• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति बलेनो 2022 को बनाना चाहते हैं और ज्यादा खास, तो ये एसेसरीज आएंगी आपके काफी काम

    मारुति बलेनो कार को हाल ही में नए अपडेट्स मिले हैं। इसकी एक्सटीरियर डिज़ाइन (खासकर इसका फ्रंट) एकदम नया है। मारुति न्यू बलेनो 2022 के साथ ऑफिशियल एसेसरीज की भी पेशकश कर रही है जिससे ग्राहक इसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से कुछ खास बना सकते हैं। 2022 बलेनो में नया हेडअप डिस्प्ले भी दिया है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 28, 2022 14:23 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2022 14:23 IST
    last updated onFeb 28, 2022 14:23 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति बलेनो कार को हाल ही में नए अपडेट्स मिले हैं। इसकी एक्सटीरियर डिज़ाइन (खासकर इसका फ्रंट) एकदम नया है। मारुति न्यू बलेनो 2022 के साथ ऑफिशियल एसेसरीज की भी पेशकश कर रही है जिससे ग्राहक इसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से कुछ खास बना सकते हैं। 2022 बलेनो में नया हेडअप डिस्प्ले भी दिया है।

    यहां देखें इस फेसलिफ्ट हैचबैक कार के साथ मिल रही सभी एसेसरीज़ की जानकारी:-

    एक्सटीरियर

    भारत में क्रोम गार्निश एक फेमस कार एसेसरीज है। इसे कार के फ्रंट बंपर और ग्रिल के ऊपर की तरफ लगाया जा सकता है।

    इसके बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, फ्रंट फेंडर गार्निश और फ्रंट बंपर पर ब्लैक आउट डिटेलिंग का ऑप्शन दिया जा रहा है।

    न्यू बलेनो 2022 के साथ दो साइड मोल्डिंग क्रोम ब्लैक इंसर्ट के साथ और ब्लैक क्रोम इंसर्ट के साथ की चॉइस भी दी जा रही है। इसमें डोर वाइज़र को क्रोम गार्निश के साथ भी चुना जा सकता है।

    बलेनो कार के साथ कई रियर एसेसरीज़ भी मिल रही है, जिन्हें रियर बंपर पर क्रोम गार्निश के साथ फिट किया जा सकता है। इसके अलावा रियर स्किड प्लेट के लिए सिल्वर गार्निश और बूट लिड के निचले हिस्से के लिए क्रोम स्ट्रिप भी दी जा रही है। इसमें रियर डिफ्लेक्टर्स के साथ क्रोम और ब्लैक गार्निश की चॉइस भी मिल रही है।

    इंटीरियर

    बलेनो कार के साथ कई सारी इंटीरियर एसेसरीज़ भी मिल रही है।

    ड्यूल टोन डैशबोर्ड के अलावा मारुति इस कार के साथ सीट कवर और फ्लोर मैट, कई इल्युमिनिटेड सिल गार्ड डिज़ाइन और इंटीरियर स्टाइल किट की चॉइस भी दे रही है।

    बलेनो में ऑल वैदर ग्रूव मैट के साथ सिल गार्ड पर इल्युमिनेटेड 'नेक्सा' की ब्रांडिंग दी गई है।

    इसकी इंटीरियर स्टाइल किट में केबिन के आसपास कई सारी ट्रिम के लिए डिज़ाइन डिटेल्स जैसे सेंटर कंसोल के आसपास ट्रिम, डैशबोर्ड के दोनों हिस्सों पर एसी वेंट्स और डोर आर्मरेस्ट शामिल हैं। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी फीचर्स इसके केवल ज़ेटा और डेल्टा वेरिएंट में ही मिलते हैं।  

    हम मारुति बलेनो 2022 की ऑफिशियल एसेसरीज की डिटेल्ड प्राइस लिस्ट जल्द साझा करेंगे, इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें।

    यह भी देखें: मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है