glass Roof

    सुरक्षा के लिए इसमें 3डी 360 डिग्री कैमरा, एडीएएस के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें ऑल-व्हील स्टीयरिंग भी दिया गया है, जिससे इस लंबी जगुआर कार को तंग जगह में चलाना आसान हो जाएगा।

    जगुआर टाइप 01ः बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    जगुआर टाइप 01 में तीन मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है, जिसमें आगे एक मोटर और पीछे दो मोटर लगी हैं। इसका पावर आउटपुट 1030 पीएस और 1365 एनएम है, और ये जगुआर इलेक्ट्रिक कार महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

    मोटर की संख्या

    3

    पावर

    1030 पीएस

    टॉर्क

    1365 एनएम

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटे

    3.2 सेकंड

    बैटरी

    120 केडब्ल्यूएच (118केडब्ल्यूएच यूजेबल)

    आर्किटेक्चर

    850 V

    डीसी फास्ट चार्जिंग

    350 किलोवॉट तक

    10-80% चार्जिंग

    ~22 मिनट

    रेंज एडेड

    13 मिनट में 321 किलोमीटर

    रेंज (डब्ल्यूएलटीपी)

    720 किलोमीटर तक

    इसमें 120 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और इसकी टेक्नोलॉजी रेंज रोवर इलेक्ट्रिक और रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक वाली है। यह 850 V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर और 350 किलोवॉट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। जगुआर का दावा है कि ये करीब 22 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है और महज 13 मिनट के चार्ज में 321 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 720 किलोमीटर तक बताई गई है।

    जगुआर टाइप 01 भारत में कब आएगी? संभावित कीमत और मुकाबला?

    जगुआर टाइप 01 को भारत में मार्च 2027 के आसपास पेश किया जा सकता है और इसकी डिलीवरी उसी साल के आखिर में शुरू हो सकती है। जगुआर ने पुष्टि की है कि इसकी कुछ यूनिट भारत आएंगी, हालांकि सटीक संख्या अभी तक सामने नहीं आई है।

    Jagura Type 01 Rear

    यूके में टाइप 01 की कीमत 1,30,000 पाउंड से शुरू होती है। यूके-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) की वजह से पात्र ब्रिटिश निर्मित कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम हो सकती है। भारत में इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।

    भारत में जगुआर टाइप 01 का मुकाबला पोर्श टायकन से रहेगा, इसके अलावा इसकी टक्कर मासेराती ग्रांटूरिस्मो फोल्गोर से भी रहेगी। हालांकि फोल्गर को भारत में अभी तक पेश नहीं किया गया है, लेकिन मासेराती ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसका मुकाबला मर्सिडीज-एएमजी जीटी 4-डोर इलेक्ट्रिक कूपे से भी रहेगा, जो अंतराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है