फोक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया के बीच ये 7 बातें हैं कॉमन
स्कोडा और फोक्सवैगन ने जब अपने इंडिया 2.0 प्लान की घोषणा की तो तय कर लिया था कि वो एसयूवी और सेडान सेगमेंट में अपनी अपनी ओर से नई कारें लॉन्च करेंगी। दोनों कंपनियों के 4 में से तीन प्रोडक्ट्स तो सामने आ चुके हैं जिनमें कुशाक, टाइगन और स्लाविया शामिल है और जल्द ही फोक्सवैगन अपनी वर्टस सेडान को भी यहां लॉन्च करेगी। जिस तरह स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन में काफी चीजें कॉमन है, ठीक उसी तरह स्लाविया और वर्टस के बीच भी कुछ चीजें कॉमन है जो इस प्रकार से है:
- Write a कमेंट

स्कोडा और फोक्सवैगन ने जब अपने इंडिया 2.0 प्लान की घोषणा की तो तय कर लिया था कि वो एसयूवी और सेडान सेगमेंट में अपनी अपनी ओर से नई कारें लॉन्च करेंगी। दोनों कंपनियों के 4 में से तीन प्रोडक्ट्स तो सामने आ चुके हैं जिनमें कुशाक, टाइगन और स्लाविया शामिल है और जल्द ही फोक्सवैगन अपनी वर्टस सेडान को भी यहां लॉन्च करेगी। जिस तरह स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन में काफी चीजें कॉमन है, ठीक उसी तरह स्लाविया और वर्टस के बीच भी कुछ चीजें कॉमन है जो इस प्रकार से है:
प्लेटफॉर्म और साइज
फोक्सवैगन और स्कोडा की कारों को एमक्यूबीएओ आईएन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

फोक्सवैगन की अपकमिंग सेडान स्कोडा स्लाविया के कंपेरिजन में साइज में छोटी होगी, मगर ये नया मॉडल होंडा सिटी को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगा।
बाहर से फोक्सवैगन की डिजाइन लेंग्वेज आती है नजर


स्लाविया की शोकेसिंग के समय जिस चीज ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा वो इसके लुक्स थे जो फाबिया के ग्लोबल मॉडल से काफी मिलती जुलती नजर आ रही थी। ये काफी हद तक स्कोडा ऑक्टाविया के चौथे जनरेशन मॉडल जैसी भी लगती है। ऐसे में उम्मीद है कि वर्टस सेडान में भी काफी डिजाइन एलिमेंट्स टाइगन एसयूवी से लिए जाएंगे।
अंदर से काफी प्रीमियम

फोक्सवैगन की दूसरी कारों की तरह वर्टस भी अंदर से काफी ज्यादा प्रीमियम होगी। इसमें इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध पोलो के छठे जनरेशन मॉडल से कुछ डिजाइन इंस्पिरेशन ली जा सकती है। स्लाविया की बात करें तो उसमें दिया गया डैशबोर्ड और एसी वेंट्स के लुक्स फाबिया हैचबैक से काफी मिलते जुलते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वेंटो को रिप्लेस करने जा रही इस सेडान में टाइगन वाले फीचर्स नजर आ सकते हैं।
एक से बढ़कर एक फीचर्स

स्लाविया से पर्दा उठने के बाद इतना तो आइडिया लग ही गया है कि अपकमिंग वर्टस सेडान में क्या कुछ फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। इस अपकमिंग कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रेन सेंसिंग वायपर्स और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। दोनों सेडान कारों की फीचर लिस्ट तो समान होगी मगर इन दोनों में कुछ बातें अलग भी होंगी जो दोनों कंपनियों की एसयूवी कारों में हमें नजर आती है।
सेफ्टी के लिए स्लाविया में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक रिवर्सिंग कैमरा दिया गया है। ये सभी फीचर्स फोक्सवैगन वर्टस में भी किए जा सकते हैं।
इंजन और गियरबॉक्स

मैकेनिकल पार्ट पर दोनों कारों में काफी समानताएं मिलेंगी। इनमें एक जैसे इंजन गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए जाएंगे। इनमें 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाला 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही इन दोनों कारों में एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी का फीचर भी दिया गया है जिनमें दो इंजन को डीएक्टिवेट किया जा सकेगा और गाड़ी अच्छा माइलेज देगी। दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड जबकि 1 लीटर इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक तो 1.5 लीटर इंजन के साथ 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।
वेरिएंट लाइनअप
स्कोडा ने स्लाविया में कुशाक एसयूवी की तर्ज पर तीन वेरिएंट्स एक्टिव, एंबिशन और स्टाइल के ऑप्शन रखे हैं। ऐसे में फोक्सवैगन भी टाइगन एसयूवी की तरह वर्टस सेडान को डायनैमिक लाइन और जीटी लाइन में उतार सकती है। वहीं स्लाविया की तरह फोक्सवैगन अपनी इस अपकमिंग कार के केवल टॉप वेरिएंट्स में पावरफुल इंजन की चॉइस देगी।
संभावित कीमत

स्कोडा स्लाविया की प्राइस 10 से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है। ऐसे में फोक्सवैगन भी अपनी नई कार को इसी प्राइस पॉइन्ट पर लॉन्च कर सकती है। दोनों कारों का मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज, हुंडई वरना और अपकमिंग टोयोटा बेल्टा से होगा। जहां स्लाविया सेडान को मार्च 2022 तक लॉन्च किया जाएगा तो वहीं वर्टस को इसके कुछ महीने बाद उतारा जा सकता है।














