• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं नवंबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी कारें

    यहां हमने नवंबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी कारों की लिस्ट जारी की है जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार हैः-

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 10, 2021 10:43 ist
    info icon
    published onDec 10, 2021 10:43 IST
    last updated onDec 10, 2021 10:43 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति विटारा ब्रेजा लिस्ट में टॉप पर रही, इसके बाद हुंडई, टाटा, किया और महिंद्रा की कारें भी शामिल हुई।

    भारत में एसयूवी कारों के प्रति लोगों का रूझान काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि 2021 में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा कारें लॉन्च हुई और 2022 में भी इस सेगमेंट में कई नई गाड़ियों की एंट्री होने की योजनाएं हैं। पिछले कुछ महीनों में यहां फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, टाटा पंच और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी कारों को उतारा गया है।

    मॉडल

    नवंबर 2021

    नवंबर 2020

    अक्टूबर 2021

    मारुति विटारा ब्रेजा

    10,760

    7,838

    8,032

    हुंडई क्रेटा

    10,300

    12,017

    6,455

    टाटा नेक्सन

    9,831

    6,021

    10,096

    किया सेल्टोस

    8,859

    9,205

    10,488

    हुंडई वेन्यू

    7,932

    9,265

    10,554

    टाटा पंच

    6,110

    -

    8,453

    किया सोनेट

    4,719

    11,417

    5,443

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    4,005

    4,458

    4,203

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    3,370

    3,725

    3,304

    महिंद्रा एक्सयूवी700

    3,207

    -

    3,407

    • विटारा ब्रेजा इस लिस्ट में 10760 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
    • क्रेटा ने लिस्ट में दूसरा नंबर हासिल किया। पिछले महीने इसकी ब्रेजा से 460 यूनिट्स कम बिकी। इसकी मासिक सेल्स में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
    • टाटा नेक्सन इस लिस्ट में तीसरे नंबर की पॉपुलर एसयूवी कार रही, हालांकि इसकी मासिक ग्रोथ में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सालाना ग्रोथ करीब 60 प्रतिशत बढ़ी है।

    Kia Introduces Updated Seltos With New Logo, Features And Transmission Option

    • किया सेल्टोस 8859 यूनिट्स के साथ नवंबर में चौथे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही। अक्टूबर 2021 की तुलना में नवंबर में इसकी सेल्स में गिरावट आई है।
    • हुंडई वेन्यू की मासिक सेल्स में भी सेल्टोस की तरह गिरावट आई है। नवंबर में यह करीब 8000 यूनिट्स सेल्स के साथ पांचवे नंबर पर रहीं।
    • टाटा पंच इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट और सबसे छोटी एसयूवी कार है। लिस्ट में यह छठवें नंबर पर है। अक्टूबर 2021 में इसकी 8453 यूनिट्स बिकी थी जो नवंबर में घटकर 6110 यूनिट हो गई।

    Tata Punch

    • किया सोनेट की सालाना सेल्स करीब 240 प्रतिशत घट गई है। नवंबर 2020 में इसकी 11417 यूनिट्स बिकी थी जो नवंबर 2021 में घटकर 4719 यूनिट पर पहुंच गई। लिस्ट में यह सातवें नंबर पर रही।
    • नवंबर में महिंद्रा एक्सयूवी300 की 4005 यूनिट्स बिकी और लिस्ट में यह आठवें नंबर पर रहीं। 
    • स्कॉर्पियो गाड़ी इस लिस्ट में नौवें नंबर पर रही। नवंबर में इसकी 3370 यूनिट बिकी।
    • महिंद्रा एक्सयूवी700 इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर रही। नवंबर में इसकी 3207 यूनिट बिकी।
    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है