• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सफारी 2024 के फ्रंट प्रोफाइल और नए अलॉय व्हील की तस्वीरें आई सामने

    टाटा सफारी के मौजूदा मॉडल की कीमत 15.65 लाख रुपये से लेकर 25.02 लाख रुपये के बीच है और इसके फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 19, 2023 15:31 ist
    info icon
    published onMay 19, 2023 15:31 IST
    last updated onMay 19, 2023 15:31 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Safari 2024

    • वर्टिकल शेप के एलईडी हेडलैंप्स और कनेक्टेड एलईडी स्ट्रिप के साथ सफारी के फ्रंट को दिया गया है नया लुक 
    • नए अलॉय व्हील्स को छोड़कर बाकी और कोई बदलाव नहीं किया गया है इसके साइड प्रोफाइल में 
    • अभी की तरह इसके नए मॉडल में भी मिलेगा 2 लीटर डीजल इंजन और साथ में ही दिया जा सकता है 170 पीएस की पावर वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन
    • 2024 में हो सकती है लॉन्च, 16 लाख रुपये से शुरू हो सकती है कीमत 

    टाटा सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस एसयूवी के फ्रैश फ्रंट प्रोफाइल को देखा गया है जबकि इसके अन्य हिस्सों को कवर किया गया था। इसका फ्रंट ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस हुए हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड लग रहा है। 

    Tata Safari 2024

    सफारी कार के इस अपडेटेड मॉडल में वर्टिकल शेप के एलईडी हेडलैंप्स नजर आए हैं जो मौजूदा मॉडल में दी गई यूनिट से काफी प्रीमियम दिखाई दे रहे हैं। इसकी बोनट लाइन भी काफी स्लिम होगी और इसकी पूरी चौड़ाई को एक कनेक्टेड एलईडी स्ट्रिप कवर करेगी। इसके अलावा इसमें नई ग्रिल और नए डिजाइन का बंपर भी नजर आएगा। 

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा इनोवा क्रिस्टा vs एमजी हेक्टर प्लस vs महिंद्रा एक्सयूवी700 vs टाटा सफारी vs हुंडई अल्कज़ार : प्राइस व फीचर कंपेरिजन

    इसका साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आ रहा है, मगर यहां अब हेक्सा से इंस्पायर्ड अलॉय व्हील्स नजर आएंगे। इसके रियर प्रोफाइल में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है, मगर इसके टेललैंप डिजाइन और बंपर के डिजाइन में बदलाव होने की उम्मीद की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस Vs टाटा सफारी: इन दोनों में से कौन रहेगी आपकी फैमिली के लिए ज्यादा परफैक्ट कार, जानिए यहां

    Tata Safari 2024

    इसके अलावा केबिन को भी अपडेट्स की उम्मीद की जा सकती है। वैसे तो इसे 2023 में ही अपडेट दिया जा चुका है जिसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और नए 7 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और ईएसपी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस कार में अब एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी दिया गया है। 

    सफारी फेसलिफ्ट में अभी की तरह 170 पीएस 2-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी जा रही है। टाटा इसमें 170 पीएस की पावर देने वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस भी दे सकती है, जिसे ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था। 

    Tata Safari 2024

    इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कजार और महिंद्रा एक्सयूवी700 से रहेगा। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा सफारी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है