• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट प्राइस एनालिसिस: क्या मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन से सस्ती होगी ये कार? जानिए यहां

    होंडा एलिवेट एसयूवी के वेरिएंट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारियां सामने आ चुकी है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 29, 2023 11:38 ist
    info icon
    published onAug 29, 2023 11:38 IST
    last updated onAug 29, 2023 11:38 IST
    876 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate Expected Prices

    होंडा एलिवेट कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में जल्द एंट्री करने वाली है। कंपनी इस गाड़ी की पावरट्रेन, माइलेज और फीचर्स से जुड़ी काफी कुछ जानकारियां साझा कर चुकी है। भारत में इस कार को 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। सामने आई जानकारियों के आधार पर हमनें होंडा एलिवेट एसयूवी की वेरिएंट वाइज़ कीमतों का अनुमान लगाया है जिसके बारे में जानेंगे आगे:

    सबसे पहले नज़र डालते हैं इसकी पावरट्रेन व फीचर पर:

    स्पेसिफिकेशन 

    होंडा एलिवेट 

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    पावर 

    121 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/ सीवीटी 

    माइलेज 

    15.31 किलोमीटर प्रति लीटर / 16.92 किलोमीटर प्रति लीटर 

    एलिवेट एसयूवी में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी ने इसमें डीजल इंजन और पेट्रोल-हाइब्रिड ऑप्शन नहीं दिया है। 

    इस अपकमिंग कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और लेन वॉच कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: होंडा एलिवेट के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर, जानिए यहां

    यहां देखें होंडा एलिवेट कार की वेरिएंट वाइज़ संभावित कीमतें:

    एलिवेट 

    एमटी 

    सीवीटी 

    एसवी 

    10.99 लाख रुपये 

    -.

    वी

    11.90 लाख रुपये 

    13.15 लाख रुपये 

    वीएक्स 

    13 लाख रुपये 

    14.25 लाख रुपये 

    जेडएक्स 

    14.25 लाख रुपये 

    15.50 लाख रुपये 

    एलिवेट कार की कीमत मुकाबले में मौजूद कारों की तरह ही 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। इसके सीवीटी वेरिएंट्स मैनुअल वेरिएंट से 1.25 लाख रुपये के आसपास महंगे हो सकते हैं। इसके सभी वेरिएंट के बीच प्राइस में अंतर 1 लाख रुपये से ज्यादा का रहेगा।

    MG Astor vs Hyundai Creta vs Skoda Kushaq: Space And Practicality Compared

    यहां देखें एलिवेट एसयूवी और इसके कंपेरिजन में मौजूद कारों की कीमत में अंतर:

    होंडा एलिवेट (संभावित) 

    मारुति ग्रैंड विटारा

    टोयोटा हाइराइडर

    हुंडई क्रेटा

    किया सेल्टोस

    स्कोडा कुशाक

    फोक्सवैगन टाइगन

    एमजी एस्टर

    11 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये 

    10.70 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये

    10.86 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये

    10.87 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये

    10.90 लाख रुपये से 20 लाख रुपये

    11.59 लाख रुपये से 19.69 लाख रुपये

    11.62 लाख रुपये से 19.46 लाख रुपये

    10.82 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

    अनुमान है कि होंडा एलिवेट के टॉप वेरिएंट्स की कीमत मुकाबले में मौजूद कारों के टॉप वेरिएंट की तुलना में कम रखी जा सकती है। एलिवेट कार में सिंगल पेट्रोल पावरट्रेन दी जाएगी, जबकि इसकी प्रतिद्वंदी कारों में दो पावरट्रेन ऑप्शंस मिलते हैं। मारुति-टोयोटा कारों में हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी रखा गया है।

    Honda Elevate 10.25-inch touchscreen

    एलिवेट कार में प्रतिद्वंदियों की तुलना में कई प्रीमियम फीचर्स का अभाव है जिनमें वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल हैं।

    होंडा एलिवेट कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह एसयूवी कार डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है