• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टॉप-3 हैचबैक कारें, जो अगले तीन महीनों में होंगी लॉन्च

    त्यौहारी सीज़न तो करीब है ही इसके अलावा साल के गुज़रने में भी तीन महीने का वक्त ही बाकी है। ऐसे में ऑटो कंपनियां मौके की नजाकत को भुनाने में पीछे नहीं रहना चाहती हैं।

    अलशार
    अलशार
    modified on सितंबर 23, 2016 18:21 ist
    info icon
    published onSep 23, 2016 18:13 IST
    last updated onSep 23, 2016 18:21 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    तो यहां हम लाए हैं उन टॉप-3 कारों से जुड़ी जानकारी जो इस साल के आखिरी तीन महीनों में लॉन्च होंगी… कौन सी हैं ये कारें जानने के लिए बढ़ते हैं आगे…

    1. मारूति इग्निस

    विटारा ब्रेज़ा और बलेनो को मिली सफलता के बाद अब मारूति सुज़ुकी नई कार इग्निस को उतारने वाली है। संभावना है कि इसे दिवाली के आसपास लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत मारूति स्विफ्ट और बलेनो की कीमत के बीच रहेगी। इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिये बेचा जाएगा। बात करें इग्निस की तो इसे एसयूवी जैसा डिजायन दिया गया है। आगे से लेकर साइड के सी पिलर तक यह काफी बॉक्सी नजर आती है। पीछे का डिजायन साधारण और साफ-सुथरा है। संभावना है कि इसका केबिन प्रीमियम होगा। इसमें हारमन कारडन का प्रीमियम इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है। कार का डैशबोर्ड भी नए डिजायन का होगा। यहां कैप्सूल की डिजायन वाले एयरकंडीशनर कंट्रोल्स मिलेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मारूति बलेनो वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा। संभावना है कि इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिल सकता है।

    2. मारूति सुज़ुकी बलेनो आरएस

    यह मारूति सुज़ुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो का ही पावरफुल अवतार है। मौजूदा बलेनो में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 84 पीएस की पावर देता है। जबकि बलेनो आरएस में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। अच्छी ब्रेकिंग के लिए चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स मिलेंगे। स्टैंडर्ड बलेनो से अलग दिखाने के लिए इसमें स्पोर्टी बॉडी किट मिलेगी, जिसमें आगे और पीछे दोनों ओर के लिए निचले स्पॉइलर, बूट स्पॉइलर और साइड स्कर्टिंग मिलेगी। आगे की तरफ हैक्सागोनल ग्रिल मिलेगी, जिस पर सुज़ुकी का लोगो लगा होगा। इसके अलॉय व्हील भी पहले की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक होंगे। केबिन में सुज़ुकी का टचस्क्रीन  स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और मिररलिंक सपोर्ट करेगा। इसका मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई और अबार्थ पुंटो से होगा। इसकी संभावित कीमत 9 लाख रूपए के आसपास रहने की चर्चाएं हैं।

    3. फिएट अवेंच्यूरा अर्बन क्रॉस

    यह फिएट अवेंच्यूरा पर बनी क्रॉसओवर है। यह देखने में टफ ऑफ-रोडर लगती है। कंपनी ने इसे फरवरी में आयोजित दिल्ली ऑटो एक्सपो-2016 में भी पेश किया था। इसमें अबार्थ द्वारा ट्यून किया गया 1.4 लीटर का टी-जेट इंजन मिलेगा। जो 142 पीएस की पावर और 210 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। फिएट अवेंच्यूरा अर्बन क्रॉस के केबिन में 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा जो नेविगेशन के साथ होगा। इसमें अवेंच्यूरा और पुंटो ईवो वाले कई फीचर मिलेंगे।

    इन तीनों हैचबैक के अलावा होंडा की नई ब्रियो को भी त्यौहारी सीज़न पर लॉन्च किया जाना है। इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे। डिजायन के मामले में यह नई अमेज़ जैसी होगी। इसका अगला बंपर काफी दमदार और आकर्षक होगा। इसके अलावा इसमें नया डैशबोर्ड और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है