• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई जनरेशन होंडा सिटी से उठा पर्दा, जाने कब होगी भारत में लॉन्च 

    कंपनी ने नई सिटी को फ्रेश स्टाइलिंग और नए 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On नवंबर 25, 2019 19:00 ist
    info icon
    published onNov 25, 2019 18:59 IST
    last updated onNov 25, 2019 19:00 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने अपनी सिटी सेडान के पांचवे-जनरेशन मॉडल से थाईलैंड में पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे बिलकुल नई डिज़ाइन, अपमार्केट फीचर्स और पहले से पावरफुल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है।  

    2020 होंडा सिटी पहले से ज्यादा चौड़ी और लम्बी है। हालांकि, इसकी ऊंचाई को पहले से कम रखा गया है। कार का केबिन भी पहले की तुलना में ज्यादा स्पेशियस है। नई सिटी के डाइमेंशन्स कुछ इस प्रकार है:-

     

    2020 होंडा सिटी (नई)

    मौजूदा होंडा सिटी

    अंतर 

    लम्बाई

    4553 मिलीमीटर

    4440 मिलीमीटर

    +113 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1748 मिलीमीटर

    1695 मिलीमीटर

    +53 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1485 मिलीमीटर

    1495 मिलीमीटर

    -10 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    -

    2600 मिलीमीटर

    -

    नई होंडा सिटी की फ्रंट प्रोफाइल कुछ-कुछ होंडा अमेज़ की तरह है। हालांकि, इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम फिनिश दिया गया है। इसमें अब भी दोनों हेडलैंप के बीच क्रोम बार दी गई है। हालांकि, इन प्रोजेक्टर लैंप की डिज़ाइन फ्रेश है और इसमें इंटीग्रेटेड डे-टाइम रनिंग लैंप (डीआरएल) भी दिए गए हैं जो क्रोम बार में मिलते हुए प्रतीत होते हैं। कंपनी ने इस बार सिटी को आरएस वेरिएंट में भी पेश किया है। सिटी के इस आरएस वेरिएंट में ग्रिल को ब्लैक कलर फिनिश में पेश किया गया है। वहीं, हेडलैंप में एलईडी लैम्प्स दिए गए हैं।  

    नई सिटी के पिछले हिस्से की डिज़ाइन इसके मौजूदा मॉडल से बिलकुल ही अलग है। जहां सिटी के मौजूदा मॉडल की रियर प्रोफाइल शार्प कट्स के साथ आती है वहीं नई सिटी में स्मूथ कर्व डिज़ाइन दी गई है। साथ ही इसमें मिलने वाली नई टेललैंप पहले से ज्यादा प्रीमियम लगती है। कार का रियर बम्पर भी पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा है। 

    पांचवी जनरेशन होंडा सिटी का केबिन भी बिलकुल नई स्टाइलिंग लिए है। इसका डैशबोर्ड लेआउट न्यू-जनरेशन होंडा जैज़ के समान है। नई सिटी में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही सेंट्रल एसी वेंट को इंफोटेनमेंट के ऊपरी भाग की जगह अब साइड में पोज़िशन किया गया है। कार के स्टीयरिंग व्हील का डिज़ाइन भी नया है। 

    इसके अलावा, अब नई सिटी में क्लाइमेट कण्ट्रोल सिस्टम में टच पैनल की जगह तीन डायल मिलेंगे। इसके नीचे की ओर चार्जिंग पोर्ट्स और उसके पास एक स्टोरेज स्पेस दिया गया है। कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब भी एनालॉग डायल्स के साथ ही आएगा। थाईलैंड में शोकेस हुई नई सिटी के कुछ मॉडल्स के इंटीरियर में ड्यूल टोन तो कुछ मॉडल्स में ऑल-ब्लैक स्कीम दी गई थी।  

    बात की जाए पॉवरट्रेन की तो, 2020 होंडा सिटी में कंपनी ने नया 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है जो अधिकतम 122 पीएस की पावर और 173 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसे सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यह इंजन एक लीटर में 23.8 किमी का माइलेज देने में सक्षम है। उम्मीद है कि कंपनी सिटी को नई जनरेशन जैज़ की तरह हाइब्रिड इंजन के साथ भी पेश करेगी। लेकिन होंडा ने अब तक इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।    

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई होंडा सिटी के भारतीय वर्ज़न में इस नए 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के अलावा मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन को भी बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, होंडा 2021 तक भारत में पेट्रोल-हाइब्रिड वेरिएंट को भी उतार सकती है। 

    उम्मीद है कि इंडिया में इस नई सिटी सेडान को 2020 के मिड तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद नई सिटी का मुकाबला हुंडई वरना, मारुति सियाज़, टोयोटा यारिस, फोक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड के साथ जारी रहेगा।   

    साथ ही पढ़ें- होंडा डिस्काउंट ऑफर: इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है