• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस vs हुंडई अल्कजार: समान कीमत वाली एक प्रीमियम एमपीवी या फिर मिड साइज एसयूवी में से किेसे चुनें? जानिए यहां

    जहां क्लाविस एक एमपीवी कार है तो वहीं अल्कजार एक एसयूवी है जिनकी कीमत में केवल 24,0000 रुपये का अंतर है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 26, 2025 16:14 ist
    info icon
    published onMay 26, 2025 16:14 IST
    last updated onMay 26, 2025 16:14 IST
    160 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens Clavis vs Hyundai Alcazar specifications compared

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है जिसमें काफी सारे प्रीमियम फीचर्स और शार्प स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं जिससे ये अपने सेगमेंट में काफी अलग नजर आती है। सबसे खास बात ये है कि किआ कैरेंस क्लाविस का टॉप वेरिएंट इस सेगमेंट की एक और 3 रो वाली कार हुंडई अल्कजार जैसा है। 

    तो क्या आपको चुननी चाहिए किआ की एमपीवी या फिर हुंडई की मिड साइज एसयूवी,जानिए आगे:

    कीमत

    Kia Carens Clavis front

    मॉडल 

    कीमत

    किआ कैरेंस क्लाविस  (इंट्रोडक्ट्री)

    11.50 लाख रुपये से 21.50 लाख रुपये

    हुंडई अल्कजार

    14.99 लाख रुपये से 21.74 लाख रुपये

    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार

    किआ कैरेंस और हुंडई अल्कजार के बेस वेरिएंट्स की कीमत में 3.50 लाख रुपये का अंतर है जबकि दोनों कारों के टॉप वेरिएंट की कीमत में मात्र 24,000 रुपये का अंतर है। बता दें कि कैरेंस काल्विस का टॉप वेरिएंट केवल टर्बो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है जबकि अल्कजार में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों के ऑप्शन दिए गए हैं। 

    साइज

    Hyundai Alcazar front

    साइज

    किआ कैरेंस क्लाविस 

    हुंडई अल्कजार

    अंतर

    लंबाई 

    4550 मिलीमीटर

    4560 मिलीमीटर

    (-10 मिलीमीटर)

    चौड़ी 

    1800 मिलीमीटर

    1800 मिलीमीटर

    कोई अंतर नहीं

    उंचाई 

    1708 मिलीमीटर

    1710 मिलीमीटर

    (-2 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस

    2780 मिलीमीटर

    2760 मिलीमीटर

    + 20 मिलीमीटर

    साइज की बात करें तो किआ की एमपीवी और हुंडई की एसयूवी में कोई खास अंतर नहीं है। जहां क्लाविस के मुकाबले अल्कजार थोड़ी लंबी है मगर क्लाविस के मुकाबले अल्कजार का व्हीलबेस कम है। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Hyundai Alcazar engine
     

    मॉडल 

    किआ कैरेंस क्लाविस 

    हुंडई अल्कजार

    इंजन

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर 

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क 

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    * डीसीटी =ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन; आईएमटी =क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन;एटी =टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को छोड़कर क्लाविस में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। दोनों की परफॉर्मेंस भी एक जैसी है मगर क्लाविस में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आईएमटी भी दिया गया है जो हुंडई अल्कजार में नहीं दिया गया है। 

    फीचर्स 

    Kia Carens Clavis cabin
    Hyundai Alcazar cabin

    फीचर्स 

    किआ कैरेंस क्लाविस 

    हुंडई अल्कजार

    एक्सटीरियर 

    • एलईडी हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स

    • 17-इंच ड्यूल-टोन एलॉय व्हील्स

    • व्हील आर्क और डोर के निचले हिस्से पर ब्लैक क्लैडिंग

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • रूफ रेल्स

    • एलईडी हेडलाइट्स

    • पूरी चौड़ाई वाली एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स

    • 18 इंच के दोहरे टन के अलॉय व्हील

    • व्हील आर्क और डोर के निचले हिस्से पर ब्लैक क्लैडिंग

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • रूफ रेल

    इंटीरियर

    • नेवी ब्लू और बेज केबिन थीम

    • 2-स्पोक ड्यूल-टोन स्टीयरिंग व्हील

    • बेज लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • सेकंड रो में कैप्टन सीट्स (केवल 6-सीटर वेरिएंट)

    • 64-कलर की एम्बिएंट लाइटिंग

    • कप होल्डर के साथ रिट्रैक्टेबल सीट बैक टेबल

    • नेवी ब्लू और टैन केबिन थीम

    • 4-स्पोक ब्लैक स्टीयरिंग व्हील

    • टैन और ब्लू सीट अपहोल्स्ट्री

    • विंग हेडरेस्ट के साथ सेकंड रो में कैप्टन सीट्स (केवल 6-सीटर वेरिएंट)

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    • कप होल्डर के साथ रिट्रैक्टेबल सीट बैक टेबल

    कंफर्ट फीचर्स

    • 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पैनोरमिक सनरूफ (डीजल वेरिएंट के साथ सिंगल-पैनल सनरूफ)

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • वेंटिलेटिड फ्रंट-रो सीट्स

    • 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • 2 और 3 रो के पैसेंजर्स के लिए वेंट के साथ ऑटो एसी

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक फ़ंक्शन

    • सभी विंडो के लिए ऑटो अप/डाउन

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • पैडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट)

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • रिमोट इंजन स्टार्ट

    • ड्राइव मोड (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट)

    • ऑटो फोल्डिंग और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स

    • 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पैनोरमिक सनरूफ (डीजल वेरिएंट में सनरूफ नहीं है)

    • फ्रंट और सेकंड रो के पैसेंजर्स के लिए वायरलेस फोन चार्जर

    • वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीट्स (केवल 6-सीटर वर्जन)

    • डुअल-ज़ोन ऑटो एसी

    • पावर्ड फ्रंट सीट्स

    • ड्राइवर की सीट के लिए मेमोरी फ़ंक्शन

    • सेकंड रो पैसेंजर्स के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड (केवल 6-सीटर विकल्प के साथ)

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक फ़ंक्शन

    • सभी विंडो के लिए ऑटो अप/डाउन

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • पैडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में)

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • रिमोट इंजन स्टार्ट

    • डिजिटल चाबी

    • ड्राइव मोड (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में)

    • ऑटो फोल्डिंग और इलेक्ट्रिकली-एडजस्टेबल ओआरवीएम्स

    • 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले

    इंफोटेनमेंट

    • 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले

    • 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

    • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • लेवल-2 एडीएएस

    • डुअल-कैमरा डैशकैम

    • रियर डिफॉगर

    • ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट)

    • ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

    • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • लेवल-2 एडीएएस

    • रियर वॉशर और वाइपर

    • ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट)

    • ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

    Hyundai Alcazar ADAS

    किआ कैरेंस क्लाविस और हुंडई अल्कजार के बीच ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, रूफ रेल, रियर वाइपर और वॉशर, 6 एवं 7 सीटर ऑप्शन , वेंटिलेटेड फ्रंट रो सीट्स, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स कॉमन है। दोनों कोरियाई कारों में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), लेवल-2 एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 

    Hyundai Alcazar boss mode seats
    Hyundai Alcazar memory function for driver's seat

    हालांकि किआ क्लाविस के मुकाबले अल्कजार में 18 इंच के अलॉय व्हील, वेंटिलेटेड सेकंड रो सीट्स, मिडिल रो के पैसेंजर्स के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड, ड्राइवर की सीट के लिए मेमोरी फ़ंक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो कि क्लाविस में उपलब्ध नहीं हैं।

    Kia Carens Clavis 12.3-inch touchscreen

    दूसरी तरफ कैरेंस क्लाविस में ड्युअल 12.3 इंच की डिस्प्ले और ड्युअल कैमरा डैशकैम जैसे फीचर्स मिलते हैं जो अल्कजार में नहीं दिए गए हैं। 

    एक और बात ये है कि दोनों कारों के केवल टर्बो पेट्रोल मॉडल में ही पैनोरमिक सनरूफ मिलती है। क्लाविस डीजल में सिंगल पैनल सनरूफ मिलती है जबकि अल्कजार डीजल में किसी प्रकार की सनरूफ नहीं दी गई है। 

    निष्कर्ष 

    Hyundai Alcazar 6-seater

    हुंडई अल्कजार और किआ कैरेंस क्लाविस दोनों ही फीचर लोडेड कारें है। हुंडई अल्कजार में अच्छा सेकंड रो एक्सपीरियंस मिलता है जिसमें वेंटिलेटेड सेकंड रो सीटें मिलती और पावर्ड बॉस मोड फंक्शन मिलते हैं जो आपको क्लाविस में नहीं मिलते हैं। 

    Hyundai Alcazar rear

    अल्कजार ​के टॉप वेरिएंट्स में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं वहीं क्लाविस में केवल टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं जिससे अल्कजार को एक फायदा मिलता है। तो बात ये है कि अल्कजार ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस देने पर फोकस रखा गया है। लेकिन क्लाविस भी कंफर्टेबल राइड और केबिन एक्सपीरियंस मिलता है और इसकी फीचर लिस्ट भी अच्छी है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है