• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई अर्टिगा को और खास बना देंगी ये स्टाइलिश कार किट

    इस लिस्ट में शामिल हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    published on नवंबर 27, 2018 17:16 ist
    info icon
    published onNov 27, 2018 17:16 IST
    last updated onNov 27, 2018 17:16 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आपके पास मारूति की नई अर्टिगा एमपीवी है या फिर इसे जल्द खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। महिन्द्रा ने अर्टिगा एमपीवी की ऑप्शनल एक्सेसरीज किट पेश की है। इन किट्स से ग्राहक अपनी अर्टिगा को कुछ अलग अंदाज और बेहतर लुक दे सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ अतिरिक्त राशि चुकानी होगी। आइये जानते हैं अर्टिगा की इन किट्स के बारे में…

    एक्सटीरियर

    अगर आप नई अर्टिगा को स्पोर्टी बनाना चाहते हैं तो आप फ्रंट व रियर के लिए लिप स्पॉइलर, रूफ माउंटेड स्पॉइलर, (4499 रुपये) और साइड स्कर्ट (3199 रुपये से 3799 रुपये) चुन सकते हैं।

    पिचफोर्क-शेप वाले ब्लैक अलॉय व्हील 22,000 रुपए और व्हील कवर 1600 रुपए में उपलब्ध है। इस किट में ब्लैक फिनिशिंग वाली फ्रंट ग्रिल को भी शामिल किया है। यह एक्सेसरी केवल बेस वेरिएंट के लिए है। इन सभी बॉडी किट को 25,990 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।  

    अगर ऊपर वाली एक्सेसरी आप खुश नहीं हैं तो आपके लिए क्रोम फिनिशिंग वाले हैडलैंप्स, फॉगलैंप्स, टेललैंप्स, रियर बम्पर और नंबर प्लेट का विकल्प रखा गया है। इनकी कीमत 750 रुपए से शुरू होती है, जो 3,799 रुपए तक जाती है।

    केबिन

    नई अर्टिगा के किसी भी वेरिएंट में लैदर अपहोल्स्ट्री नहीं दी गई है। आप सीट के लिए पीयू लैदर, प्रीमियम पीयू लैदर, पीयू और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री का विकल्प चुन सकते हैं। इनकी कीमत 8,870 रुपए से 10,490 रुपए के बीच है।   

    अर्टिगा के जेड और जेड प्लस वेरिएंट में डैशबोर्ड और डोर पैड पर वुडन फिनिश दी गई है। आप डोर, सिल्स, फ्लोर मैट और बूट मैट में भी वुडन कलर का विकल्प चुन सकते हैं। यह स्टैण्डर्ड पेनल से गहरे रंग के है। इनकी कीमत 1,190 रुपये से 3,750 रुपये के बीच है।

    अर्टिगा में रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। यदि आप पार्किंग को और आसान बनाना चाहते है तो आप इंटर्नल रियर व्यू मिरर के साथ रिवर्स पार्किंग असिस्ट सिस्टम भी ले सकते है। अर्टिगा के जेड प्लस वेरिएंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी मिलता है।    

    टेक्नोलॉजी

    बेस ट्यूब, सबवूफर और स्पीकर्स जैसे फीचर को कंपनी ने जेड प्लस वेरिएंट में रखा है। बेसिक ऑडियो सिस्टम, बेसिक इंफोटेंमेंट सिस्टम और स्पीकर को कंपनी ने एक्सेसरी किट में शामिल किया है, जिससे बाकी के ग्राहक भी इन फीचर का मजा ले सकें। इसके लिए आपको 20 हज़ार रुपए से 50 हज़ार रुपए तक की कीमत चुकानी पड़ सकती है।

    यदि आप अलग-अलग एक्सेसरी नहीं चुनना चाहते हैं, तो आप कंपनी के एक्सेसरीज पैकेज की ओर भी अपना रूख कर सकते हैं। मारूति कुछ एक्सेसरी पैकेज लेकर आयी है, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    एम्बिशस पैकेज

    एम्बिशस पैकेज लेने पर आपको एक्सटीरियर एक्सेसरीज के रूप में विंडो फ्रेम किट, क्रोम साइड मोलडिंग, रियर स्पॉइलर और बम्पर प्रोटेक्टर आदि मिलते हैं। केबिन एक्सेसरीज में बोल्ड बॉक्स लाइनिंग सीट कवर, डिज़ाइन वाले मैट, स्टीयरिंग व्हील कवर, टिश्यू बॉक्स और आईआरवीएम के साथ इंटीग्रेटेड रिवर्स पार्किंग असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं।

    इंडल्ज पैकेज

    इस पैकेज के अंतर्गत बाहरी डिजायन के लिए रियर बम्पर, विंडो फ्रेम और साइड मोलडिंग, क्रोम फिनिश के साथ मिलती है। केबिन में कारपेट मैटिंग, मैप्पल वुड फिनिश, कुशन और टिश्यू बॉक्स मिलता है।

    दोनों पैकेज की ऑफिशियल कीमत अभी नहीं मिली है। इन एक्सेसरीज को अपनी सुविधा अनुसार बाद में भी लगवाया जा सकता है। इससे वारंटी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि कंपनी द्वारा दिए जाने वाले क्रोम एड-ऑन, आफ्टर-मार्केट क्रोम एड-ऑन की तुलना में लंबे टाइम तक चलते हैं।

    इनके अलावा कंपनी  कार केयर प्रोडक्ट्स भी ऑफर कर रही है। इनमें प्रीमियम किट, वैक्यूम क्लीनर, डिजिटल टायर इनफ्लैटर और रेन रीपेलंट शामिल है।

    प्रत्येक एक्सेसरीज की कीमत आप यहां देख सकते है :-

    फोग लैंप गार्निश 1,720 रुपए फॉग लैंप गार्निश 1,720 रुपए इंटीरियर स्टाइलिंग किट 7,399 रुपए
    डोर वाइज़र 1,490 रुपए नंबर प्लेट गार्निश 750 रुपए ब्राउन मेश फैब्रिक 8,970 रुपए
    रियर बंपर गार्निश 1,150 रुपए रूफ स्पॉइलर 4499  रुपए ब्लैक लाइनर हाइलाइट 8,870 रुपए
    बोल्ड बॉक्स फिनिश 9,350 रुपए ट्रायंफ फिनिश ब्लैक 9,350 रुपए प्रीमियम ट्राईएड लाइनिंग 9,990 रुपए
    नॉटिकल स्टार फिनिश 8,870 रुपए क्रॉस स्टिच फिनिश 8,870 रुपए प्रीमियम डायमंड साइडिंग फिनिश 10,490 रुपए
    डोर सिल गार्ड 1,390 रुपए इल्लुमिनेटेड डोर सिल 3,490 रुपए ट्रांसपेरेंट, ब्लैक मैट 1,190 रुपए
    डिज़ाइनर मैट 2,190 रुपए, 3,750 रुपए डीलक्स कारपेट मैट 1,790 रुपए ---

    यह भी पढें : नई मारूति अर्टिगा Vs सियाज़, जानिये कौन सी कार रहेगी बेहतर

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    C
    chandrasekaran
    Aug 25, 2019, 12:01:49 PM

    Can you please give me the basic accessories list for Maruthi Suzuki ertiga zxi plus 2019

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है