• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 मारुति एक्सएल6 में मिलेंगे ये नए फीचर्स, 21 अप्रैल को होगी लॉन्च

    मारुति अपनी अपडेटेड 2022 एक्सएल6 कार को भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इस गाड़ी की प्री-लॉन्च बुकिंग फ़िलहाल जारी है। सूत्रों से हमें इस गाड़ी में दिए जाने वाले हाइलाइट और नए फीचर्स की जानकारी मिली है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 19, 2022 19:46 ist
    info icon
    published onApr 19, 2022 19:46 IST
    last updated onApr 19, 2022 19:46 IST
    4.2K Views
    • Write a कमेंट

    maruti xl6

    • 2022 मारुति एक्सएल6 में नए 16-इंच के अलॉय व्हील्स और ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिल सकता है। 
    • इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, चार एयरबैग्स, अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
    • इस एमपीवी कार में अर्टिगा वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 पीएस) डुअलजेट टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगा। 
    • नई एक्सएल6 कार में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स (पैडल शिफ्टर के साथ) दिए जाएंगे।
    • इस गाड़ी की प्री-लॉन्च बुकिंग फिलहाल जारी है। भारत में इसे 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

    मारुति अपनी अपडेटेड 2022 एक्सएल6 कार को भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इस गाड़ी की प्री-लॉन्च बुकिंग फ़िलहाल जारी है। सूत्रों से हमें इस गाड़ी में दिए जाने वाले हाइलाइट और नए फीचर्स की जानकारी मिली है।

    maruti xl6 2022

    इसके एक्सटीरियर हाइलाइट्स में बड़े 16-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और टॉप वेरिएंट अल्फा में ड्यूल टोन कलर ऑप्शन शामिल होगा। एक्सएल6 के लेटेस्ट टीज़र में हमें इसकी फ्रंट प्रोफाइल की झलक भी देखने को मिली थी जिससे कन्फर्म हुआ है कि इसमें नई ग्रिल क्रोम एलिमेंट के साथ दी जाएगी, लेकिन इसमें हेडलाइट्स और फ्रंट बंपर की स्टाइल मौजूदा मॉडल जैसी ही मिलेगी।

    maruti xl6

    अनुमान है कि इसके इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। 2022 मारुति एक्सएल6 में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें (मारुति के लिए पहली), चार एयरबैग्स (स्टैंडर्ड दोनों वेरिएंट में), बलेनो वाला स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (एडवांस टेलीमेटिक्स) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे नए फीचर्स दिए जाएंगे। इससे पहले जारी हुए टीज़र से कन्फर्म हुआ है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा फीचर भी मिलेगा।

    2022 मारुति एक्सएल6 में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का लेटेस्ट वर्जन (ड्यूलजेट टेक्नोलॉजी के साथ) दिया जाएगा। यह इंजन 103 पीएस की पावर (पहले से 2 पीएस कम) और 137 एनएम (पहले से 1 एनएम कम) का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।  इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स (पैडल शिफ्टर के साथ) का ऑप्शन भी मिलेगा।

    भारत में फेसलिफ्ट एक्सएल6 की प्राइस रेगुलर मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में एक्सएल6 की कीमत 10.14  लाख से 12.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ केरेंस, महिंद्रा मराज़ो और फेसलिफ्ट मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki XL6 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है