• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक का फेसलिफ्ट मॉडल दे सकता है 350 किलोमीटर तक की रेंज, जल्द होगी लॉन्च

    नई टाटा टिगॉर ईवी की बिक्री भारत में 31 अगस्त से शुरू होगी। यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें ज़िप्ट्रोन टेक्नोलॉजी दी जाएगी। प्री-फेसलिफ्ट वर्जन के मुकाबले जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी इस नई सेडान की परफॉर्मेंस को बढ़ाएगी।   

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 23, 2021 15:19 ist
    info icon
    published onAug 23, 2021 15:19 IST
    last updated onAug 23, 2021 15:19 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    नई टाटा टिगॉर ईवी की बिक्री भारत में 31 अगस्त से शुरू होगी। यह कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें ज़िप्ट्रोन टेक्नोलॉजी दी जाएगी। प्री-फेसलिफ्ट वर्जन के मुकाबले जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी इस नई सेडान की परफॉर्मेंस को बढ़ाएगी।   

    टाटा ने टिगॉर ईवी के आंकड़ों के बारे में भी कन्फर्म कर दिया है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जो 75 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। इसमें 26 किलोवाट बैटरी पैक मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी रेंज का खुलासा नहीं किया है। 

    फेसलिफ्ट टिगॉर को डीलरशिप पर देखा जा चुका है जिसकी तस्वीरें भी जारी हुई थी। एक तस्वीर में इस ईवी को बैटरी चार्ज लेवल (59 परसेंट) और बाकी रेंज (204 किलोमीटर) के साथ देखा गया था। एक सिंपल मैथेमेटिकल इक्यूऐशन के अनुसार, इसकी अनुमानित रेंज 100 परसेंट पर 345 किलोमीटर होगी।  इस लिहाज से यह नेक्सन ईवी (312 किलोमीटर) से भी ज्यादा रेंज तय करेगी।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हमने यह कैलकुलेशन एक सिंपल मैथेमेटिकल इक्यूऐशन के जरिये की है। लेकिन, रियल लाइफ में टेम्प्रेचर और ड्राइविंग स्टाइल जैसे कई पहलू होते हैं जो इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज में अंतर पैदा कर सकते हैं। फिलहाल हम केवल मान सकते हैं कि टिगॉर ईवी 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तय करने सक्षम होगी। अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा बोलेरो नियो एन10 (ओ) की प्राइस लिस्ट हुई जारी

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टिगोर ईवी 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है