• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 13.48 लाख रुपये से शुरू

    88 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से है लैस 9 इंच टचस्क्रीन,7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें  6 एयरबैग्स, रियर पार्किेग कैमरा,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और टोमैटिक डिमिंग आईआरवीएम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें  पैनोर​मिक सनरूफ,पावर्ड ​ड्राइवर सीट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स ​नहीं दिए गए है इसमें जो मिलते दूसरे इंजन ऑप्शंस के साथ  13.48 लाख रुपये से लेकर 15.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच रखी गई है इसकी कीमत 

    भानु
    भानु
    Published On जून 17, 2025 15:47 ist
    info icon
    published onJun 17, 2025 15:47 IST
    last updated onJun 17, 2025 15:47 IST
    182 Views
    • Write a कमेंट

    • 88 पीएस पावरफुल 1.5 लीटर इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से है लैस

    • 9 इंच टचस्क्रीन,7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 

    • 6 एयरबैग्स, रियर पार्किेग कैमरा,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और टोमैटिक डिमिंग आईआरवीएम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें 

    • पैनोर​मिक सनरूफ,पावर्ड ​ड्राइवर सीट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स ​नहीं दिए गए है इसमें जो मिलते दूसरे इंजन ऑप्शंस के साथ 

    • 13.48 लाख रुपये से लेकर 15.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच रखी गई है इसकी कीमत 

    मारुति ग्रैंड विटारा को अप्रैल 2025 में मॉर्डल ईयर अपडेट दिया गया था और तब इसमें सीएनजी का ऑप्शन नहीं रखा गया था जो उससे पहले उपलब्ध था। अब कंपनी ने ग्रैंड विटारा 2025 मॉडल का सीएनजी वर्जन को लॉन्च कर दिया है। ये वर्जन इसके मिड वेरिएंट डेल्टा और जेटा पर बेस्ड है जिसकी शुरूआती कीमत  13.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है। 2025 ग्रैंड विटारा सीएनजी की पूरी प्राइस लिस्ट इस प्रकार से है:

    कीमत

    Maruti Grand Vitara driving

    वेरिएंट 

    1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत

    1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और मैनुअल पेट्रोल के साथ सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत

    कीमत में अंतर

    डेल्टा 

    12.53 लाख रुपये

    13.48 लाख रुपये

    95,000 रुपये

    जेटा

    14.67 लाख रुपये

    15.62 लाख रुपये

    + 95,000 रुपये

    कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार

    जैसा कि टेबल में देखा जा सकता है नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स के मुकाबले ग्रैंड विटारा के सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत 95,000 रुपये ज्यादा है। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Maruti Grand Vitara engine

    जैसा कि पहले भी बताया गया है इस मारुति कार के सीएनजी वेरिएंट्स में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिय गया है जो कि कम पावरफुल है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    अंतर

    पावर 

    103 पीएस

    88 पीएस

    (- 15 पीएस)

    टॉर्क 

    137 एनएम

    121.5 एनएम

    (- 15.5 एनएम)

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी*

    5-स्पीड एमटी

    ड्राइवट्रेन^

    एफडब्ल्यूडी / एडब्ल्यूडी (AT only)

    एफडब्ल्यूडी 

    दावाकृत माइलेज

    21.11 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी) / 20.58 किलोमीटर प्रति लीटर (AT एफडब्ल्यूडी) / 19.20 किलोमीटर प्रति लीटर (AT एडब्ल्यूडी)

    26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    *एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक 

    ^एफडब्ल्यूडी=फ्रंट व्हील ड्राइव ;एडब्ल्यूडी = ऑल व्हील ड्राइव

    जैसा कि टेबल में बताया गया है कि नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले मॉडल के मुकाबले ग्रैंड विटारा सीएनजी 15 पीएस की कम पावर और 15.5 एनएम की कम टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन दिया गया है। 

    बता दें कि मारुति ग्रैंड विटारा 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध है जिसका कंबाइंड आउटपुट 116 पीएस और 141 एनएम है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा स्कॉर्पियो एन जेड4 ऑटोमैटिक फिर से लॉन्च, कीमत 17.39 लाख रुपये

    फीचर्स और सेफ्टी

    Maruti Grand Vitara dashboard

    ग्रैंड विटारा सीएनजी में वो सभी फीचर्स दिए गए हैं जो मिड वेरिएंट डेल्टा और जेटा में मिलते है। ऐसे में इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक फोल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं । 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) दिए गए हैं। हालांकि, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड ड्राइवर सीट और हेड्स अप डिस्प्ले (एचयूडी) जैसे फीचर्स मौजूद नहीं हैं, जो सभी टॉप वेरिएंट में मिलते है और उनमें सीएनजी का विकल्प भी नहीं दिया गया है। 

    कंपेरिजन

    Maruti Grand Vitara rear

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सीएनजी पावरट्रेन वाली ग्रैंड विटारा एकमात्र कार है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स का मुकाबला  हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है