• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंटीरियर कंपेरिज़न: रेनो क्विड Vs मारुति एस-प्रेसो

    रेनो क्विड और मारुति एस-प्रेसो में से किस कार का इंटीरियर ज्यादा बेहतर है, ये जानेंगे यहां

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 01, 2019 11:39 ist
    info icon
    published onNov 01, 2019 11:24 IST
    last updated onNov 01, 2019 11:39 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    रेनो क्विड अपने केबिन स्पेस और फीचर्स के मामले में एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में अलग पहचान रखती है। हाल ही में इसके मुकाबले में मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो को उतारा है। यह एक माइक्रो एसयूवी है। यहां हमने तस्वीरों के माध्यम से दोनों कारों के इंटीरियर की तुलना की है, तो क्या रहे नतीजे ये जानेंगे यहां

    डैशबोर्ड : दोनों कारें ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड के साथ उपलब्ध हैं। एस-प्रेसो में डैशबोर्ड पर फंकी बॉडी कलर-कोडेड एक्सेंट मिलते हैं। वहीं, रेनो क्विड में सेंट्रल कंसोल पर स्टाइलिश पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है।    

    स्टीयरिंग व्हील : क्विड के स्टीयरिंग व्हील पर लैदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, एस-प्रेसो का स्टीयरिंग व्हील वैगन-आर और इग्निस जैसा है। दोनों कारों में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। मारुति एस-प्रेसो में स्टीयरिंग पर ब्लूटूथ और टेलीफोनी कंट्रोल्स मिलते हैं।

    टचस्क्रीन : रेनो क्विड में ट्राइबर वाला 8.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एस-प्रेसो में वैगन-आर 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। दोनों ही कारों में एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। क्विड में रियरव्यू कैमरा फीचर मिलता है, जबकि मारुति एस-प्रेसो में इस फीचर का अभाव है।

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर : दोनों कारों में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्टैंडर्ड दिया गया है। एस-प्रेसो में इसे सेंट्रल कंसोल पर टचस्क्रीन के ऊपर पोज़िशन किया गया है। वहीं, क्विड में इसे स्टीयरिंग के पीछे की तरफ डैशबोर्ड पर पोजिशन किया गया है। 

    एसी वेंट: एस-प्रेसो में एसी वेंट के चारों ओर बॉडी कलर फिनिश दी गई है, वहीं क्विड में एसी वेंट के चारों ओर क्रोम का इस्तेमाल हुआ है। 

    एएमटी शिफ्ट : दोनों कारों में 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है। गियर शिफ्टिंग के लिए एस-प्रेसो में जहां रेगुलर स्टिक मिलती है, वहीं रेनो क्विड रोटरी डायल के साथ आती है।

    सीट : दोनों गाड़ियों में सीट पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है।

    रियर रो: रेनो क्विड के टॉप वेरिएंट आरएक्सटी (ओ) में पावर विंडो (ऑप्शनल) और रियर आर्मरेस्ट दिया गया है। मारुति एस-प्रेसो में इन फीचर का अभाव है। दोनों ही कारों में एडजस्टेबल हेडरेस्ट नहीं दिया गया है।

    बूट स्पेस: रेनो क्विड का बूट स्पेस 279 लीटर है, वहीं एस-प्रेसो का बूट स्पेस 270 लीटर है। दोनों कारों की पीछे वाली सीट को फोल्ड करके बूट स्पेस बढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढें : मारुति एस-प्रेसो Vs रेनो क्विड Vs ऑल्टो के10: जानिए किस कार में मिलेगा ज्यादा केबिन स्पेस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है