• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई अर्टिगा के किस वेरिएंट में मिलेगा कौन सा फीचर, जानिये यहां

    नई अर्टिगा चार वेरिएंट में उपलब्ध है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    modified on नवंबर 26, 2018 18:45 ist
    info icon
    published onNov 26, 2018 18:19 IST
    last updated onNov 26, 2018 18:45 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Ertiga

    मारूति की नई अर्टिगा एमपीवी लॉन्च हो चुकी है। यह चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.44 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 10.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प रखा गया है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पेट्रोल में 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी रखा गया है। नई अर्टिगा के किस वेरिएंट में कौन से फीचर मिलेंगे, ये जानेंगे यहां

    इन कलर में उपलब्ध है नई अर्टिगा :

    • अर्बन रेड
    • मैग्मा ग्रे
    • ऑक्सफोर्ड ब्लू
    • आर्कटिक व्हाइट
    • सिल्की सिल्वर

    स्टैण्डर्ड सेफ्टी फीचर :

    • ड्यूल एयरबैग
    • ब्रेक असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस
    • इंजन इमोबिलाइज़र
    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर
    • फ्रंट सीट बेल्ट, प्रीटेंशनर और रिमाइंडर के साथ
    • रियर पार्किंग सेंसर
    • सेंट्रल लॉकिंग
    • हाई स्पीड अलर्ट (80 किमी/घंटा से अधिक की स्पीड पर यह आपको अलर्ट करता है, 120 किमी/घंटे की रफ़्तार पर पहुंचने पर यह दूसरी बार वार्निंग/चेतावनी देता है)

    मारूति अर्टिगा एलएक्सआई/एलडीआई :

    वेरिएंट कीमत
    एलएक्सआई/एलडीआई 7.44 लाख रुपए /लाख रुपए

    एक्सटीरियर : प्रोजेक्टर हैलोजन हैडलैंप्स, 3डी एलईडी टेललैंप्स, ब्लैक फ्रंट ग्रिल और 15 इंच के स्टील व्हील

    केबिन : ड्यूल-टोन केबिन, दूसरी और तीसरी रो में एडजस्टेबल सीटें, सभी सीटों पर एडजस्टेबल हैडरेस्ट, ड्राइवर साइड सनवाइज़र और टिकट होल्डर, 4.2 इंच कलर टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (केवल पेट्रोल वेरिएंट में), टेकोमीटर, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, डिजिटल क्लॉक, डोर अजार वॉर्निंग, हैडलैंप्स वॉर्निंग, फ्यूल कंजप्शन रीडआउट   

    कंफर्ट फीचर : मैनुअल एसी, कूल्ड कप होल्डर, एक्सेसरी सॉकेट (फ्रंट रो में ), पावर विंडो, पहली और दूसरी रो में रूफ लैंप, ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला पावर स्टीयरिंग और सभी रो में बोटल होल्डर   

    ऑडियो सिस्टम : उपलब्ध नहीं

    निष्कर्ष : यह बेस वेरिएंट है, कीमत के हिसाब से इस में कई अच्छे फीचर दिए गए हैं। इस में ऑडियो सिस्टम की कमी जरूर खल रही है। ऑडियो सिस्टम को ऑप्शन एक्सेसरीज के रूप में ख़रीदा जा सकता है। ऑडियो सिस्टम की कीमत 6300 रुपए और चार-स्पीकर की कीमत 1200 रुपए है। यदि आपका बजट कम है, तो अर्टिगा का बेस वेरिएंट आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

    2018 Maruti Ertiga

    मारूति अर्टिगा वीएक्सआई/वीडीआई

    वेरिएंट कीमत
    वीएक्सआई/वीडीआई 8.16 लाख रुपए/ 9.56 लाख रुपए
    ऊपर वाले वेरिएंट से महंगी 72,000 रुपए
    वीएक्सआई आटोमेटिक 9.18 वीएक्सआई (मैनुअल वेरिएंट से 1.02 लाख रुपए महंगा)

    एक्सटीरियर : क्रोम फिनिशिंग वाली फ्रंट ग्रिल, व्हील कैप, बॉडी कलर डोर हैंडल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे और टर्न इंडिकेटर वाले  ओआरवीएम

    केबिन : सेकेंड रो आर्मरेस्ट, स्प्लिट टाइप लगेज बोर्ड, पैसेंजर सनवाइज़र (वेनिटी मिरर के साथ), हैंडब्रेक और गियर लीवर पर क्रोम फिनिश

    कम्फर्ट फीचर : सेकेंड रो आर्मरेस्ट, रिमोट की-लैस एंट्री, एक्सेसरी सॉकेट (स्मार्टफोन स्टोरेज सुविधा भी)

    अतिरिक्त सेफ्टी फीचर : इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट में)

    ऑडियो सिस्टम : 2-डिन ऑडियो सिस्टम (यूएसबी, ऑक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), 4-स्पीकर , स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल

    निष्कर्ष : बेस वेरिएंट की तुलना में इस में ज्यादा फीचर दिए गए हैं। हालाकि इसके लिए आपको 72,000 रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे। वीएक्सआई एटी सबसे किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट है। इसके लिए आपको मैनुअल वेरिएंट की तुलना में 1.02 लाख रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।

    2018 Maruti Suzuki Ertiga

    मारूति अर्टिगा जेडएक्सआई/जेडडीआई  

    वेरिएंट कीमत
    जेडएक्सआई/जेडडीआई 8.9 लाख रुपए/10.39 लाख रुपए  
    ऊपर वाले वेरिएंट से महंगी 83,000 रुपए
    जेडएक्सआई एटी 9.95 लाख ( मैनुअल वेरिएंट से 96000 रुपए महंगी)

    एक्सटीरियर : अलॉय व्हील, डोर हैंडल और टेलगेट पर क्रोम फिनिशिंग, रियर वाइपर और वॉशर  

    केबिन : हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डैशबोर्ड और डोर पैड पर वुडन फिनिश, फ्रंट रो में स्लाइडिंग आर्मरेस्ट (स्टोरेज बॉक्स के साथ), आउटसाइड टेम्परेचर गेज  

    कम्फर्ट फीचर : पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर डिफॉगर, थर्ड रो के लिए एक्सेसरी सॉकेट

    अतिरिक्त सेफ्टी फीचर : हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट और फॉग लैंप

    ऑडियो सिस्टम : दो ट्वीटर

    निष्कर्ष : यह टॉप वेरिएंट से नीचे का वेरिएंट है। इस में काफी सारे काम के फीचर दिए गए हैं। अगर आपका बजट थोड़ा सा ज्यादा है तो आप इसे ले सकते हैं।

    2018 Maruti Ertiga

    मारूति अर्टिगा जेडएक्सआई+/जेडडीआई+

    वेरिएंट  कीमत
    जेडएक्सआई+/जेडडीआई+ 9.50 लाख रुपए/10.90 लाख रुपए 
    ऊपर वाले वेरिएंट से महंगी 51,000 रुपए

    केबिन : लैदर चढ़ा स्टीयरिंग व्हील, वुडन फिनिश के साथ

    सेफ्टी फीचर : रियर पार्किंग कैमरा  

    ऑडियो : एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और वॉइस कमांड सपोर्ट करने वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम

    निष्कर्ष : ऊपर वाले वेरिएंट के फीचर के अलावा इस में कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं। इस लिस्ट में इंफोटेंमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर शामिल हैं। अगर आप अर्टिगा का टॉप वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको जेड वेरिएंट से करीब 51 हजार रूपए ज्यादा देने होंगे।

    यह भी पढें : नई मारूति अर्टिगा Vs महिन्द्रा मराज़ो, जानिये कौन सी कार रहेगी बेहतर

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है