• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर लॉन्च, कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू

    2024 डिजायर का डिजाइन और इंजन नया है, साथ ही इसमें सिंगल-पैन सनरूफ और 360 डिग्री जैसे कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 11, 2024 13:42 ist
    info icon
    published onNov 11, 2024 13:39 IST
    last updated onNov 11, 2024 13:42 IST
    503 Views
    • Write a कमेंट

    • एक्सटीरियर हाइलाइट्स में नई एलईडी लाइटिंग सेटअप, और 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील शामिल है।

    • केबिन में स्विफ्ट इंस्पायर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दी गई है, लेकिन इसमें ब्लैक और बैज इंटीरियर थीम दी गई है।

    • इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    • इसमें नया 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड एमटी और एएमटी का ऑप्शन मिलता है।

    • इसमें सीएनजी पावरट्रेन (70 पीएस/102 एनएम) का विकल्प भी दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    • नई डिजायर की कीमत 6.79 लाख रुपये से 10.14 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है।

    2024 मारुति डिजायर भारत में लॉन्च हो गई है। नई सेडान कार की कीमत 6.79 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) से शुरू होती है। मारुति डिजायर न्यू मॉडल चार वेरिएंट्स: एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई, और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है। इसे पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन दोनों ऑप्शन में पेश किया गया है।

    2024 मारुति डिजायर प्राइस लिस्ट

    वेरिएंट

    कीमत

    पेट्रोल मैनुअल

    एलएक्सआई

    6.79 लाख रुपये

    वीएक्सआई

    7.79 लाख रुपये

    जेडएक्सआई

    8.89 लाख रुपये

    जेडएक्सआई प्लस

    9.69 लाख रुपये

    पेट्रोल एएमटी

    वीएक्सआई एएमटी

    8.24 लाख रुपये

    जेडएक्सआई एएमटी

    9.34 लाख रुपये

    जेडएक्सआई प्लस एएमटी

    10.14 लाख रुपये

    सीएनजी

    वीएक्सआई सीएनजी

    8.74 लाख रुपये

    जेडएक्सआई सीएनजी

    9.84 लाख रुपये

    सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    यह प्राइस लिस्ट केवल 2024 के आखिर तक मान्य है। मारुति डिजायर को सब्सक्रिप्शन बेसिस पर लिया जा सकता है जिसकी किस्त 18,248 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। इसमें रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है।

    2024 मारुति डिजायर डिजाइन

    डिजायर 2024 मॉडल का लुक स्विफ्ट हैचबैक से एकदम अलग है। इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें होरिजोंटल पट्टियों वाली बड़ी ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ नई हेडलाइटें, और नए 15-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ वाय-शेप्ड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ नई टेल लाइटें दी गई है।

    2024 मारुति डिजायर केबिन और फीचर

    नई डिजायर गाड़ी के केबिन में स्विफ्ट वाला डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। हालांकि इसमें ब्लैक और बैज इंटीरियर थीम दी गई है, वहीं डैशबोर्ड पर फेक वुडन इनसर्ट दिया गया है।

    न्यू डिजायर की फीचर लिस्ट में 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, और क्रूज कंट्रोल शामिल है। यह सिंगल-पैन सनरूफ वाली भारत की पहली सबकॉम्पैक्ट सेडान कार है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा (सेगमेंट फर्स्ट), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2024 मारुति डिजायर इंजन

    डिजायर न्यू मॉडल में स्विफ्ट कार वाला नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल

    1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल-सीएनजी

    पावर

    82 पीएस

    70 पीएस

    टॉर्क

    112 एनएम

    102 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    24.79 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी), 25.71 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    कंपेरिजन

    2024 मारुति डिजायर का मुकाबला टाटा टिगॉर और हुंडई ऑरा से है। इसकी टक्कर अपकमिंग न्यू जनरेशन होंडा अमेज से भी रहेगी।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है