• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई और पुरानी मारुति अर्टिगा के बीच हैं ये सात बड़े अंतर

    फेसलिफ्ट मारुति अर्टिगा भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसमें कई नए अपडेट दिए गए हैं जिसके चलते इस बेस्ट सेलिंग एमपीवी कार की प्राइस भी बढ़ गई है। यहां हमनें नई मारुति अर्टिगा का कम्पेरिज़न पुरानी अर्टिगा से किया है, तो चलिए जानते हैं इन दोनों के बीच क्या हैं सात बड़े अंतर  :-

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 20, 2022 11:34 ist
    info icon
    published onApr 20, 2022 11:34 IST
    last updated onApr 20, 2022 11:34 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    फेसलिफ्ट मारुति अर्टिगा भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसमें कई नए अपडेट दिए गए हैं जिसके चलते इस बेस्ट सेलिंग एमपीवी कार की प्राइस भी बढ़ गई है। यहां हमनें नई मारुति अर्टिगा का कम्पेरिज़न पुरानी अर्टिगा से किया है, तो चलिए जानते हैं इन दोनों के बीच क्या हैं सात बड़े अंतर:-

    अपडेटेड इंजन 

    2022 मारुति अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का लेटेस्ट वर्जन दिया गया है। यह इंजन ड्यूल जेट और ड्यूल वीवीटी के साथ आता है। इस कार में के15सी इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस पहले से कम 103 पीएस और 137 एनएम हो गई है। यह गाड़ी अब भी सीएनजी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

    New Maruti Ertiga Launched, Prices Start At Rs 8.35 Lakh

    नया ऑटोमेटिक ऑप्शन

    नई अर्टिगा में मारुति के 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की बजाए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें स्टीयरिंग व्हील के पीछे की तरफ पैडल शिफ्टर भी दिया गया है, यह फीचर मारुति की कार में पहली बार दिया गया है। इस अपडेटेड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के चलते यह गाड़ी किआ केरेंस को कड़ी टक्कर देती है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स अब भी स्टैंडर्ड ही मिलता है।

    हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव

    पहली ही झलक में नई अर्टिगा और प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के बीच अंतर इतना ज्यादा नज़र नहीं आता है। हालांकि, इन दोनों कारों में हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव जरूर किए हैं जो इन्हें एक दूसरे से अलग दिखाते हैं। प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले फेसलिफ्ट अर्टिगा में नई ग्रिल के साथ विंग्ड क्रोम डिटेल, नई अलॉय व्हील डिज़ाइन और रियर विंडस्क्रीन के नीचे की तरफ बोनट पर क्रोम स्ट्रिप दी गई है। इसका केबिन प्री-फेसलिफ्ट मॉडल जैसा ही लगता है। इसमें फर्क केवल इतना है कि पुराने फॉक्स वुड फिनिश और ड्यूल टोन सीट फैब्रिक की बजाए इसमें नई मेटेलिक टीक वुडन फिनिश दी गई है।

    New Maruti Ertiga Launched, Prices Start At Rs 8.35 Lakh

    ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस

    वर्तमान में मारुति अपनी लाइनअप की कारों में एयरबैग्स को बढ़ा रही है। नई मारुति अर्टिगा में भी अब चार एयरबैग्स (ड्यूल फ्रंट और साइड) का ऑप्शन दिया गया है। इस एमपीवी कार में हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर भी दिए गए हैं। इसकी स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर लिस्ट पुराने मॉडल वाली ही है जिसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, एबीएस और सेकंड रो की सीटों पर आइएसोफिक्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

    New Maruti Ertiga Launched, Prices Start At Rs 8.35 Lakh

    अतिरिक्त कम्फर्ट फीचर व नई टेक्नोलॉजी

    नई मारुति अर्टिगा कार में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, ड्राइवर साइड ऑटो-विंडो अप एंटी पिंच के साथ और की फॉब द्वारा कंट्रोल किए जाने वाले पावर्ड ओआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें हर रो पर पावर सॉकेट, रूफ माउंटेड एसी वेंट्स और रियर पैसेंजर के लिए स्पीड कंट्रोल जैसे कम्फर्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

    इस गाड़ी में अब भी 7-इंच की टचस्क्रीन सेंट्रल डिस्प्ले यूनिट मिलती है, लेकिन अब इसमें नया स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम सुजुकी कनेक्ट के साथ आता है जिससे अलग-अलग व्हीकल टेलीमेटिक्स और रिमोट एक्सेस फीचर्स जैसे हेडलैंप ऑफ, डोर लॉक और क्लाइमेट कंट्रोल को ऑपरेट (केवल ऑटोमेटिक वेरिएंट में) किया जा सके। 'हाई सुजुकी' फ्रेज़ का इस्तेमाल करके इस नए सिस्टम को वॉइस कमांड और प्रॉम्प्टेड अवेक के जरिये ऑपरेट किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : 2022 मारुति एक्सएल6 में मिलेंगे ये नए फीचर्स, 21 अप्रैल को होगी लॉन्च

    नए वेरिएंट

    मारुति की इस एमपीवी कार में दो नए वेरिएंट जेडएक्सआई प्लस (ऑटोमेटिक ऑप्शन) और जेडएक्सआई (सीएनजी ऑप्शन) दिए गए हैं। इससे पहले सीएनजी का ऑप्शन केवल वीएक्सआई वेरिएंट के साथ ही मिलता था, लेकिन अब यह ज्यादा अफोर्डेबल फ्यूल ऑप्शन इस एमपीवी कार के जेडएक्सआई वेरिएंट के साथ भी मिलता है। जेडएक्सआई प्लस एटी की प्राइस 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब है।

    ज्यादा प्राइस

    नई मारुति अर्टिगा के एंट्री लेवल वेरिएंट की प्राइस प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से 22,000 रुपये ज्यादा रखी गई है, जबकि इसके जेडएक्सआई एटी वेरिएंट की कीमत 1.23 लाख रुपये ज्यादा है। भारत में प्री-फेसलिफ्ट अर्टिगा की प्राइस 8.13 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये के बीच थी, वहीं फेसलिफ्ट अर्टिगा की कीमत 8.35 लाख रुपये से शुरू होकर 12.79 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    यह भी देखें: मारुति अर्टिगा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rishav gupta
    Apr 20, 2022, 6:16:09 PM

    My Dream car?, bt unfortunately I can't afford

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है