• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट मॉडल के डार्क एडिशन हुए लॉन्च, जानिए कीमत

    टाटा पंच को छोड़कर टाटा के पूरे एसयूवी लाइनअप में अब डार्क एडिशन वेरिएंट्स उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    published on मार्च 04, 2024 15:42 ist
    info icon
    published onMar 04, 2024 15:42 IST
    last updated onMar 04, 2024 15:42 IST
    352 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon & Nexon EV Dark

    टाटा हैरियर और टाटा सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल की तरह टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल अब डार्क एडिशन में उपलब्ध रहेंगे। नई नेक्सन ईवी के डार्क एडिशन को फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित हुए  भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किया गया था। टाटा पंच को छोड़कर टाटा के पूरे एसयूवी लाइनअप में अब डार्क एडिशन वेरिएंट्स  उपलब्ध है। इनकी ज्यादा डीटेल्स देखने से पहले जानिए इनकी कीमत:

    मॉडल्स

    शुरूआती कीमत (एक्सशोरूम)

    टाटा नेक्सन

    11.45 लाख रुपये 

    टाटा नेक्सन ईवी

    19.49 लाख रुपये 

    नेक्सन और नेक्सन ईवी डार्क में क्या दिया गया है खास?

    Nexon EV Dark

    टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी के डार्क एडिशन में ऑल ब्लैक एक्सटीरियर के साथ 16 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा दोनों एसयूवी के साइड फेंडर पर 'डार्क' की बैजिंग दी गई है वहीं इनमें ब्लैक कलर की ही 'नेक्सन'की बैजिंग दी गई है। हालांकि नेक्सन ईवी डार्क में ब्लू कलर में 'ईवी' की बैजिंग दी गई है जो इसे इसके पेट्र्रोल/डीजल मॉडल से अलग दिखाती है। 

    Nexon EV Dark

    नेक्सन और नेक्सन ईवी डार्क एडिशन में ऑल ब्लैक इंटीरियर और लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इनमें हेडरेस्ट पर भी 'डार्क' की ब्रांडिंग दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई क्रेटा एन लाइन vs हुंडई क्रेटा : एक्सटीरियर कंपेरिजन

    फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं 

    Tata Nexon Dark Interior

    नेक्सन और नेक्सन ईवी के डार्क एडिशन के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नेक्सन ईवी के डार्क एडिशन की बात करें इसे केवल इसके टॉप वेरिएंट एम्पावर्ड प्लस लॉन्ग रेंज में ही पेश किया गया है। 

    दोनों एसयूवी में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, सिंगल-पेन सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि नेक्सन ईवी में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है जबकि नेक्सन आईसीई में 10.25 इंच स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में व्हीकल 2 लोड और व्हीकल 2 व्हीकल फंक्शन भी दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार की सेल्स में 50 प्रतिशत हिस्सा रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स का, जानिए क्यों किए जा रहे इतने ज्यादा पसंद

    सेफ्टी के लिए नेक्सन और नेक्सन ईवी में छह एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    नेक्सन

    वेरिएंट

    नेक्सन पेट्रोल 

    नेक्सन डीजल

    इंजन

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    120 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    170 एनएम

    260 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी, 7-स्पीड डीसीए

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी

    नेक्सन 2024 का डार्क एडिशन पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। हालांकि इसके डार्क एडिशन वेरिएंट्स में पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल की चॉइस नहीं दी गई है। 

    नेक्सन ईवी

    वेरिएंट

    नेक्सन मीडियम रेंज

    नेक्सन लॉन्ग रेंज

    बैटरी पैक

    30 केडब्ल्यूएच

    40.5 केडब्ल्यूएच

    पावर

    129 पीएस

    144 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    एमआईडीसी साइकिल क्लेम्ड रेंज

    325 किलोमीटर

    465 किलोमीटर

    टाटा ने नेक्सन ईवी के स्मॉल बैटरी पैक वेरिएंट्स में डार्क एडिशन मॉडल को पेश नहीं किया है। 

    प्राइस रेंज 

    टाटा ने नेक्सन और नेक्सन ईवी डार्क एडिशंस की वेरिंएट अनुसार कीमत नहीं बताई है। जहां नेक्सन का मुकाबला मारुति ब्रेजा,किआ सोनेट,हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी300 से है तो वहीं नेक्सन ईवी का मुकाबला इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 से है। ये एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार के एक अफोर्डेबल विकल्प के तौर पर भी देखी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है