• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द आएगा हुंडई एलीट आई-20 का ऑटोमैटिक अवतार

    हुंडई अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक एलीट आई-20 का ऑटोमैटिक अवतार लाने की योजना पर काम रही है। माना जा रहा है कि ऑटोमैटिक एलीट आई-20 को त्यौहारी सीज़न के आसपास उतारा जाएगा।

    अरुण
    अरुण
    Published On जुलाई 22, 2016 13:41 ist
    info icon
    published onJul 22, 2016 13:41 IST
    last updated onJul 22, 2016 13:41 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    देश में इन दिनों ऑटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए

    अटकलें हैं कि एलीट आई-20 में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा, यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से जुड़ा होगा। इसकी पावर 83 पीएस होगी। यही इंजन और गियरबॉक्स ग्रैंड आई-10 में भी दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, यूरोपियन बाजार में इसका ऑटोमैटिक वर्जन 1.4 लीटर के इंजन के साथ मौजूद है। आई-20 एक्टिव में भी यह सुविधा मिलेगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

    सूत्रों से पता चला है कि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को दो वेरिएंट में उतारा जाएगा। इसमें एक तो मैग्ना वेरिएंट में मिलेगा। दूसरा स्पोर्ट्ज या एस्टा वेरिएंट में आ सकता है। ऑटोमैटिक के साथ कुछ और फीचर्स भी मिल सकते हैं। कार की कीमत 6.5 लाख रूपए से शुरू होने की संभावना है। इसका मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो, मारूति सुज़ुकी बलेनो और होंडा जैज़ से होगा।

    यह भी पढ़ें : दुनियाभर में बिकीं 10 लाख से ज्यादा हुंडई आई-20

    was this article helpful ?

    अरुण
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है